ब्रह्मपुरी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 5 मजदूर घायल

अपराध समाचार

ब्रह्मपुरी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 5 मजदूर घायल
दीवार गिरनामजदूर घायलब्रह्मपुरी
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 53%

एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ब्रह्मपुरी में गिर गई, जिससे 5 मजदूर घायल हो गए। दीवार का मलबा पड़ोसी की छत पर जा गिरा और मकान की छत गिर गई।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। ब्रह्मपुरी में बृहस्पतिवार शाम को अवैध रूप से किए जा रहे एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक गिर गई। इसके गिरने से वहां काम कर रहे पांच मजदूर चोटिल हो गए। दीवार का मलबा पड़ोसी की छत पर जा गिरा, जिससे मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान में रहने वाला परिवार बाल-बाल बचा। घायल हुए मजदूरों को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मकान मालिक जय प्रकाश बंसल से पुलिस पूछताछ कर रही है।\दीवार का मलबा पड़ोसी के छत पर गिरा पुलिस

ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 5:25 बजे सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी गली नंबर दस में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से पांच मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना, दमकल व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दीवार का काफी मलबा पड़ोसी गौरव के एक मंजिला मकान की छत पर गिरा, जिससे उसके घर की छत ढह गई। परिवार की जान जाते-जाते बची गौरव ने कहा, जिस मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, उस मकान में लकड़ी की टाल चलती है। दिल्ली नगर निगम ने डेढ़ वर्ष पहले इसे सील किया था, लेकिन उसके बाद भी यह टाल चल रही है। अवैध रूप से मकान में निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। जिस वक्त हादसा हुआ, वह और उनका परिवार घर में मौजूद थे, उनकी जान जाते-जाते बची है।\फैक्ट्री के लिफ्ट में करंट लगने से श्रमिक की मौत बाहरी दिल्ली केशवपुरम थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में लगी लिफ्ट में करंट आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस ने लिफ्ट सील कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक उत्तर प्रदेश के औरैया का निवासी पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीते सोमवार की सुबह करीब 10:40 बजे लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में लिफ्ट में करंट आने से कर्मचारी की मौत होने की जानकारी मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मृतक शिवम कुमार उत्तर प्रदेश के औरैया का रहने वाला था। इस फैक्ट्री में छह महीने से काम कर रहा था। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। पुलिस ने बताया कि यह इमारत कई मंजिला है। जिस लिफ्ट में यह हादसा हुआ है, यह किसकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

दीवार गिरना मजदूर घायल ब्रह्मपुरी अवैध निर्माण मकान गिरना

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायलबिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायलबिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल
और पढो »

कानौज में निर्माणाधीन लेंटर गिरने से 24 मजदूर घायलकानौज में निर्माणाधीन लेंटर गिरने से 24 मजदूर घायलउत्तर प्रदेश के कनौज में रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन लेंटर गिरने से 24 मजदूर घायल हुए। घटना में करीब इतनी ही संख्या में मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
और पढो »

Chhattisgarh News: अब रायपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का सेंटरिंग फ्रेम गिरने से 9 मजदूर घायल, एक की मौतChhattisgarh News: अब रायपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का सेंटरिंग फ्रेम गिरने से 9 मजदूर घायल, एक की मौतChhattisgarh News: Ten workers injured as centring frame collapses in Raipur अब रायपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का सेंटरिंग फ्रेम गिरने से 10 मजदूर घायल
और पढो »

राजस्थान स्कूल में दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौतराजस्थान स्कूल में दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौतराजस्थान के कोटपुतली जिले के नीमराणा कस्बे में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे अविनाश अवस्थी की मौत हो गई। एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है।
और पढो »

भीमताल में बस पतझड़, चार की मौतभीमताल में बस पतझड़, चार की मौतभीमताल में रोडवेज बस खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, कई घायल।
और पढो »

मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कानिटकर की कार में एक्सीडेंट, मजदूर की मौतमराठी एक्ट्रेस उर्मिला कानिटकर की कार में एक्सीडेंट, मजदूर की मौतमराठी फिल्म अभिनेत्री उर्मिला कानिटकर एक कार हादसे में घायल हो गई हैं। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और एक और गंभीर रूप से घायल हुआ है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-14 22:56:48