ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश उपनिवेशवाद ने भारत से 64.82 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जिसमें से 33.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर देश के सबसे अमीर लोगों के हाथों में गया।
इंग्लैंड ने भारत पर 1765 से 1947 तक लगभग 200 वर्षों तक राज किया। इस दौरान, अंग्रेजों ने भारत से लगभग 64.82 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जिसमें से 33.
8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर देश के सबसे अमीर 10 प्रतिशत लोगों के हाथों में गई। यह इतनी राशि थी कि ब्रिटिश पाउंड के 50 के नोटों से लंदन को लगभग चार बार ढँका जा सकता था। यह जानकारी ऑक्सफैम इंटरनेशनल की नवीनतम प्रमुख वैश्विक असमानता रिपोर्ट का हिस्सा है, जो हर साल विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के पहले दिन जारी की जाती है। 'टेकर्स, नॉट मेकर्स' शीर्षक वाली यह रिपोर्ट, विश्व भर के धनी और शक्तिशाली लोगों की वार्षिक बैठक शुरू होने से कुछ घंटे पहले सोमवार को दावोस में जारी की गई। इस रिपोर्ट में कई अध्ययनों और शोध पत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि आधुनिक बहुराष्ट्रीय कंपनियां केवल उपनिवेशवाद की देन हैं। रिपोर्ट में कहा गया, 'ऐतिहासिक उपनिवेशवाद के समय में व्याप्त असमानता और लूट की विकृतियां, आधुनिक जीवन को आकार दे रही हैं।' वैश्विक दक्षिण के लोगों का हो रहा शोषण, वैश्विक उत्तर के लोग कर रहे कमाई ऑक्सफैम ने कहा, 'इससे एक अत्यधिक असमान दुनिया निर्मित हुई है, एक ऐसी दुनिया जो नस्लवाद पर आधारित विभाजन से त्रस्त है। यह एक ऐसी दुनिया है जो वैश्विक दक्षिण से व्यवस्थित रूप से पैसे की कमाई कर रही है, इसका लाभ मुख्य रूप से वैश्विक उत्तर के सबसे अमीर लोगों को मिलता है।' ऑक्सफैम ने विभिन्न अध्ययनों और शोध पत्रों को आधार बनाकर गणना की कि 1765 और 1900 के बीच ब्रिटेन के सबसे धनी 10 प्रतिशत लोगों ने अकेले भारत से आज के हिसाब से 33.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति निकाली। रिपोर्ट के अनुसार, 'यह राशि लंदन को ब्रिटिश पाउंड के 50 नोटों से चार बार ढंकने के लिए पर्याप्त थी।' ब्रिटेन के अमीर अपनी संपत्ति के लिए गुलामी व उपनिवेशवाद को मानते हैं जिम्मेदार रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में आज सबसे अमीर लोगों की एक बड़ी संख्या अपने परिवार की संपत्ति का श्रेय गुलामी और उपनिवेशवाद को देती है, विशेष रूप से गुलामी समाप्त होने पर उनके मालिकों को दिए गए मुआवजे से उन्हें बड़ी आय हुई थी। आधुनिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों को उपनिवेशवाद की देन होने के बारे में ऑक्सफैम ने कहा कि इसकी शुरुआत ईस्ट इंडिया कंपनी जैसे निगमों की ओर से किया गया। उन्होंने स्वयं अपने कानून बनाए और कई औपनिवेशिक अपराधों के लिए जिम्मेदार थे। रिपोर्ट में कहा गया, 'आधुनिक समय में, बहुराष्ट्रीय कंपनियां, जो प्रायः एकाधिकार या लगभग एकाधिकार की स्थिति में होते हैं। इनके धनी शेयरधारक वैश्विक उत्तर के हैं और वे वैश्विक दक्षिण के श्रमिकों, विशेषकर महिला श्रमिकों का शोषण करते हैं।'
आर्थिक ब्रिटिश उपनिवेशवाद भारत धन असमानता ऑक्सफैम ईस्ट इंडिया कंपनी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने हरामी नाला से पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कियाबीएसएफ ने हरामी नाला से भारत में घुसने की कोशिश करते पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया।
और पढो »
भारत से Apple iPhone निर्यात में उछालApple ने भारत से 1 लाख करोड़ रुपये मूल्य के iPhone का निर्यात किया है।
और पढो »
एनआईए ने आईएस संदिग्ध के खिलाफ आरोपपत्र दायर कियाएनआईए ने युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भारत में हिंसा फैलाने के लिए धन जुटाने के आरोप में आईएस के एक संदिग्ध के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है।
और पढो »
अफसर बन आगरा घूमने आई विदेशी महिला के साथ किया रेप, फिर दोस्तों के साथ भी सोने को किया मजबूरAgra Rape Case: कनाडा से भारत ताजमहल घूमने आई महिला के साथ ना सिर्फ सेना का अफसर बनकर एक युवक ने रेप किया बल्कि उसकी आपत्तिजनक फोटोज से उसे ब्लैकमेल भी किया.
और पढो »
ब्रिटिश शाही परिवार ने न्यू ऑर्लियंस में हुए आतंकी हमले में मारे गए व्यक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित कीएक ब्रिटिश नागरिक एडवर्ड पेटीफर की अमेरिका में हुए आतंकी हमले में मौत के बाद ब्रिटिश शाही परिवार ने शोक व्यक्त किया है।
और पढो »
बांग्लादेश संकट से भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभावबांग्लादेश में हालिया घटनाओं ने भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है, विशेष रूप से बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट के साथ।
और पढो »