चीन में मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस (HMPV) के फैलने की खबरों के साथ भविष्य मालिका की महामारी और अंधेरे के भविष्यवाणियों को लेकर लोगों में भय का माहौल है।
पांच साल पहले कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अब इतने सालों बाद एक और वायरस के फैलने की खबरों ने लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया है। खबर के अनुसार चीन में HMPV (मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस) नाम के वायरस के कई मामले देखे जा रहे हैं। चीन के बाद अब भारत में भी HMPV (मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस) का प्रकोप नजर आ रहा है। हालांकि, भारत सरकार ने लोगों से इस बीमारी से न डरने की अपील की है। इस नई बीमारी को लोग भविष्य मालिका की भविष्यवाणी से जोड़कर भी देख रहे हैं। भविष्य मालिका को
16वीं सदी में संत अच्युतानंददास और उनके सहयोगी संतों ने लिखी थी। आइए, जानते हैं महामारी को लेकर भविष्य मालिका में क्या भविष्यवाणी की गई है।शनि के मीन राशि में जाने के बाद शुरू हो जाएंगी कई विचित्र घटनाएं भविष्य मालिका में ग्रह गोचर की कई घटनाओं का उल्लेख भी किया गया है। इनमें से एक शनि ग्रह से जुड़ी है। भविष्य मालिका की इस भविष्यवाणी के अनुसार शनि जब मीन राशि में गोचर करेंगे, तो देश-दुनिया पर इसका व्यापक परिणाम देखने को मिलेगा। शनि इस साल 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में जाने से दुनिया भर से कई तरह की दुर्घटनाओं की खबरें आने की आशंका है। साथ ही आग लगना, आकाश से उल्कापिंड गिरना, बाढ़ आदि की दुर्घटनाएं होने की भविष्यवाणियां की गई हैं। विचित्र बीमारियां, महामारियां बढ़ने से जनता त्रस्त होगी भविष्य मालिका में इस भविष्यवाणी का उल्लेख किया गया है कि दुनिया में कई तरह की विचित्र बीमारियां देखने को मिलेंगी। जिस हवा में मनुष्य सांस लेगा, वो भी उसे बीमार कर जाएगी। भविष्य मालिका की इस भविष्यवाणी को हवा में फैलते किसी वायरस से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, मौजूदा समय की बात करें, तो जिस तरह से चीन में मानव मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस के फैलने की खबर आई है। ऐसे में लोग भविष्य मालिका की इस भविष्यवाणी को इस वायरस से भी जोड़ रहे हैं। कई लोगों को इस बात का डर है कि अगर सावधानी नहीं रखी गई, तो यह वायरस एक नई महामारी का कारण भी बन सकता है। दुनिया में अंधकार छा जाएगा, लोग घरों में हो जाएंगे बंद भविष्य मालिका में एक और विचित्र भविष्यवाणी की गई है। इस भविष्यवाणी के अनुसार दुनिया में अंधेरा छा जाएगा, जिससे कि मानवजाति सूर्य की रोशनी को तरसेगी। लोग बाहर निकलने से कतराएंगे और घरों में बंद रहेंगे
MAHA MARI BHAVISHYA MALIKA HMPV VIRUS CHINE INDIA
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
चीन में hMPV वायरस का प्रकोप, क्या यह कोरोना जैसी महामारी की शुरुआत है?चीन में hMPV वायरस के फैलाव के कारण अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। क्या यह एक नया खतरा है या सिर्फ एक सामान्य फ्लू?
और पढो »
भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के दो मामले सामने आएकर्नाटक के बेंगलुरु में दो शिशुओं में HMPV वायरस का पता चला है। चीन में HMPV के मामलों में उछाल देखा जा रहा है।
और पढो »
चीन का HMPV वायरस: भारत में तीन केस सामने, स्वास्थ्य मंत्रालय में अलर्टभारत में चीन से फैलने वाला HMPV वायरस दो बच्चों में पाया गया है।
और पढो »
दो महीने के बच्चे में HMPV वायरसराजस्थान के डूंगरपुर जिले में दो महीने के बच्चे में कोरोना जैसे वायरस HMPV की पुष्टि हुई है। यह देश में इस वायरस का तीसरा मामला है।
और पढो »
चीन में HMPV वायरस का प्रकोप, भारत में अभी स्थिति गंभीर नहींचीन में फैला HMPV वायरस का खौफ, भारत में भी लोगों में घबराहट है. दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने स्थिति पर जानकारी दी है.
और पढो »
भविष्य मालिका में 2025 में सर्द हवाओं की भविष्यवाणीसंत अच्युतानंद भविष्य मालिका में 2025 में शनि की मीन राशि में जाने से पहले ही देश-दुनिया में कई घटनाएं घटेंगी, जिसमें ठंड का बढ़ता प्रकोप भी शामिल है।
और पढो »