भागलपुर में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो गांजा बरामद

अपराध समाचार

भागलपुर में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5 किलो गांजा बरामद
गांजा तस्करभागलपुरपुलिस
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 49 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला कहीं से भारी मात्रा में गांजा लाकर घर में रख रही है। पुलिस ने छापेमारी की और महिला के पास 5 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

भागलपुर में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला कहीं से भारी मात्रा में गांजा लाकर घर में रख रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद महिला के पास करीब पांच किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बुद्धूचक थाना क्षेत्र के घोरघट गांव की है। घटना के बारे में मंगलवार को कहलगांव डीएसपी-2 अर्जुन कुमार गुप्ता ने पीसी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुद्धू

चक थाना अध्यक्ष को गुप्त जानकारी मिली थी कि घोरघट में रूपा देवी अपने घर अभी-अभी गांजा लेकर आई है और घर से गांजा की बिक्री करती है। अभी छापेमारी की जाए तो पकड़ा जा सकता है। बुद्धू चक थाना अध्यक्ष ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को देते हुए घोरघट स्थित रूपा देवी के घर में छापेमारी की। छापेमारी में आरोपी रूपा देवी के घर की तलाशी ली गई। तभी, रूपा देवी घर के पीछे वाले दरवाजे से एक महिला भागने लगे। उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो महिला घर के बगल एक झाड़ी में सफेद रंग का एक झोला फेंकते हुए भागी जा रही थी जिसे सशस्त्र बलों ने पकड़ लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान दिलीप कुमार की पत्नी रूपा देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके घर से भूरे रंग की प्लास्टिक में पैक किया हुआ 7 पीस, एक नीले रंग की प्लास्टिक में बना हुआ गांजा (जैसे मादक पदार्थ) बरामद किया है। बरामद पदार्थ का वजन लगभग 5 किलो बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

गांजा तस्कर भागलपुर पुलिस गिरफ्तार बरामद

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

गांजा तस्करी में दो गिरफ्तार, 115 किलो गांजा बरामदगांजा तस्करी में दो गिरफ्तार, 115 किलो गांजा बरामदमीरजापुर जिला के अदलहाट पुलिस ने रविवार शाम को वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा मैजिक में 115 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गाड़ी भी पुलिस ने सीज कर ली है।
और पढो »

पश्चिम बंगाल में पुलिस ने 41 लाख और 47 किलो गांजा बरामद किया, एक महिला गिरफ्तारपश्चिम बंगाल में पुलिस ने 41 लाख और 47 किलो गांजा बरामद किया, एक महिला गिरफ्तारपश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में पुलिस ने मेमारी थाना इलाके में एक घर में छापेमारी की जिसके दौरान 41 लाख रुपए और 47 किलो गांजा बरामद हुआ है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है और बताया गया है कि उसकी मां लंबे समय से गांजा तस्करी में संलिप्त थी.
और पढो »

नासिक में पुलिस ने एक घंटे तक चली कार की चेज में गांजा तस्कर को दबोचानासिक में पुलिस ने एक घंटे तक चली कार की चेज में गांजा तस्कर को दबोचानासिक शहर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए एक घंटे तक चली कार की चेज के बाद एक गांजा तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की।
और पढो »

बरेली पुलिस ने ग्राहक बनकर गांजा तस्करों को पकड़ाबरेली पुलिस ने ग्राहक बनकर गांजा तस्करों को पकड़ाबरेली पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ एक अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने खुद ग्राहक बनकर दो किलो गांजा मंगवाया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढो »

उन्नाव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कियाउन्नाव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कियाउन्नाव पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिहार और उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने 50 लाख रुपये की कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है।
और पढो »

बिहार: बांका में 115 बोतल विदेशी शराब और 15 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तारबिहार: बांका में 115 बोतल विदेशी शराब और 15 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तारबांका जिले में पुलिस ने अवैध शराब और गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। धोरैया में एक कार से 115 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जबकि चालक फरार हो गया। धनकुंड में एक लाइन होटल से 15 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 17:07:57