बिहार के भागलपुर जिले में कहलगांव स्टेशन के पास एक छात्रा से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार के भागलपुर में कहलगांव स्टेशन के पास मंगलवार की रात प्रेमी का हाथ-पैर बांध पांच युवकों ने इंटर की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही 112 डायल की पुलिस घटनास्थल प्लेटफार्म नंबर-दो के पीछे जंगल बगान पहुंची। पीड़िता को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुष्कर्म में शामिल चार आरोपित गिरफ्तार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर दुष्कर्म में शामिल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता और उसके प्रेमी ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान की है। कहलगांव थाना
क्षेत्र निवासी पीडि़ता की मां के आवेदन पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्रा कहलगांव में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी जानकारी के अनुसार छात्रा कहलगांव में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। इंटरनेट मीडिया पर दरभंगा के एक लड़के से उसे प्रेम हो गया। लड़का भागलपुर आया था। मंगलवार सुबह छात्रा प्रेमी से मिलने पहुंच गई। रात में दोनों कहलगांव स्टेशन पर उतरने के बाद किराये के मकान की ओर जा रहे थे कि रास्ते में बैठे पांचों युवक पीछे लग गए। लड़की का मुंह दबा बारी-बारी दुष्कर्म किया लड़का से घर एवं नाम पूछने के बाद गमछा से उसका हाथ-पैर बांध दिया और लड़की का मुंह दबा बारी-बारी दुष्कर्म किया। लड़के ने किसी तरह मोबाइल से 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। एक फरार आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। जाली नोट के मामले में एनआइए का भागलपुर व भोजपुर में छापा जाली नोटों की तस्करी से जुड़े मामले में एनआइए की विशेष टीम ने बुधवार को बिहार के भागलपुर और भोजपुर में तीन स्थानों पर छापे मारे। जानकारी के अनुसार जाली नोटों की तस्करी के मामले में पिछले वर्ष सितंबर में मोतिहारी से गिरफ्तार नजरे सद्दाम के भागलपुर के इशाचक स्थित घर पर एनआइए ने तलाशी ली, जहां से करीब पांच लाख रुपये नकद के साथ छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में बरामद नोट के जाली होने की आशंका जताई जा रही है। नजरे सद्दाम फिलहाल पटना की बेउर जेल में बंद है। इसी मामले में एनआइए ने भोजपुर में सहार थाना अंतर्गत कोरनडिहरी गांव निवासी उर्दू शिक्षक अख्तर हुसैन और चौरी थाना अंतर्गत छतरपुरा गांव में उनके रिश्तेदार टोला सेवक जमाल अंसारी के घर की तलाशी ली। जमाल अंसारी के बेटों से भी टीम ने पूछताछ की। बताया जाता है कि जमाल का एक बेटा दिल्ली में रहता है, जबकि दूसरा जाली नोट के मामले में जेल जा चुका है। जांच टीम को आशंका है नकली नोटों की तस्करी में इनकी भी संलिप्तता है। पूर्वी चंपारण में फाइनेंस कर्मी के घर भी छापा एनआइए की एक टीम ने बुधवार सुबह पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली गांव में फाइनेंसकर्मी राजेश सहनी के घर भी छापेमारी की। कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली। घर के हर सदस्य से पूछताछ की गई। इसके बाद अधिकारियों ने घर से कुछ कागजात व एक सेलफोन जब्त किया। हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि किस संबंध में छापेमारी की गई। घर वालों से बातचीत में पता चला कि मामला फाइनेंस से जुड़ा है
सामूहिक दुष्कर्म भागलपुर छात्रा गिरफ्तारी एनआइए जाली नोट
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बदायूं में पड़ोसी ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दियाउत्तर प्रदेश के बदायूं में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सामूहिक घटना सामने आई है। एक पड़ोसी ने महिला को बहाने से अपने घर बुलाकर नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। आरोपी ने ब्लैकमेल कर महिला को फिर से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी दी। लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए मामले की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढो »
सीतापुर में दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तारउत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के बाद हुई है। न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह की कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें दो सप्ताह में आत्मसमर्पण का आदेश दिया था।
और पढो »
ग्वालियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी को गिरफ्तारग्वालियर जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता को सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढो »
सामूहिक दुष्कर्म से तनाव में पड़ी छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लीबरेली में एक पॉलिटेक्निक छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म से उत्पन्न तनाव और अवसाद से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पिछले साल दिल्ली में छात्रा को दो महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया था जिसमें उसके प्रेमी भी शामिल था। घटना के बाद छात्रा अवसाद में चली गई और मानती थी कि अब उसके जीवन में कोई उम्मीद नहीं है।
और पढो »
CBI ने त्रिपुरा चिटफंड मामले में 2013 से फरार आरोपी को भिवंडी से गिरफ्तार कियाविशेष न्यायाधीश, CBI, अगरतला ने आरोपी को 16 अगस्त 2024 को 'घोषित अपराधी' (Proclaimed Offender) करार दिया था और उसके खिलाफ वारंट जारी किया था. CBI ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹20,000/- का इनाम भी घोषित किया था.
और पढो »
दिंडोशी में 75 वर्षीय महिला से दुष्कर्म: 20 वर्षीय युवक गिरफ्तारमुंबई के दिंडोशी इलाके में 75 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद मिली।
और पढो »