भाजपा का नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन अंतिम चरण में

राजनीति समाचार

भाजपा का नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन अंतिम चरण में
भाजपानगर निकाय चुनावप्रत्याशी चयन
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 53%

भाजपा ने उत्तराखंड के नगर निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशी चयन के लिए अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। जिलों में पर्यवेक्षकों के साथ बैठकों का दौर पूरा हो गया है और अब प्रदेश चुनाव समिति गुरुवार को प्रत्याशियों के नामों पर विचार करेगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन के दृष्टिगत भाजपा की कसरत अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। दावेदारों का पैनल तैयार करने के लिए जिलों में भेजे गए पर्यवेक्षक ों के साथ बैठकों का क्रम बुधवार को पूरा हो गया। अब भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की गुरुवार शाम को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में होने वाली बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जाएगा। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के साथ ही नगर निगमों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम प्रांतीय नेतृत्व

घोषित करेगा। महापौर पदों के लिए पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा और फिर वहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा दो-तीन के भीतर कर दी जाएगी। बैठकों का दौर, प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बनी रही गहमागहमी भाजपा ने प्रत्याशी चयन के दृष्टिगत पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और उनके द्वारा तैयार पैनल के संबंध में मंगलवार से बैठकों का क्रम शुरू किया। पहले दिन कुमाऊं क्षेत्र के सांगठनिक जिलों के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक हुई, जबकि बुधवार को गढ़वाल क्षेत्र के पर्यवेक्षकों के साथ मंथन किया गया। इसके चलते दिनभर ही प्रदेश भाजपा मुख्यालय में गहमागहमी बनी रही। इन बैठकों में प्रत्येक निकाय प्रमुख के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। यद्यपि, कुछ नगर निगमों के पैनल में यह संख्या चार हो सकती है। इस प्रकार पैनल में शामिल नामों की संख्या तीन सौ से अधिक हो गई है। पैनल में शामिल नामों पर होगा मंथन अब गुरुवार को होने वाली भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में पैनल में शामिल नामों पर मंथन होगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार बैठक शाम पांच बजे प्रदेश मुख्यालय में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के प्रमुख पदों के लिए तैयार पैनल के नामों पर मंथन किया जाएगा। पैनल को लेकर मंथन में जुटे कांग्रेसी दिग्गज राज्य ब्यूरो, देहरादून। कांग्रेस नगर निकाय चुनावों में पहले नगर निगमों में महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

भाजपा नगर निकाय चुनाव प्रत्याशी चयन उत्तराखंड पर्यवेक्षक प्रदेश चुनाव समिति

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

चंदौली और लखीमपुर खीरी निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबाचंदौली और लखीमपुर खीरी निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबाभाजपा ने चंदौली और लखीमपुर खीरी में निकाय चुनाव जीतकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है।
और पढो »

भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में नया तरीकाभाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में नया तरीकाभाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्षों का चयन लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह होगा।
और पढो »

प्रतापगढ़ में भाजपा की जीत!प्रतापगढ़ में भाजपा की जीत!प्रतापगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी प्रेमलता सिंह ने सपा प्रत्याशी राय साहब को 7474 मतों से हराया।
और पढो »

हरियाणा में दो चरणों में होंगे शहरी निकाय चुनाव, तैयारियों में जुटा आयोग; पढ़ें कहां और कब होगा मतदानहरियाणा में दो चरणों में होंगे शहरी निकाय चुनाव, तैयारियों में जुटा आयोग; पढ़ें कहां और कब होगा मतदानहरियाणा में शहरी निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। राज्य चुनाव आयोग प्रदेश में पहले चरण में गुरुग्राम फरीदाबाद और मानेसर नगर निगम समेत 3 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरे चरण में 5 नगर निगम 5 नगर परिषद और 1 नगर पालिका में चुनाव कराए जाएंगे। 6 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी हो सकती...
और पढो »

हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए 6 जनवरी फाइनल होगी वोटर लिस्ट, जानें कब होगा मतदानहरियाणा में निकाय चुनाव के लिए 6 जनवरी फाइनल होगी वोटर लिस्ट, जानें कब होगा मतदाननगर निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने दो महीने में चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। जनवरी में निकाय चुनावों की घोषणा हो जाएगी।
और पढो »

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चयन समिति का गठन कियाभाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चयन समिति का गठन कियादिल्ली में 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रत्याशियों के चयन के लिए 21 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन महामंत्री, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सभी सात सांसद शामिल हैं।
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 09:57:06