रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विपक्ष ने विरोध जताया और बिधूड़ी की माफी मांगी।
बीजेपी के नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान दिल्ली की जनता सहन नहीं करेगी। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी। बिधूड़ी के बयान पर अजय माकन व संदीप दीक्षित चुप : आप आप नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता अजय माकन और संदीप दीक्षित की चुप्पी हैरान करती है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने गलत बयान दिया है। आप इसकी कड़ी निंदा और विरोध कर रही है, लेकिन कांग्रेस चुप है। ये चुप्पी भाजपा से गहरा रिश्ता बताती है। इस वजह से अजय
माकन व संदीप दीक्षित प्रियंका के अपमान पर खामोश हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, संदीप दीक्षित की हिम्मत नहीं है कि वे बिधूड़ी के खिलाफ एक शब्द भी बोलें। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक्स पर कहा कि संदीप दीक्षित और भाजपा के गहरे संबंध हैं। यह हैरान करने वाली बात है कि संदीप अपनी ही पार्टी की एक वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर चुप हैं। 'सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा' इससे पहले भाजपा नेता व पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया। बिधूड़ी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष ने चौतरफा हमला किया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने बिधूड़ी और भाजपा को महिला विरोधी सोच करार दिया। चौतरफा घिरने के बाद बिधूड़ी बैकफुट पर चले गए और बयान के लिए माफी मांगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रमेश बिधूड़ी कहते दिख रहे हैं, 'लालू (आजेडी नेता लालू प्रसाद यादव) ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।' बिधूड़ी का बयान आने के बाद कांग्रेस और आप ने भाजपा समेत बिधूड़ी पर हमला बोला। विवाद बढ़ने के बाद भाजपा नेता ने माफी मांगी। बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने यह बात लालू यादव की कही बातों के संदर्भ में कही है। कांग्रेस उस समय भी चुप रही
राजनीति बिधूड़ी प्रियंका गांधी भाजपा आपत्तिजनक बयान महिला अपमान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बीजेपी नेता का आपत्तिजनक बयान, कांग्रेस और आप ने किया विरोधभाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिया जिसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भाजपा और बिधूड़ी पर हमला बोला।
और पढो »
'आतिशी ने बाप ही बदल लिया', प्रियंका गांधी के बाद अब रमेश बिधूड़ी के दिल्ली की CM पर बिगड़े बोलभाजपा के कालकाजी से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी पर विवादित बयान का मामला थमा भी नहीं था कि उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है.
और पढो »
रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर विवादित बयानबीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर बयान विवाद का विषय बना है।
और पढो »
भाजपा नेता बिधूड़ी का प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक बयान, आप और कांग्रेस ने किया प्रतिक्रियाभाजपा के नेता रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद विपक्ष ने भाजपा को महिला विरोधी सोच का आरोप लगाया। आप और कांग्रेस ने बिधूड़ी की बयान पर कड़ी निंदा की, जबकि कांग्रेस नेताओं अजय माकन और संदीप दीक्षित की चुप्पी पर सवाल उठाया गया।
और पढो »
रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के खिलाफ दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने लगाया महिला विरोधी आरोपभाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के खिलाफ एक विवादित बयान दिया। कांग्रेस ने इस पर भाजपा पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।
और पढो »
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रियंका गांधी पर भाजपा नेता बिधूड़ी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जताईकांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रियंका गांधी पर भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर कड़ी आलोचना जताई है। उन्होंने यह कहते हुए बिधूड़ी की टिप्पणियों को महिला विरोधी मानसिकता बताया।
और पढो »