भाजपा का दिल्ली चुनाव वादा पत्र, महिलाओं को 2500 रुपए, गरीबों को सिलेंडर पर सब्सिडी

राजनीति समाचार

भाजपा का दिल्ली चुनाव वादा पत्र, महिलाओं को 2500 रुपए, गरीबों को सिलेंडर पर सब्सिडी
राजनीतिदिल्ली चुनावभाजपा
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 167 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 51%

भाजपा ने दिल्ली में चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया है। होली और दिवाली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देना भी भाजपा का वादा है। इसके अलावा भाजपा ने बुजुर्गों के लिए पेंशन बढ़ाने और गरीबों को 5 रुपये में पौष्टिक भोजन देने का भी वादा किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर मौजूदा सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेंगी। भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को 'विकसित दिल्ली की नींव' बताया। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत

गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी। नड्डा ने बताया कि 60-70 साल के बुजुर्गों के मिलने वाली पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 की जाएगी। विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹3000 रुपए पेंशन मिलेगी। दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उधर, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा- इसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक लाइन नहीं थी।AAP सरकार ने दिल्ली के बुजुर्गों के साथ धोखा किया। कोरोना काल में जब दिल्ली में 80 हजार बुजुर्गों का निधन हो गया, तो आपदा सरकार वालों ने पेंशन की लिस्ट में उनकी जगह नए नाम नहीं जोड़े। आपदा सरकार गरीबों को परेशान करती है। AAP का मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का अड्डा है। लोगों को गुमराह करने का कार्यक्रम है। मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी लैब टेस्ट किए गए, 300 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। भाजपा सरकार आने पर इसकी जांच होगी। कोरोना के दौरान पूर्वांचल वालों को भी आप-दा सरकार वालों ने परेशान किया। उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आपदा (कोरोना) के दौरान उन्हें आनंद विहार स्टेशन भेजकर उन्हें परेशान किया। आज आपदा वाले उनके हिमायती बन रहे हैं। कोरोना काल के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को गुमराह किया। उनसे ऑक्सीजन को लेकर झूठ बोला। दिल्ली सरकार की चलाईं योजनाओं की जांच कराई जाएगी। भ्रष्टाचारियों को सजा मिलेगी। भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। इसलिए एक वाक्य भारत और दिल्ली की जनता के मन में समा गया है कि 'मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी है'। भाजपा ने गरीब कल्याण, सुशासन, गुड गवर्नेंस, महिला सम्मान, विकास, युवाओं और किसानों का सशक्तिकरण और मजदूर वर्ग को मुख्य धारा में लाने को अपना उद्देश्य बनाया और आज मुझे खुशी है कि नीति आयोग के अनुसार 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल आए हैं।केजरीवाल ने मोदी को यह चिट्ठी शुक्रवार सुबह लिखी। इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद AAP की सरकार स्टूडेंट के लिए बस सेवा फ्री कर देगी। यानी कोई भी स्टूडेंट बस में फ्री सफर कर सकता है। वहीं, मेट्रो में भी स्टूडेंट को 50% छूट मिलेगी। केजरीवाल ने ऐलान करने से पहले इसके संकेत पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी में दे दिए थे। उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि मेट्रो प्रोजेक्ट में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार 50-50 सहयोग करता है। इसलिए किराए में छूट देने के लिए केंद्र का सहयोग जरूरी है।दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।दिल्ली चुनाव- भाजपा की चौथी लिस्ट में 9 नाम: ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के खिलाफ शिखा राय, बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ को टिकट दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी चौथी लिस्ट 16 जनवरी को जारी की थी। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। भाजपा ने अपनी कुल चार लिस्ट में 68 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए, जबकि एक-एक सीट सहयोगी पार्टी JDU और LJP (रामनिवास) के लिए छोड़ी है।केजरीवाल बोले- भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा, उसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक लाइन नहीं थीतिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी, रोहतास नगर से सुरेशवती चौहान को टिकट; 70 सीटों पर कैंडिडेट पूरेकेंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग बनाने की मंजूरी दी:हरियाणा में ट्रक ने 2 लोगों को कुचलाकोटा में शीतलहर से लोग परेशानबाड़मेर में फिर कड़ाके की सर्दी, तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियसचंडीगढ़ में धुंध का अलर्

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

राजनीति दिल्ली चुनाव भाजपा संकल्प पत्र महिला सशक्तिकरण गरीब कल्याण मुफ्त सिलेंडर पेंशन वृद्धि अटल कैंटीन

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

केजरीवाल की महिला योजना, फ्रॉड घोषितकेजरीवाल की महिला योजना, फ्रॉड घोषितदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को 2100 रुपए देने का वादा किया, लेकिन दिल्ली सरकार के ही दो विभागों ने इस योजना को फ्रॉड घोषित कर दिया।
और पढो »

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा कीदिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा कीकांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए हर महिला को 2500 रुपये देने का वादा किया है।
और पढो »

मोदी की दिल्ली अपील: बदलाव की उम्मीद जगाते हुए विकास का वादामोदी की दिल्ली अपील: बदलाव की उम्मीद जगाते हुए विकास का वादाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया, विकास का वादा किया और महिलाओं को आर्थिक सहायता की उम्मीदों को बढ़ाया।
और पढो »

दिल्ली में कांग्रेस ने प्यारी दीदी योजना की घोषणा कीदिल्ली में कांग्रेस ने प्यारी दीदी योजना की घोषणा कीदिल्ली में कांग्रेस ने अपनी पहली गारंटी घोषित की है जिसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा शामिल है।
और पढो »

कांग्रेस ने दिल्ली में महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी' योजना की घोषणा कीकांग्रेस ने दिल्ली में महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी' योजना की घोषणा कीकांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 'प्यारी दीदी' योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे।
और पढो »

केजरीवाल की 'संजीवनी' योजना: दिल्ली में 60+ के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएंकेजरीवाल की 'संजीवनी' योजना: दिल्ली में 60+ के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएंदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में जीतने पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी दिल्लीवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का वादा किया है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 01:17:07