बिहार की राजनीति में भाजपा अपनी रणनीति से सभी को प्रभावित कर रही है। लोजपा पर ईडी की रेड से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या भाजपा लोजपा को नकेल कसने का खेल खेल रही है।
पटना: बिहार की राजनीति में पतंगबाज सरीखी भाजपा का कोई जवाब नहीं। उसे मालूम है कि कब और कितनी ढील देनी है। कब किसी के राजनीति क वजूद की पतंग काट देनी है और कब सपोर्ट का धागा खींच लेना है। आज की तारीख में एलजेपी (रामविलास) भाजपा की इस नीति का शिकार तो नहीं हो रही है? लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय के यहां ईडी का छपा लोजपा पर नकेल कसने की तैयारी तो नहीं? आइये जानते हैं भाजपा के दांव-पेंच की कहानीक्या हुआ हुलास पांडे के साथ?एलजेपी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय के
कई ठिकानों पर ईडी की रेड को राजनीतिक गलियारों में अपरोक्ष रूप से लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पर नकेल कसना माना जा रहा है। हुलास पांडेय को केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) के प्रमुख चिराग पासवान का सबसे करीबी नेता माना जाता है। दरअसल, चिराग पासवान से बीजेपी की नाराजगी जगजाहिर हो चुकी है। केंद्र में मंत्री बनने के बाद चिराग पासवान के कई बयानों से बीजेपी को बैकफुट पर आना पड़ा था।स्ट्राइक रेट और लोजपा (रामविलास)लोजपा (रामविलास) आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका बड़ा करना चाहती हैं। इसकी मूल वजह है लोकसभा चुनाव 2024 में 100 फीसदी स्ट्राइक रेट देना। चिराग पासवान हाजीपुर से, सांभवी चौधरी समस्तीपुर से, मनोज भारती जमुई से, खगड़िया से राजेश कुशवाहा और वैशाली से वीणा सिंह की जीत से लोजपा( रामविलास) का मनोबल हाई है। लोजपा के सूत्र बताते हैं कि इस बार चिराग पासवान कम से कम 50 सीट का दावा करने जा रहे हैं।राजद सुप्रीमो से नजदीकियांराजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चिराग पासवान और तेजस्वी यादव को एक प्लेटफार्म पर लाना चाहते हैं। इस अभियान में कुछ नेता लगे हुए हैं।एनडीए की बैठक से नदारद25 दिसंबर को दिल्ली में जेपी नड्डा के घर पर एनडीए नेताओं की बैठक हुई थी। पर इस बैठक को चिराग पासवान ने अननोटिस किया। और इस महत्वपूर्ण बैठक से गायब रहे।विदेश यात्रा भी एक कारणचिराग पासवान की विदेश यात्रा भी भाजपा नेतृत्व के आंखों में खटकने लगी थी। बिहार विधान सभा चुनाव के इस खास समय में चिराग पासवान का अमेरिका के टूर पर जाना और इससे पहले पेरिस और लंदन की निजी यात्रा करना कहीं न कही भाजपा नेतृत्व को अखड़ने लगा हैभाजपा की सख्ती जरूरी: दीपकवरिष्ट पत्रकार दीपक कोचगवे म
BHARTIYA JANATA PARTY LOK JANT PARTY RAM VILAS ED RAID CHIRAG PASWAN POLITICS BIHAR
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
राज्यसभा सांसद Manoj Jha ने भाजपा पर लगाया अंबेडकर विरोधी होने का आरोप, देखें वीडियोराज्यसभा सांसद मनोज झा ने भाजपा पर अंबेडकर विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अंबेडकर के विचारों का उल्लंघन किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
और पढो »
अखिलेश यादव पर महाकुंभ सुरक्षा को लेकर तंजसमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारी को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
और पढो »
केजरीवाल का भाजपा पर आरोप: दिल्ली में वोट खरीद रहे हैंअरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में वोट खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा एक वोट के लिए 1100 रुपये की पेशकश कर रही है।
और पढो »
यूपी में भाजपा नेता पर आयकर विभाग की छापेमारी, समर्थकों ने हंगामा कियाउत्तर प्रदेश के एक भाजपा नेता पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान भाजपा समर्थकों ने हंगामा किया और कुछ नेता के मकान में घुसने का प्रयास भी किया।
और पढो »
प्रयागराज में गहरा कोहरा, ठंड का कहरप्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी के बीच ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है.
और पढो »
चीन की सैन्य तैयारी: परमाणु बम और मिसाइलों का भारी जखीरापेंटागन की रिपोर्ट में चीन की तेजी से सैन्य तैयारी का खुलासा हुआ है। चीन परमाणु बमों और मिसाइलों का भारी जखीरा बनाने में जुटा है।
और पढो »