भाजपा ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो चुका है।
भाजपा ने नए साल में जनवरी के अंत में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की संभावना है। पार्टी नेता पीटी कुंजांग ने कहा कि 15 जनवरी तक राज्य और जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और जनवरी के अंत या फरवरी के पहले हफ्ते में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। भाजपा की नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में रविवार को संगठन चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष,
सभी महासचिव, सभी प्रदेश अध्यक्ष और सभी प्रदेश महासचिवों के साथ-साथ संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रमुख और सह प्रमुख शामिल हुए। बैठक के बाद कुंजांग ने बताया कि बैठक में संगठन की चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड को 15 जनवरी तक नए अध्यक्ष मिल सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 2023 में खत्म हो चुका है। हालांकि लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। नड्डा जनवरी 2020 में पार्टी के अध्यक्ष बनाए गए थे। भाजपा के संविधान के अनुसार, कोई व्यक्ति अधिकतम दो कार्यकाल तक लगातार अध्यक्ष रह सकता है। साथ ही नड्डा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल किए गए हैं, ऐसे में उनका फिर से अध्यक्ष बनने की उम्मीद खत्म हो गई है। पूरे साल भर भाजपा बनाएगी सुशासन पर्व कुंजांग ने बताया कि पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे एक साल तक मनाने का फैसला किया है। इस साल उन्होंने 100 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए भाजपा उनकी जयंती को पूरे एक साल तक सुशासन पर्व के तौर पर मनाएगी। उन्होंने कहा कि यह भी फैसला लिया गया कि पार्टी कांग्रेस के बीआर आंबेडकर के अपमान के आरोप के जवाब में संविधान पर्व भी मनाएगी
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संगठन चुनाव सुशासन पर्व संविधान पर्व
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बांग्लादेश में 2025 के अंत या 2026 तक राष्ट्रीय चुनाव की योजनाबांग्लादेश में 2025 के अंत या 2026 तक राष्ट्रीय चुनाव की योजना
और पढो »
गुजरात बीजेपी संगठन चुनावों का अपडेटबीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 14 जनवरी के बाद होगा।
और पढो »
बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी मेंबीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवरी में चुना जाएगा. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, 5 जनवरी तक जिला स्तर पर चुनाव होंगे, उसके बाद 17-18 जनवरी तक प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होगा. बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा 20 जनवरी के बाद की जा सकती है.
और पढो »
जनवरी में भाजपा को मिल सकता नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, मगर मापदंड तय करना चाहते हैं संघ के पदाधिकारीभारतीय जनता पार्टी भाजपा ने मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 30 दिसंबर तक जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव संपन्न होंगे। उम्मीद है कि जनवरी के तीसरे हफ्ते तक भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाए। इस बीच संघ के कुछ पदाधिकारी चाहते हैं कि भाजपा अध्यक्ष के कुछ मापदंड होने...
और पढो »
Jharkhand: कौन बनेगा BJP विधायक दल का नेता? मरांडी के साथ सीपी सिंह और नीरा यादव भी रेस मेंझारखंड में बीजेपी विधायक दल के नए नेता के लिए अभी इंतजार करना होगा। विधानसभा के पहले सत्र में पार्टी बिना नेता के ही चली गई। अब 22 जनवरी से भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा। इसमें प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक के चुनाव होंगे। फरवरी तक इस प्रक्रिया के पूरे होने की संभावना है। इसके बाद भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव...
और पढो »
BJP नेता की घोषणा: फरवरी में नया राष्ट्रीय अध्यक्षभारतीय जनता पार्टी (BJP) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष फरवरी के अंत तक चुना जा सकता है. पार्टी के सीनियर पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है. संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जनवरी के मध्य तक पूरी होने की संभावना है.
और पढो »