भारतीय नौसेना की बहुप्रतीक्षित AIP पनडुब्बी डील को लेकर बड़ी खबर आई है। जर्मनी की कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम ने भारतीय AIP पनडुब्बी के कॉन्ट्रेक्ट को जीत लिया है। यह सौदा भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित 43,000 करोड़ रुपये के बेंचमार्क से बहुत अधिक है।
बर्लिन: भारतीय नौसेना की बहुप्रतीक्षित AIP पनडुब्बी डील को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। ऐसा प्रतीत होता है कि जर्मन फर्म थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम ने भारतीय AIP पनडुब्बी के कॉन्ट्रेक्ट को जीत लिया है। थिसेनक्रुप एजी भारत के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के साथ मिलकर भारत में ही छह पनडुब्बियों का निर्माण करेगा। इससे पहले इस डील के लिए स्पेन की कंपनी नवंतिया भी एक दावेदार थी। कॉन्ट्रैक्ट जीतने के बाद नवंतिया भारत के L&T के साथ मिलकर इन पनडुब्बियों का निर्माण करने वाला था। हालांकि, भारतीय रक्षा
मंत्रालय ने नवंतिया के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, क्योंकि वह भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं था।नवंतिया का टेंडर रद्द क्यों हुआएएनआई के अनुसार, नवंतिया और L&T ने भारतीय नौसेना की टीम के सामने अपने महत्वपूर्ण एयर इंडिपेंट प्रोपल्शन सिस्टम की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया था। हालांकि, भारतीय नौसेना ने अपने टेंडर डाक्यूमेंट में अपनी आवश्यकताओं के लिए पहले से समुद्र में सिद्ध एक सिस्टम की मांग की गई थी। नवंतिया के एआईपी तकनीक का अभी तक किसी पनडुब्बी में लगाकर टेस्ट नहीं किया गया है, जो ऑपरेशनल हो।अब जर्मनी बनाएगा नौसेना की नई पनडुब्बीअब नवीनतम घटनाक्रम का मतलब है कि सरकारी स्वामित्व वाली मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड, अपने साझेदार जर्मनी के थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (TkMS) के साथ, छह पनडुब्बियों को बनाने की दौड़ में एकमात्र विक्रेता बची रहेगी। इस सौदे की लागत 70,000 करोड़ रुपये (लगभग 8.2 बिलियन डॉलर) से अधिक हो सकती है, जो भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित 43,000 करोड़ रुपये के बेंचमार्क से बहुत अधिक है।प्रोजेक्ट 75I में भी यह जर्मन कंपनी दावेदारइससे पहले, जर्मनी की थिसेनक्रुप एजी, भारत की मझगांव डॉक लिमिटेड (MDL) के साथ साझेदारी में, भारत की परियोजना-75I के लिए दावेदारी कर रही थी, जिसमें छह डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के निर्माण की बात कही गई है। भारतीय नौसेना की महत्वाकांक्षी पनडुब्बी परियोजना कई प्रमुख क्षमताओं को लक्षित कर रही है, जैसे भूमि-हमला क्षमताएं, जहाज-रोधी युद्ध (AShW), पनडुब्बी-रोधी युद्ध (ASw), सतह-रोधी युद्ध (ASuW), खुफिया, निगरानी और टोही (ISR), विशेष अभियान बल (SOF), और हवाई-स्वतंत्र प्रणोदन (AIP)। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण AIP है।जर्मनी की टाइप 214 पनडुब्बी कितनी शक्तिशालीथिसेनक्रुप एजी ने भारत को अपने टाइप 214 पर आधारित एक नई पनडुब्बी की पेशकश की है। इस नई पनडुब्बी को भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं के अनुसार मोडिफाई किया जाएगा। यह नई पनडुब्बी नवीनतम एआईपी तकनीक, लिथियम-आयन बैटरी और शानदार स्टील्थ क्षमताओं से लैस होगी। इसके अतिरिक्त, थिसेनक्रुप एजी पनडुब्बी में एक उन्नत सेंसर और कॉम्बेट सिस्टम होगा। यह पनडु्ब्बी अपने शक्तिशाली एआईपी की मदद से समुद्र के अंदर 12 हफ्ते तक डूबी रह सकती है। इसके अलावा इस पनडु्ब्बी की रेंज सतह पर 19300 और पानी के भीतर 750 किमी है।400 मीटर की गहराई तक लगा सकती है गोताजर्मनी की एचडीडब्लू क्लास टाइप 214 पनडुब्बी में सीमेंस पॉलीमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन (PEM) हाइड्रोजन फ्यूल सेल का उपयोग करने वाला एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) सिस्टम लगा हुआ है। इस कारण एचडीडब्लू क्लास 214 पनडुब्बी को पानी के भीतर पता लगाना काफी मुश्किल है। टाइप 214 पनडुब्बी समुद्र में लगभग 400 मीटर (1,300 फीट) की गहराई तक गोता लगा सकती है। यह पनडुब्बी 84 दिनों के संचालन के लिए भोजन, ताजा पानी और ईंधन भी ले जा सकती है।टाइप 214 पनडुब्बी में कौन-कौन से हथियारटाइप 214 पनडुब्बी की लंबाई 65 मीटर (213 फीट 3 इंच) / बीम 6,3 मीटर (20 फीट 8 इंच) / ड्राफ्ट 6 मीटर (19 फीट 8 इंच) है। इसके हथियारों में 8 x 533 मिमी टारपीडो ट्यूब, 4 सबहारपून शामिल हैं। इस पनडुब्बी में 2 x MTU 16V-396 (3.96 MW) डीजल इंजन लगा है। इसमें दो पिलर Ntb56.40-10 0.97 मेगावाट चार्जिंग जेनरेटर भी है। इस पनडुब्बी में सीमेंस पर्मासिन का मोटर लगा हुआ है, जो 2.85 मेगावाट ऊर्जा उत्पादित करता है। सतह पर इस पनडुब्बी की टॉप स्पीड 10 समुद्री मील प्रति घंटा और पानी के नीचे जलमग्न होने पर 20 समुद्री मील प्रति घंटा है
AIP पनडुब्बी थिसेनक्रुप भारतीय नौसेना प्रोजेक्ट 75I जर्मनी मझगांव डॉक नवंतिया एयर-इंडिपेंट प्रोपल्शन टाइप 214 पनडुब्बी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारतीय नौसेना में दो नए युद्धपोत और एक पनडुब्बी शामिल होंगेनई दिल्ली: भारतीय नौसेना अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में 15 जनवरी को दो स्वदेश निर्मित युद्धपोत और एक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी शामिल होगी।
और पढो »
भारतीय नौसेना का बेड़ा मजबूत, दो जहाजों और पनडुब्बी शामिलभारतीय नौसेना जल्द ही दो अत्याधुनिक जहाजों और एक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी को अपने बेड़े में शामिल करेगी।
और पढो »
Renault Duster की नई जेनरेशन 2026 में लॉन्चRenault Duster की नई पीढ़ी को भारतीय बाजार में 2026 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस साल Triber और Kiger के फेसलिफ्ट को लाने जा रही है।
और पढो »
जेप्टो IPO से पहले नए यूनिट की स्थापनाक्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने अपने IPO से पहले अपने परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए एक नई यूनिट ज़ेप्टो मार्केटप्लेस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की है.
और पढो »
भारतीय नौसेना को छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी वाघशीर सौंपी गईभारतीय नौसेना को बुधवार को छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी वाघशीर सौंपी गई. इसे अब आईएनएस वाघशीर के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा. यह पनडुब्बी दुश्मन पर बड़ा हमला करने की ताकत रखती है.
और पढो »
एलन मस्क पर जर्मनी सरकार का गंभीर आरोप, चुनावों में 'घुसपैठ' का आरोपएलन मस्क अमेरिका की नई सरकार में मंत्री बनने वाले हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी के साथ मिलकर डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी है. लेकिन जर्मनी सरकार ने मस्क पर जर्मनी के चुनावों में 'घुसपैठ' करने का गंभीर आरोप लगाया है. जर्मनी जल्द ही चुनाव कर रहा है और मस्क का एक लेख जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी का समर्थन करता है. जर्मनी के एक नामी अखबार की एडिटर ने इस लेख के कारण इस्तीफा दे दिया है.
और पढो »