सुनीता विलियम्स ने 7 महीनों के बाद पहली बार स्पेसवॉक किया। उन्होंने निक हेक के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर स्पेसवॉक की।
भारतीय मूल की अमेरिकन एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में फंसी हुई 7 महीनों के बाद पहली बार स्पेसवॉक किया है। नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने एस्ट्रोनॉट निक हेक के साथ गुरुवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के बाहर स्पेसवॉक की। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का स्पेसवॉक का वीडियो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं सुनीता विलियम्स ने स्पेसवॉक के दौरान क्या किया। सुनीता विलियम्स ने स्पेसवॉक के दौरान ISS के बाहर स्टेशन के हार्डवेयर को बदलने और स्टेशन के न्यूट्रॉन स्टार इंटीरियर कंपोजिशन
एक्सप्लोरआर (NICER) एक्स-रे टेलीस्कोप की मरम्मत के लिए काम किया। स्पेसवॉक लगभग सुबह 8 बजे ईसीटी (1300 UTC) से शुरू हुआ था और इसके लगभग 6 घंटे तक चलने की उम्मीद है। इस स्पेसवॉक के सामने आए वीडियो में निक हेग लाल धारियों वाला सूट पहने हुए दिख रहे हैं जबकि सुनीता विलियम्स बिना चिन्ह वाले सूट में हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री पिछले साल 2024 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे थे और दोनों एक्सपीडिशन 72 के चालक दल के सदस्य हैं। यह मिशन 2024 में शुरू हुआ था। निक हेग का यह चौथा जबकि सुनीता विलियम्स का यह आठवां स्पेसवॉक है। जून से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता, को अंतरिक्ष में लगभग 7 महीने हो चुके हैं। 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अपने स्पेस मिशन पर रवाना हुए थे। उन्हें 9 जून को वापस आना था, लेकिन यान में हीलियम रिसाव होने के चलते उनकी वापसी टल गई। तभी से दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं।
सुनीता विलियम्स स्पेसवॉक अंतरिक्ष यात्री नासा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन NICER एक्स-रे टेलीस्कोप
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष यात्री का जीवनइस लेख में भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की जीवनी और अंतरिक्ष यात्रा के चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया है।
और पढो »
अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता और बुच की वापसी टल गई, मार्च 2025 में लौटेंगेदो अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष से वापसी फिर टल गई है।
और पढो »
सुनीता विलियम्स ने Space में मनाया Merry Christmas, NASA के वीडियो पर धरती पर क्यों मचा बवाल ?नासा एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर अपने साथियों के साथ क्रिसमस मनाया। नासा ने इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।
और पढो »
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष यात्रा में देरी, अब मार्च 2025 में लौटेंगेसुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष यात्रा में देरी हुई है। अब उन्हें मार्च 2025 के आखिर या अप्रैल तक धरती पर लौटने की उम्मीद है।
और पढो »
NASA दे रहा है तारीख पर तारीख: सुनीता विलियम्स अब मार्च से पहले पृथ्वी पर नहीं लौट पाएंगीअंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अब मार्च से पहले पृथ्वी पर लौटने में असमर्थ हो गई हैं। NASA ने उनकी वापसी के लिए नई तारीख नहीं दी है।
और पढो »
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी फिर टल गईसुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष से वापसी मार्च 2025 के अंत या अप्रैल में होगी।
और पढो »