भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेन्सेक्स और निफ्टी लाल निशान पर

वित्त समाचार

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेन्सेक्स और निफ्टी लाल निशान पर
शेयर बाजारसेन्सेक्सनिफ्टी
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ट्रंप के टैरिफ प्लान के कारण भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेश कों की बिकवाली और ट्रंप के टैरिफ प्लान के बीच लगातार छठे दिन गिरावट का दौर जारी है। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान, सेंसेक्स 76,000 से नीचे पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,000 से नीचे आ गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 274.56 अंक की गिरावट के साथ 76,019.04 अंक पर खुला। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार मे 78.45 अंक फिसलकर 22,993.

35 अंक पर कारोबार करता दिखा। हालांकि, रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.53 डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती सौदों के बाद निफ्टी 156.40 अंकों की गिरावट के साथ 23,000 अंक से नीचे 22,915.40 पर आ गया। सेंसेक्स भी 645.04 अंकों की गिरावट के साथ 76,000 अंक के स्तर से नीचे 75,668.97 पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स में पिछले पांच सत्र में 2,290.21 अंक या 2.91 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी 667.45 अंक या 2.81 प्रतिशत लुढ़का है। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, आईटीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे। एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। रुपया शुरुआती कारोबार में 27 पैसे मजबूत कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उपायों के समर्थन से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 27 पैसे मजबूत होकर 86.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.44 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 86.36 प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छुने के बाद शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 86.52 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 27 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 66 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.79 पर बंद हुआ था। तीन मार्च 2023 के बाद से एक सत्र में दर्ज यह सबसे अधिक बढ़त थी

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

शेयर बाजार सेन्सेक्स निफ्टी विदेशी निवेश ट्रंप टैरिफ वित्त गिरावट

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप फिसलेकमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप फिसलेकमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप फिसले
और पढो »

अमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवालीअमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवालीअमेरिकी टैरिफ से लाल निशान में खुला शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली
और पढो »

बजट से पहले हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स में तेजीबजट से पहले हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स में तेजीबजट से पहले हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स में तेजी
और पढो »

शेयर बाजार में तेजी का आगाज जल्द ही टिका नहीं रहा, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावटशेयर बाजार में तेजी का आगाज जल्द ही टिका नहीं रहा, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावटगुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती तेजी जल्द ही कमजोर हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरतार रहा।
और पढो »

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारीभारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारीभारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह से शुरू हुई गिरावट के दौर से उबरने में असमर्थ रहा है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी बाजार गिरावट के साथ खुला। मंगलवार और बुधवार को भी बाजार में गिरावट का दौर जारी रहा। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन भी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुल गया।
और पढो »

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआशेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआवैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में 330 अंक और निफ्टी में 113 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 11:18:13