भारत बनाता है टी20 में चौथा सर्वोच्च स्कोर, अभिषेक शर्मा बनाते हैं नए रिकॉर्ड

क्रिकेट समाचार

भारत बनाता है टी20 में चौथा सर्वोच्च स्कोर, अभिषेक शर्मा बनाते हैं नए रिकॉर्ड
भारतइंग्लैंडटी20
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 68 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में 248 रनों का लक्ष्य दिया है। यह भारत का टी20 इतिहास में चौथा सर्वोच्च स्कोर है। अभिषेक शर्मा ने नाबाद 135 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने 13 छक्के भी लगाए, जो इस प्रारूप में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगने का नया रिकॉर्ड है।

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में एक शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन भारत ीय टीम ने अभिषेक शर्मा की शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड को 248 रनों का लक्ष्य दिया है। यह भारत का टी20 में चौथा सर्वोच्च स्कोर है। भारत का इस प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में बनाया गया छह विकेट पर 297 रन है। अभिषेक ने अपनी दमदार पारी की मदद से शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक टी20

अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रनों की पारी खेली थी, लेकिन अभिषेक ने 135 रन बनाने के साथ ही उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 123 रन की पारी खेली थी। वहीं, विराट कोहली ने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे और वह भारत के लिए सर्वोच्च टी20 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा नाबाद 121 रन बनाकर इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में कुल 13 छक्के लगाए और वह इस प्रारूप में एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक से पहले रोहित शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में 10-10 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ, जबकि सैमसन और तिलक ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में 10-10 छक्के लगाए थे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिग्गजों का तांता लगा है। मुकेश अंबानी से लेकर ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक भी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे हैं। इस दौरान बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे और फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए। फिल्म अभिनेता आमिर खान भी इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे हैं। इन दिग्गजों के सामने अभिषेक शर्मा का वन मैन शो देखने को मिला

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

भारत इंग्लैंड टी20 अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड छक्के क्रिकेट

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भारत ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड को सात विकेट से हरायाभारत ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड को सात विकेट से हरायाअभिषेक शर्मा की 79 रनों की तूफानी पारी और अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में सात विकेट से हराया।
और पढो »

अभिषेक शर्मा ने छोड़ा पीछे युवराज सिंह का रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान परअभिषेक शर्मा ने छोड़ा पीछे युवराज सिंह का रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने के मामले में दूसरे स्थान परअभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 17 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाकर युवराज सिंह के बाद टी20 में सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं।
और पढो »

अभिषेक शर्मा का तूफान... जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, 13 छक्के जड़कर रचा इतिहासअभिषेक शर्मा का तूफान... जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, 13 छक्के जड़कर रचा इतिहासअभिषेक शर्मा ने अकेले अपने दम पर भारत को 5वें टी20 में बड़ी जीत दिलाई. उन्होंने 37 गेंदों में शतक जड़कर टीम इंडिया को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. अभिषेक ने कई रिकॉर्ड बनाए जो लंबे समय तक टूटने वाले नहीं हैं. वह टी20 में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने में सफल रहे. उन्होंने 13 छक्क जड़े जो भारतीय रिकॉर्ड है.
और पढो »

भारत ने 150 रनों से जीता आखिरी टी20, अभिषेक शर्मा ने बनाया शतकभारत ने 150 रनों से जीता आखिरी टी20, अभिषेक शर्मा ने बनाया शतकअभिषेक शर्मा के 135 रनों के शतक और 2 विकेटों के साथ भारत ने 5वें टी20 में इंग्लैंड को 150 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।
और पढो »

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में बनाया रिकॉर्डअभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में बनाया रिकॉर्डअभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में कमाल का खेल दिखाया। सलामी बल्लेबाज होने उतरे अभिषेक ने सिर्फ 37 गेंदों पर शतक लगाया। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने। इस पारी के दौरान अभिषेक ने दोस्त गिल का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
और पढो »

अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनायाअभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनायाभारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में 135 रन बनाए और 13 छक्के लगाकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
और पढो »



Render Time: 2025-02-16 13:23:50