pravartan nideshalaya (ED) ne bharatmala highway zameen adhigrahan muavaja dhokhadhadi case mein Jayprakash Gandhi ko giraftar kiya hai. Teen din ki remand par bheja gaya hai. ED ki jaanch mein pata chala ki Gandhi aur uske parivaar ke sadasyon ne sarkari karmachaariyon ki madad se adhigrihit zameen ko chhote- chhote tukdon mein baantkar NH se badhava muavaja ka uparog kiya.
57 लाख मुआवजा था पर मिले 9 करोड़ रुपये, भारतमाला प्रोजेक्ट में ऐसे हुआ घोटाला, ED का बड़ा खुलासाBharatmala Project: भारतमाला हाईवे जमीन अधिग्रहण मुआवजा धोखाधड़ी में ईडी की टीम ने जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।प्रवर्तन निदेशालय ने भारतमाला हाईवे जमीन अधिग्रहण मुआवजा धोखाधड़ी मामले में जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। ईडी रायपुर जोनल ऑफिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर के रहने वाले जयप्रकाश गांधी को बुधवार को भारतमाला हाईवे जमीन अधिग्रहण मुआवजा धोखाधड़ी मामले के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।ईडी ने इस मामले की जांच छत्तीसगढ़ के एसीबी, ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। यह एफआईआर भारतमाला परियोजना के तहतके लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे के वितरण में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं और धोखाधड़ी से संबंधित थी।ईडी की जांच में पता चला कि जयप्रकाश गांधी ने अपने परिवार के सदस्यों और कुछ सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से अधिसूचित हाईवे अलाइनमेंट के दायरे में आने वाली जमीन को अधिग्रहित कर लिया था और बाद में उसे 500 वर्ग मीटर से कम माप वाले छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया था। आरोप है कि जमीन का बंटवारा सिर्फ इस एकमात्र इरादे से किया गया था कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बढ़ा हुआ मुआवजा प्राप्त किया जा सके।जांच में आगे यह भी पता चला है कि उपरोक्त धोखाधड़ी वाले तरीके को अपनाकर, आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने वैध रूप से देय राशि 56.
76 लाख रुपए थी के मुकाबले, लगभग 9.83 करोड़ रुपए का मुआवजा प्राप्त किया। इस प्रकार, उन्होंने लगभग 9.27 करोड़ रुपए की 'अपराध से अर्जित संपत्ति' उत्पन्न की। जांच में आगे यह भी सामने आया है कि इस 'अपराध से अर्जित संपत्ति' को बाद में शेयरों, म्यूचुअल फंडों और अन्य वित्तीय साधनों में निवेश करके छिपाया और मुख्यधारा में मिलाया गया।धोखाधड़ी कर हाइवे के किनारे की जमीन अधिग्रहित कीइससे पहले, ईडी ने 28 अप्रैल को इस मामले में रायपुर, अभनपुर और धमतरी जिलों के विभिन्न परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान मुआवजे के धोखाधड़ीपूर्ण अधिग्रहण से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए थे। गिरफ्तार आरोपी को विशेष न्यायालय , रायपुर के समक्ष पेश किया गया, जिसने आरोपी की तीन दिनों की ईडी हिरासत मंजूर कर ली है। इस मामले में जांच जारी है। इसी के साथ साजिश में शामिल अन्य लाभार्थियों, बिचौलियों तथा सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।पवन कुमार तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे नवभारत टाइम्स की 'मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट' टीम में काम करते हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 10 साल लंबा का अनुभव है। रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। पवन कुमार तिवारी ने अक्टूबर 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। पवन कुमार तिवारी ने साल 2013 में सहारा समय में इंटर्न से अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद न्यूज इंडिया, भारत समाचार, ईनाडु इंडिया, दैनिक भास्कर, पत्रिका और एशियानेट डॉट कॉम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के डेस्क पर काम किया। पवन कुमार तिवारी ने साल काशी हिन्दू विशवविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया।की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद
भारतमाला प्रोजेक्ट ED मुआवजा घोटाला जयप्रकाश गांधी चटtisgarh
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में 6 विषयों की होगी पढ़ाई, 1 जुलाई से शुरू होगा सत्र - bihar new degree colleges 6 subjects to start from july 1बिहार में 1 जुलाई से 211 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय शुरू होंगे, जहाँ प्रारंभिक चरण में छह विषयों की पढ़ाई होगी। इन कॉलेजों के लिए वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है और 57 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें हिंदी और इतिहास में सर्वाधिक रुचि है।
और पढो »
ENG vs NZ: लॉर्ड्स में जो रूट रचेंगे इतिहास? बस 75 रन का फासला, सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर भी नजरइंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका होगा. रूट को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए सिर्फ 75 रन चाहिए. वहीं 57 रन बनाते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. उनकी नजर सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रन के रिकॉर्ड पर भी है.
और पढो »
Sunil Joseph World Record: 57 साल के इस सुनील ने 'पेपर कप' जमा करके बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्डशौक बड़ी चीज है! 57 साल के सुनील जोसेफ ने इस बात को एकदम सच साबित कर दिया है। पेशे से सोशल वर्कर और दो बच्चों के पिता, सुनील ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसके बारे में हम और आप शायद ही कभी सोचें। उन्होंने 'पेपर कप' जमा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। जी हां, वही जिनमें हम चाय-कॉफी पीते...
और पढो »
GBU-76/B: अमेरिका का नया सुपर बंकर बस्टर बमअमेरिकी वायुसेना ने पुष्टि की है कि GBU-57 Massive Ordnance Penetrator (MOP) बंकर बस्टर बम का उत्तराधिकारी GBU-76/B नाम दिया गया है। यह बम पुराने GBU-57 MOP के मुकाबले कहीं ज्यादा शक्तिशाली है और इसमें ड-ऑफ स्ट्राइक क्षमताओं के लिए एक रॉकेट बूस्टर लगाया गया होगा।
और पढो »
विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग: दुनिया की नंबर एक मुक्केबाज बनीं जैस्मिन लंबोरिया, भारतीय महिलाओं ने काटा गदर - world boxing rankings jaismine lamboria becomes world number one boxerगत विश्व चैंपियन जैस्मिन लंबोरिया नवीनतम विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में महिला 57 किग्रा वर्ग में शीर्ष पर हैं।
और पढो »




