बिहार के राजगीर में आयोजित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आज समापन हो रहा है। समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग डॉ.
चीन को 1-0 से हराया, दीपिका का गोल डिसाइडर बना; तीसरी बार ट्रॉफी जीतीबिहार के राजगीर में हुए महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। तीसरे क्वार्टर के पहले यानी मैच के 31वें मिनट में दीपिका ने टीम इंडिया के लिए पहला गोल किया, जिसने भारत को जीत दिलाई।पहले और दूसरे क्वार्टर के कुल 30 मिनट के खेल में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। भारत और चीन की टीमें 0-0 की बराबरी पर रही। दूसरे क्वार्टर में भारत को 4, चीन को 2 पेनाल्टी कॉर्नर...
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम 5 बजे भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ था। 3 हजार की कैपिसिटी वाला स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा रहा। स्टेडियम में तिरंगा लहराया गया। जय श्रीराम के नारे भी लगे।भारत ने लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले उसने 2023 में रांची और 2016 में सिंगापुर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।सेमीफाइनल में जापान को हराया...
मंगलवार को जापान को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में ग्रुप और सेमीफाइनल समेत सभी 6 मैच जीते हैं। वहीं चीन ने भी अपने 6 में से 5 मैच जीते हैं। एक ग्रुप मैच में चीन को भारत से हार का सामना करना पड़ा है। आज भारत और चीन के बीच ये फाइनल हॉकी मुकाबला 8 साल बाद हुआ। इससे पहले 2016 और 2013 में इस टूर्नामेंट के हुए फाइनल मैचों में भारत ने चीन को हराया था। जबकि 2009 में चीन ने भारत को हराया था।इससे पहले आज जापान ने मलेशिया को 4-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। जापान ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले हाफ में ही 4 गोल दागे। तीसरे मिनट में मायूरी होरिकावा, 24वें मिनट में हीरोका मुरायामा, 28वें मिनट में अयाना तमुरा और हाफ टाइम से पहले मियु हासेगावा ने चौथा गोल...
मलेशिया की ओर से 48वें मिनट में अजमारा अजहरी ने एक गोल कर उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों टीमें अब आनेवाले एशियाई खेलों में भी आमने-सामने होंगी।आगे देखिए, हॉकी मैचों के दौरान कैमरे में कैद हुए कुछ पल...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम, अब करेगी चीन का सामनाएशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम, अब करेगी चीन का सामना
और पढो »
India vs China Hockey: भारत ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब, फाइनल में चीन को 1-0 से हरायामहिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर अपने खिताब का बचाव किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार तो वहीं कुल तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत के लिए फाइनल में दीपिका ने एक गोल दागा और यह निर्णयक गोल साबित हुआ। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 गोल करने वाली खिलाड़ी भी...
और पढो »
Asian Women Champions Trophy: 'America के Colorado के बाद सबसे अच्छा है Rajgir'Asian Women Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने राजगीर में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.
और पढो »
एशियाई महिला चैंपियन ट्रॉफी : जीत के साथ भारत का आगाज, मलेशिया को 4-0 से हरायाएशियाई महिला चैंपियन ट्रॉफी : जीत के साथ भारत का आगाज, मलेशिया को 4-0 से हराया
और पढो »
दीपिका ने दागे 5 गोल, भारत ने थाईलैंड को 13-0 से रौंदादीपिका ने दागे 5 गोल, भारत ने थाईलैंड को 13-0 से रौंदा
और पढो »
Women’s Asian Champions Trophy 2024: जापान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, चीन से होगी भिड़ंतभारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार 19 नवंबर को सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराकर एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई जहां उसकी भिड़ंत चीन से होगी.
और पढो »