भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा, पंजाब में बारिश की संभावना

मौसम समाचार

भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरा, पंजाब में बारिश की संभावना
मौसमठंडबारिश
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 73 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

भारत मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और पंजाब में बारिश की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 10 जनवरी को पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब के तापमान में सोमवार को 0.

4 डिग्री की कमी दर्ज है। जम्मू-कश्मीर बीते 24 घंटे के दौरान भारी हिमपात हुआ। इसके बाद रात के पारे में वृद्धि दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो एक दिन पहले शून्य से 2.5 डिग्री नीचे था। हिमाचल में 200 सैलानी निकाले गए हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी से शिमला-रामपुर-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। इसके चलते 50 वाहनों में 200 से ज्यादा सैलानी रास्ते में फंस गए। पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सैलानियों और उनके वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर सुरक्षित स्थानों को भेजा। उधर, अटल टनल के पास बर्फबारी की वजह से सैलानियों को सोलंगनाला में ही रोक दिया गया है। राजधानी में कोहरे-बारिश ने बढ़ाई ठंड राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 1.7 डिग्री गिरकर 16.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जिसके चलते अधिक ठिठुरन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान भी 0.2 डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 460 से अधिक उड़ानें प्रभावित कोहरे के चलते पालम व सफदरजंग में दृश्यता 300 मीटर रही, जिससे विमानों के संचालन पर असर पड़ा। 400 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। वहीं, कोलकाता में दृश्यता 50 मीटर तक घटने से 60 उड़ानों में देरी हुई। कोहरे के कारण मंगलवार को भी उड़ानें प्रभावित होने की आशंका है। एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। गाजियाबाद में एक्यूआई 257, नोएडा में 236 और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 194 दर्ज किया गया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

मौसम ठंड बारिश पंजाब दिल्ली हिमपात एक्यूआई

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
और पढो »

ठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतराठंड का दौर जारी, दिल्ली में कोहरा और बारिश का खतरापूरे देश में ठंड का दौर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। दिल्ली एनसीआर में कोहरे और बारिश की संभावना जताई गई है।
और पढो »

UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटUP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
और पढो »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरा और बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरा और बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। दिल्ली में धुंध और कोहरा छाया रहा, जबकि उत्तर प्रदेश में कई शहरों में घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड के बीच लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।
और पढो »

यूपी में ठंड और बरसात की आशंकायूपी में ठंड और बरसात की आशंकाउत्तर भारत समेत यूपी में कड़ाके की ठंड लोगों को सता रही है और मौसम विभाग के अनुसार यूपी में कुछ जिलों में बारिश की संभावना है.
और पढो »

उत्तर भारत में बर्फबारी और घना कोहराउत्तर भारत में बर्फबारी और घना कोहराजम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 00:59:20