Beyond the Breaking News

भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है: पीयूष गोयल

विज्ञान News

भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है: पीयूष गोयल
प्रौद्योगिकीव्यापारभारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन क

भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है: पीयूष गोयल

भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन क े रूप में उभर रही है: पीयूष गोयल नई दिल्ली, 3 जून । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत की ब्लू इकोनॉमी तेजी से विकास का एक शक्तिशाली इंजन बनकर उभर रही है। इसकी प्रमुख वजह समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यात में लगातार बढ़ोतरी और वैश्विक बाजार में भारतीय समुद्री उत्पादों की बढ़ती मांग है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के मछुआरों को अब बड़े बाजारों तक पहुंच और बढ़ते निर्यात अवसरों का लाभ मिल रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत के समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। पीयूष गोयल ने बताया कि वित्त वर्ष 2013-14 की तुलना में समुद्री खाद्य निर्यात में लगभग 145 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, हमारे मछुआरों को नए बाजारों और बढ़ते निर्यात का लाभ मिल रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में समुद्री खाद्य निर्यात ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्त वर्ष 2013-14 से निर्यात में लगभग 145 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन क े रूप में उभर रही है। इस बीच, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात मात्रा और मूल्य दोनों के लिहाज से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह उपलब्धि वैश्विक व्यापार में अनिश्चितताओं के बावजूद इस क्षेत्र की मजबूती को दर्शाती है और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत की स्थिति को और मजबूत बनाती है। समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत ने 19.72 लाख मीट्रिक टन समुद्री उत्पादों का निर्यात किया, जिसकी कुल कीमत 73,890 करोड़ रुपए रही। यह इस क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा निर्यात प्रदर्शन है। आंकड़ो की घोषणा करते हुए एमपीईडीए के चेयरमैन पी.

जवाहर ने कहा कि यह रिकॉर्ड उपलब्धि वैश्विक बाजार में मांग के उतार-चढ़ाव और व्यापारिक अनिश्चितताओं जैसी कई चुनौतियों के बावजूद हासिल की गई है। भारत के समुद्री खाद्य निर्यात में फ्रोजन झींगा का दबदबा बना रहा। कुल निर्यात आय का दो-तिहाई से अधिक हिस्सा इसी उत्पाद से आया। फ्रोजन झींगा के निर्यात से 49,038 करोड़ रुपए की आय हुई, जो कुल समुद्री खाद्य निर्यात से होने वाली विदेशी मुद्रा आय का 66.5 प्रतिशत है। फ्रोजन झींगा का निर्यात बढ़कर 7.93 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया। इस उत्पाद का सबसे बड़ा खरीदार अमेरिका रहा, जबकि चीन और यूरोपीय संघ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मूल्य के लिहाज से अमेरिका भारत का सबसे बड़ा समुद्री खाद्य बाजार बना रहा। अमेरिका ने 2.33 अरब डॉलर मूल्य के भारतीय समुद्री उत्पादों का आयात किया। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष की तुलना में अमेरिका को होने वाले निर्यात की मात्रा और मूल्य दोनों में कुछ गिरावट दर्ज की गई, जो बदलती बाजार परिस्थितियों और कीमतों पर दबाव को दर्शाता है।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

प्रौद्योगिकी व्यापार भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन क न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-06-11 19:12:27