भारत ने श्रीलंका को राहत सामग्री और समुद्री सुरक्षा उपकरण दिए
"कोलंबो, 26 अप्रैल । श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में रविवार को आयोजित एक समारोह में भारत ने श्रीलंका को दो पर्सनल वॉटरक्राफ्ट और सेफ्टी गियर सौंपे।Advertisment कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भारत, श्रीलंका को तट के पास होने वाले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स में उसकी क्षमता बढ़ाने में मदद कर रहा है। भारतीय उच्चायोग के डिफेंस एडवाइजर ने यह उपकरण मिरिस्सा में श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स को सौंपे। भारत अपने लगातार मानवीय सहयोग के तहत 24 अप्रैल को श्रीलंका को दो बीएचआईएसएम क्यूब भी दे चुका है। यह "आरोग्य मैत्री" पहल के तहत दिया गया है। ये आधुनिक पोर्टेबल मेडिकल यूनिट्स एक बार में करीब 200 इमरजेंसी मामलों को संभाल सकती हैं। इन्हें तेजी से राहत पहुंचाने के लिए बनाया गया है और इनमें जरूरी दवाइयां और बेसिक सर्जरी के लिए उपकरण भी मौजूद हैं। इन मेडिकल यूनिट्स को भारतीय नौसेना के डाइविंग सपोर्ट और सबमरीन रेस्क्यू जहाज आईएनएस निरीक्षक के जरिए पहुंचाया गया, जो 21 अप्रैल को कोलंबो पोर्ट पहुंचा था। यह जहाज इन-एसएलएन डाइवैक्स 2026 के चौथे संस्करण में हिस्सा लेने आया है, जो 27 अप्रैल तक चलेगा। इस साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए आईएनएस निरीक्षक के क्रू ने शनिवार को श्रीलंका नौसेना के साथ एक योग सत्र भी किया। इसका मकसद समुद्र में काम करने वाले जवानों के बीच मानसिक मजबूती, संतुलन और बेहतर तालमेल को बढ़ाना है। भारतीय नौसेना के अनुसार, इन-एसएलएन डाइविंग एक्सरसाइज भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत समुद्री सहयोग का एक अहम हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रम दोनों देशों के बीच भरोसा, सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के साझा लक्ष्य को मजबूत करते हैं। यह सब "महासागर" विजन के तहत किया जा रहा है। समुद्री सु रक्षा सहयोग को और मजबूत करते हुए भारतीय नौसेना श्रीलंका नौसेना को नौ मिमी की 50,000 गोलियां भी सौंपेंगी। --आईएएनएस एवाई/डीकेपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी. "
चिकित्सा रक्षा दक्षिण एशिया कूटनीति अंतरराष्ट्रीय भारत ने श्रीलंका को राहत सामग्री और समुद्री सुरक् न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos




