भारत सरकार ने शूटर मनु भाकर, चेस मास्टर डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है.
भारत सरकार ने शूटर मनु भाकर, चेस मास्टर डी गुकेश , हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है. युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने आज (2 जनवरी) ऐलान किया. 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष समारोह में होगा, उसी दौरान यह अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा दिए जाएंगे. यह अवॉर्ड पाने के साथ ही चेस मास्टर डी गुकेश ने इतिहास रच दिया है. वो यह मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं.
गुकेश ने इस मामले में पूर्व शूटर अभिनव बिंद्रा को पीछे छोड़ दिया है. अभिनव ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में गोल्ड मेडल जीता था. अभिनव बिंद्रा को 2002 में खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. तब उनकी उम्र 19 साल 11 महीने 10 दिन थी. जबकि 2 दिसंबर 2025 को डी गुकेश की उम्र 18 साल 221 दिन है. इस लिहाज से वो खेल रत्न अवॉर्ड पाने वाले सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं. गुकेश हाल ही में सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैम्पियन भी बने हैं. वो यह वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय भी बने हैं
खेल रत्न पुरस्कार डी गुकेश चेस मास्टर इतिहास युवा
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत सरकार ने मनु भाकर और डी गुकेश को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित कियामनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार भी मिला है.
और पढो »
भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानितचार भारतीय खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश शामिल हैं।
और पढो »
मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित चार खिलाड़ीमनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह को 17 जनवरी को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
और पढो »
भारत सरकार ने खेल रत्न पुरस्कारों की घोषणा कीमनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
और पढो »
खेल रत्न से सम्मानित चार खिलाड़ीपेरिस ओलम्पिक में मनु भाकर और डी गुकेश सहित चार खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
मनु भाकर को खेल रत्न से सम्मानितनेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 के लिए मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »