भारतीय नौसेना ने वर्ष 2024 को 'नौसेना सिविलियन कार्मिक वर्ष' यानी ईयर ऑफ नेवल सिविलियंस घोषित किया है। इस वर्ष के दौरान नौसेना सिविलियन के योगदान और उनके प्रशासन, कार्यक्षमता और वेलफेयर को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना में नेवल सिविलियंस के नाम यह पूरा साल रहा। नेवी ने वर्ष 2024 को ' नौसेना सिविलियन कार्मिक वर्ष' यानी ईयर ऑफ नेवल सिविलियंस घोषित किया था। अगले हफ्ते उनके काम और नौसेना में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए एक कार्यक्रम की भी योजना है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन विवेक मधवाल ने कहा कि नौसेना हर साल एक थीम तय करती है ताकि उस साल उस पर अतिरिक्त फोकस किया जा सके। वर्ष 2024 को ईयर ऑफ नेवल सिविलियंस घोषित करने के पीछे मकसद
नेवल सिविलियंस के प्रशासन, कार्यक्षमता और वेलफेयर को और बेहतर बनाना था। इसके तहत ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के सभी पहलुओं को समयबद्ध तरीके से सुधारने पर जोर दिया गया। मुख्य फोकस प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने, डिजिटल पहल, प्रशिक्षण कार्यक्रम और कल्याणकारी गतिविधियों पर रहा।\वॉरशिप के डिजाइन और मरम्मत तक का काम नेवी सिविलियंस कौन होते हैं और ये क्यों अहम हैं? नौसेना के जहाज का डिजाइन, मरम्मत और रखरखाव का काम नेवी सिविलियंस भी करते हैं। सिविलियन डिज़ाइन अधिकारी इनोवेशन में अहम योगदान देते हैं और तकनीकी रूप से उन्नत जहाज का डिजाइन तैयार करते हैं। नौसेना के डॉकयार्ड और तकनीकी यूनिटों में सिविलियन कर्मचारी जहाज के बेड़े को तैयार रखने के लिए हमेशा एक्टिव रहते हैं। वेपन और सेंसर सिस्टम के रिपेयर मेंटेनेंस में भी नेवी सिविलियंस का रोल रहता है। जब कोई भी जहाज री-फिट के लिए जाता है तो नेवी सिविलियंस इसे फिर नए जैसा बनाते हैं। वे सुनिश्चित करते हैं कि मेंटेनेंस और मरम्मत के बाद जहाज पूरी तरह से तैयार हो जाएं, जिससे नौसेना हमेशा किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहे।\नेवी ऑर्डिनेंस का जिम्मा संभालते हैं नेवी सिविलियंस नेवी ऑर्डिनेंस (आयुध) में सिविलियन कार्मिक अहम भूमिका निभाते हैं। ये मिसाइल, गन, टारपीडो, गोला बारूद और रॉकेट सहित सभी हथियारों की खरीद, स्टोरेज और रखरखाव और मैनेजमेंट का जिम्मा संभालते हैं। ये सुनिश्चित करते हैं कि नौसेना के हथियार ऑपरेशनल स्थिति में हों। नेवी सिविलियंस ही नेवी यूनिट्स में गोला बारूद डिस्ट्रिब्यूशन का भी मैनेजमेंट करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि जरूरत के मुताबिक सही वक्त पर सही संख्या में सभी जरूरी सामान उपलब्ध हो।\रसद पहुंचाने का काम भी नेवी जहां भी तैनात है वहां उन्हें वक्त प
नौसेना सिविलियन ईयर ऑफ नेवल सिविलियंस भारतीय नौसेना योगदान प्रशासन कार्यक्षमता वेलफेयर
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
श्रीलंकाई नौसेना ने 8 तमिलनाडु मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नाव भी जब्तश्रीलंकाई नौसेना ने 8 तमिलनाडु मछुआरों को किया गिरफ्तार, दो नाव भी जब्त
और पढो »
टॉम क्रूज को 'टॉप गन' के योगदान के लिए अमेरिकी नौसेना का सम्मानअमेरिकी नौसेना ने टॉम क्रूज को 'टॉप गन' और अन्य फिल्मों के माध्यम से नौसेना और मरीन कॉर्प्स को बढ़ावा देने के लिए विशिष्ट लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया।
और पढो »
मुंबई नाव हादसा-बोट के स्टीयरिंग और थ्रॉटल में खराबी थी: नेवी सूत्रों का दावा- क्रू को इसकी जानकारी थी; पलट...Mumbai Boat Capsizes Accident Tragedy Update; मुंबई नाव दुर्घटना जांच; भारतीय नौसेना
और पढो »
आईएनएस तुशिल का लंदन में स्वागतभारतीय नौसेना का नया मल्टी-रोल स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशिल लंदन पहुंचा।
और पढो »
टॉम क्रूज को 'टॉप गन' के योगदान के लिए नौसेना का सम्मानटॉम क्रूज को 'टॉप गन' और अन्य फिल्मों के साथ नौसेना और मरीन कॉर्प्स में उनके योगदान के लिए अमेरिकी नौसेना के शीर्ष नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
और पढो »
टॉम क्रूज को अमेरिकी नौसेना से सम्मानितटॉम क्रूज को 'टॉप गन' और अन्य फिल्मों के साथ नौसेना और मरीन कॉर्प्स में उनके योगदान के लिए अमेरिकी नौसेना के शीर्ष नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
और पढो »