भारतीय सरकार द्वारा गठित समिति ने आरोपी भारतीय एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। यह सिफारिश खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में हुई है। एफबीआई ने विकास यादव को इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
भारतीय सरकार द्वारा गठित एक समिति ने आरोपी भारतीय एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। यह सिफारिश खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में हुई है। एफबीआई ने अक्टूबर 2024 में एक फोटो जारी करके दावा किया था कि भारतीय सेना की वर्दी में दिख रहा शख्स विकास यादव है, जो इस साजिश में शामिल है। न्यूयॉर्क में दर्ज मामले में गृह मंत्रालय ने बताया कि लंबी जांच के बाद समिति ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें भारतीय एजेंट के खिलाफ तेजी से कानूनी कार्रवाई पूरी करने की सिफारिश
की है। हालांकि एजेंट का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन इसे विकास यादव से जोड़ा जा रहा है, जिसे दिल्ली पुलिस ने 2023 में गिरफ्तार किया था। अमेरिका ने 18 अक्टूबर 2024 को भारतीय एजेंट पर खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप लगाए थे। अमेरिकी कोर्ट ने दो लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें निखिल गुप्ता और सीसी1 नाम का एक व्यक्ति शामिल था। अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई ने सीसी1 को विकास यादव बताया था और उनकी भारतीय सेना की वर्दी में फोटो भी जारी की थी। एफबीआई का कहना है कि विकास भारतीय खुफिया एजेंसी RAW से जुड़े थे। विकास पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगाए गए थे। इसके बाद भारतीय सरकार ने ड्रग माफिया और आपराधिक गैंग के साथ एजेंट के संबंधों की जांच के लिए समिति बनाई थी। विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने 18 दिसंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने हत्या के प्रयास और किडनैपिंग का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विकास और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। व्यापारी ने विकास और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के संबंधों के बारे में भी बताया था। इस मामले में विकास को अप्रैल में जमानत मिल चुकी है। गुरपतवंत सिंह पन्नू मूल रूप से पंजाब के खानकोट का रहने वाला है। वो फिलहाल अमेरिका में रहता है और सिख फॉर जस्टिस नाम का संगठन चलाता है। उसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों देशों की नागरिकता है। भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत पन्नू के संगठन SFJ पर बैन लगाया था। सिखों के लिए रेफरेंडम की आड़ में SFJ पंजाब में अलगाववाद और उग्रवादी विचारधारा का समर्थन कर रहा था। पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कथित साजिश का यही मुख्य टारगेट था। हालांकि FBI की चार्जशीट में इसका जिक्र नहीं है। पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 30 जून 2023 को चेक रिपब्लिक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 जून 2024 को निखिल को अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया था।निर्दोष बताया था। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, पन्नू को मारने की साजिश पिछले साल सितंबर में PM मोदी के अमेरिका दौरे के वक्त की गई थी। भारत के एक पूर्व अफसर (विकास यादव) ने निखिल गुप्ता से पन्नू की हत्या की साजिश रचने को कहा था।FBI के पास पन्नू के मर्डर की साजिश की चैट, दो एजेंट के बीच बातचीत का दावा है
भारतीय एजेंट गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या की साजिश FBI RAW कार्रवाई की सिफारिश
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत अमेरिका के साथ खालिस्तानी हत्या की साजिश मामले में जानकारी साझा कर रहा हैभारतीय जांच पैनल और अमेरिकी सरकारी एजेंसियों के बीच खालिस्तानी हत्या की साजिश मामले में सूचनाओं का आदान-प्रदान हो रहा है।
और पढो »
अशोकनगर में फोटोग्राफर की हत्या, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालअशोकनगर में एक फोटोग्राफर की हत्या के मामले में पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने ज्ञापन देकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
और पढो »
न्यूजर्सी में भारतीय की हत्या: पांच भारतीयों को गिरफ्तारएक भारतीय की हत्या मामले में न्यू जर्सी में पांच भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है।
और पढो »
डॉक्टर के माता-पिता ने हाई कोर्ट में की सीबीआई जांच पर आपत्ति, मांगी अदालत का हस्तक्षेपकोलकाता में हुई डॉक्टर की हत्या के मामले में, पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई की जांच पर आपत्ति जताई है और हाई कोर्ट में अदालत के हस्तक्षेप की मांग की है।
और पढो »
उग्रवादियों ने बिलासपुर में छह लोगों की हत्या कीबिलासपुर में उग्रवादियों ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए युवक की हत्या का बदला लेने के लिए पुलिस अफसरों की हत्या की साजिश रची थी।
और पढो »
कनाडा में चार भारतीयों को निज्जर हत्या मामले में जमानतकनाडा की अदालत ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार चार भारतीय नागरिकों को जमानत दे दी है।
और पढो »