भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में तेजी आई है। दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए काम किया है।
भारत और इंडोनेशिया के संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से मजबूत हुए हैं। पीएम मोदी की 2018 की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंध ों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदला गया। प्रबोवो सुबियांतो और प्रधानमंत्री मोदी के बीच कई बातचीत हुई हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सुबियांतो ने पीएम मोदी को फोन किया था और दोनों नेताओं ने भारत - इंडोनेशिया के सभ्यतागत संबंध ों को बढ़ावा देने और कूटनीतिक संबंध ों को मजबूत करने पर बात की थी। इसके अलावा दोनों नेताओं ने 2024 में ब्राजील के
रियो डी जेनेरो में जी20 सम्मेलन के दौरान भी मुलाकात की थी। प्रबोवो सुबियांतो ने भारत को लेकर सकारात्मक बयान दिए हैं और इंडोनेशिया में भारत से सीखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया को पूर्वी एशिया जैसे क्षेत्रों से सीखना चाहिए और इंडोनेशिया के ब्रिक्स गठबंधन में शामिल होने की संभावना पर विचार किया है। 2018 में रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देशों में द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों में भी लगातार विस्तार देखा गया है। भारत की एक्ट ईस्ट नीति में दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र भी एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह आसियान (दक्षिणपूर्व एशियाई देशों का संघ) क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है। 2023 में भारत-इंडोनेशिया व्यापार की मात्रा 29.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज की गई। इंडोनेशिया में बुनियादी ढांचे, बिजली, कपड़ा, इस्पात, मोटर वाहन, खनन, बैंकिंग और उपभोक्ता सामान क्षेत्रों में भारतीय निवेश 1.56 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। बता दें कि इंडोनेशिया भारतीय मूल के लगभग 150,000 व्यक्ति रहते हैं। ये वो लोग हैं, जिनके पूर्वज 19वीं और 20वीं शताब्दी में इंडोनेशिया में चले गए थे। गणतंत्र दिवस परेड में इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय दल भी भारतीय जवानों के साथ कदमताल करता नजर आयेगा। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। राष्ट्रपति के तौर पर यह उनका पहला भारत दौरा होगा। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इंडोनेशिया से 162 सदस्यों वाला मार्चिंग दस्ता और 190 सदस्यों वाला बैंड दल भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा होंगे। यह पहली बार है, जब इंडोनेशियाई दल किसी दूसरे देश के राष्ट्रीय परेड में भाग ले रहा है। यह दोनों देशों के बीच मजबूत सैन्य और सांस्कृतिक सहयोग का प्रतीक है
भारत इंडोनेशिया संबंध व्यापार रक्षा सांस्कृतिक सहयोग प्रबोवो सुबियांतो पीएम मोदी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत-इंडोनेशिया संबंधों में तेजी, प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथिपिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों में तेजी आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच लगातार बातचीत से दोनों देशों में व्यापार और सुरक्षा संबंधों में मजबूती आई है। सुबियांतो भारत से सीखने की बात कहते रहे हैं और ब्रिक्स में शामिल होने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं।
और पढो »
भारत और मालदीव के बीच संबंधों में सुधार, मालदीव के विदेश मंत्री भारत दौरे परदोनों देशों के संबंधों में आई खटास दूर होती दिख रही है, मालदीव के विदेश मंत्री भारत दौरे पर।
और पढो »
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथिइंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 2025 गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आएंगे।
और पढो »
हिंद महासागर में सुनामीक्रिसमस की सुबह इंडोनेशिया में भूकंप के कारण 9.1 तीव्रता की सुनामी आई। लहरें 57 फीट ऊंची थीं और 14 देशों में मौत का मंजर पसर गया।
और पढो »
जिमी कार्टर का निधन, भारत-अमेरिका संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिकापूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार देर रात निधन हो गया। कार्टर भारत-अमेरिका संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे और भारत के एक गांव से भी उनका गहरा जुड़ाव था।
और पढो »
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधनजिमी कार्टर भारत के मित्र थे और भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
और पढो »