भारत और उत्तर कोरिया के रिश्तों में बदलाव

राजनीति समाचार

भारत और उत्तर कोरिया के रिश्तों में बदलाव
भारतउत्तर कोरियादूतावास
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 80 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

भारत सरकार ने उत्तर कोरिया में अपने दूतावास का कामकाज फिर से शुरू किया है, यह कदम भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और सामरिक महत्व के कारण उत्तर कोरिया के साथ संबंध बेहतर करने की कोशिशों को दर्शाता है।

भारत सरकार का फोकस 'एक्ट ईस्ट' नीति है और इस नीति के तहत भारत चुपचाप दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। इस नीति के साथ ही कोरियाई प्रायद्वीप में भी भारत की नजर है। दक्षिण कोरिया के साथ भारत के संबंध अच्छे रहे हैं, लेकिन उत्तर कोरिया के साथ भारत के संबंध थोड़े ढके-छिपे ही रहे हैं। बीते कई वर्षों से उत्तर कोरिया में भारत का दूतावास भी बंद पड़ा था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भारत की कूटनीति में बड़ा बदलाव आया है और भारत ने प्योंगयांग के साथ अपने

रिश्तों को मजबूती देने की कोशिश शुरू कर दी है। फिर से खुला प्योंगयाग में भारतीय दूतावास जुलाई 2021 में भारत ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में अपना दूतावास बंद कर दिया था और अपने राजदूत समेत पूरे स्टाफ को वापस दिल्ली बुला लिया था। इसकी वजह भारत ने कोरोना महामारी को बताया था। हालांकि कोरोना महामारी के बाद भी प्योंगयांग में भारत ने अपना राजदूत नहीं भेजा। अब अचानक इस महीने की शुरुआत में भारत ने उत्तर कोरिया में अपने दूतावास का कामकाज फिर से शुरू करने का फैसला किया है। फिलहाल एक तकनीकी और राजनयिक कर्मचारियों की एक टीम को उत्तर कोरिया भेजा गया है। भारतीय दूतावास करीब साढ़े तीन साल से बंद है। उत्तर कोरिया की सरकार जासूसी के लिए बदनाम भी है, ऐसे में पहले तकनीकी टीम दूतावास की जांच कर रही है। हालांकि अभी किसी राजदूत की नियुक्ति में थोड़ा समय लग सकता है। क्वाड में शामिल होने से भारत को उत्तर कोरिया के साथ संबंध बेहतर करने का मौका मिल सका है। क्यों आया भारत की नीति में ये बदलाव उत्तर कोरिया का प्रभाव हाल के वर्षों में काफी बढ़ा है। इसकी वजह है उत्तर कोरिया का परमाणु शक्ति संपन्न होना और साथ ही उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइलों और लंबी दूरी की मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है। ऐसे में सामरिक तौर पर उत्तर कोरिया की अहमियत चार वर्ष पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सरकार को ये भी डर है कि उत्तर कोरिया की मिसाइल तकनीक पाकिस्तान या पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के हाथ न लगने पाए, इसलिए भी भारत सरकार उत्तर कोरिया के साथ अपने रिश्तों को सुधारना चाहती है। क्वाड भी एक वजह हिंद प्रशांत महासागर में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर एक संगठन क्वाड का गठन किया है। दावा किया जा रहा है कि क्वाड क

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

भारत उत्तर कोरिया दूतावास एक्ट ईस्ट नीति क्वाड परमाणु शक्ति मिसाइलें

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

'रूस पर मिसाइल हमले में 500 उत्तर कोरियाई सैनिक की हुई मौत'- यूक्रेनी मीडिया का दावा'रूस पर मिसाइल हमले में 500 उत्तर कोरियाई सैनिक की हुई मौत'- यूक्रेनी मीडिया का दावादक्षिण कोरिया और अमेरिका यह दावा करता रहा है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के लिए 10,000 से अधिक सैनिक भेजे हैं.
और पढो »

रूस ने उत्तर कोरिया को सैनिकों के बदले में दी एंटी एयर मिसाइल्सरूस ने उत्तर कोरिया को सैनिकों के बदले में दी एंटी एयर मिसाइल्सरूस ने उत्तर कोरिया को सैनिकों के बदले में दी एंटी एयर मिसाइल्स
और पढो »

भारत उत्तर कोरिया में दूतावास फिर से खोल रहा हैभारत उत्तर कोरिया में दूतावास फिर से खोल रहा हैभारत सरकार ने उत्तर कोरिया में अपने दूतावास का कामकाज फिर से शुरू करने का फैसला किया है। यह कदम सामरिक तौर पर उत्तर कोरिया के बढ़ते प्रभाव और परमाणु शक्ति को देखते हुए लिया गया है। भारत सरकार को यह चिंता है कि उत्तर कोरिया की मिसाइल तकनीक पाकिस्तान या आतंकी संगठनों के हाथ न लगने पाए। क्वाड और चीन की बढ़ती चुनौती भी इस बदलाव में योगदान कर रहा है।
और पढो »

भारत और उत्तर कोरिया: कूटनीतिक संबंधों में उलटफेरभारत और उत्तर कोरिया: कूटनीतिक संबंधों में उलटफेरभारत उत्तर कोरिया में अपने दूतावास का कामकाज फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है। भारत की इस नीति में बदलाव कई कारकों से प्रेरित है, जिनमें उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता और मिसाइल तकनीक का विकास शामिल है।
और पढो »

साउथ कोरिया में लगा मार्शल लॉ, राष्ट्रपति बोले- उत्तर कोरिया के सपोर्ट में विपक्षसाउथ कोरिया में लगा मार्शल लॉ, राष्ट्रपति बोले- उत्तर कोरिया के सपोर्ट में विपक्षराष्ट्रपति यून सुक-योल ने अपने संबोधन में कहा कि दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया की कम्युनिस्ट ताकतों द्वारा उत्पन्न खतरों से बचाने और देश विरोधी तत्वों को खत्म करने के लिए मैं इमरजेंसी मार्शल लॉ की घोषणा करता हूं.' उन्होंने देश की स्वतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए इसे आवश्यक बताया.
और पढो »

भारत बचा फॉलोऑनभारत बचा फॉलोऑनभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में पहली पारी में 252 रन बनाए और फॉलोऑन से बच गया.
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 18:26:50