92 वर्ष की आयु में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ी है। मनमोहन सिंह का चंडीगढ़ से पुराना नाता रहा है.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का चंडीगढ़ से पुराना नाता रहा है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ही पढ़ाई की थी और प्रोफेसर भी रहे। एक समारोह में उन्होंने पंजाब विश्विद्यालय को अपनी 3500 किताबें भी दान दी थी। मनमोहन सिंह चंडीगढ़ सेक्टर 11 में एक कनाल का मकान में भी रहे। अर्थशास्त्र में की मास्टर की डिग्री हासिल मनमोहन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से
1954 में अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की थी जिसके बाद उन्होंने 1957 से 1966 पंजाब यूनिवर्सिटी में ही अर्थशास्त्र के सीनियर फैलेटी के रूप में नौकरी की थी। आगे की पढ़ाई करने के लिए मनमोहन सिंह विदेश चले गए। साल 1957 में उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से प्रथम श्रेणी के साथ अर्थशास्त्र में स्नातक पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1962 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की। यह भी पढ़ें- Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन,रॉबर्ट वाड्रा ने दी जानकारी विदेश में पीएचडी पूरी करने के बाद उन्हें डॉक्टर की उपाधि मिली। इसके बाद मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र पढ़ाया। छात्र उन्हें शिक्षक के रूप में काफी पसंद करते थे। बता दें कि उन्हें जिनेवा में दक्षिण आयोग में महासचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया था। 1954: पंजाब विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के छात्र के रूप में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (शीर्ष पंक्ति में दाईं ओर से दूसरे स्थान पर खड़े)। सौजन्य - एक्स पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपलब्धियां 1932: जन्म - गांव गाह (अब पंजाब, पाकिस्तान में) 1954: पंजाब विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री पूरी की 1962: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी.फिल. (डॉक्टरेट) प्राप्त की 1972: वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने 1976: वित्त मंत्रालय में सचिव का पद संभाला 1982: भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर नियुक्त हुए 1985: योजना आयोग के उपाध्यक्ष बने 1991: पी. वी
मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री निधन शोक चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, देश में शोकभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
और पढो »
मनमोहन सिंह का निधन: अनुपम खेर ने भावनाओं से भरा पोस्ट शेयर कियाभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, अनुपम खेर ने उनके जीवन और राजनीतिक करियर पर प्रकाश डाला।
और पढो »
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधनउनके निधन पर भारत और दुनिया भर के लोग शोक मना रहे हैं. पाकिस्तान की मीडिया ने भी मनमोहन सिंह के योगदान की याद करते हुए उनकी श्रद्धांजलि दी है.
और पढो »
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधनपूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से गमगीन है। मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
और पढो »
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधनभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. 1991 में भारत की अर्थव्यवस्था जब मुद्रा संकट से जूझ रही थी, तब वित्त मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह ने सरकार नियंत्रित अर्थव्यवस्था को लाइसेंस राज से मुक्त करना शुरू किया था. मनमोहन सिंह के निधन की ख़बर को विदेशी मीडिया में भी अच्छी ख़ासी जगह मिली है.
और पढो »
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधनपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा.
और पढो »