भारत का मेट्रो नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। नेटवर्क का आकार 1000 किलोमीटर तक पहुँच गया है। यह भारत को दुनिया में मेट्रो नेटवर्क के मामले में तीसरे स्थान पर पहुँचाता है।
नई दिल्ली: जब दुनिया में मेट्रो ट्रेन की बात होती है, भारत का नाम भी उसमें प्रमुख रूप से शामिल होता है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। भारत में मेट्रो रेल नेटवर्क बढ़कर 1000 किमी का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह यूपी के साहिबाबाद और दिल्ली के न्यू अशोक नगर के बीच बने
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली के लोग भी नमो भारत ट्रेन में सफर कर मात्र 35 से 40 मिनट में मेरठ पहुंच सकेंगे। दिल्ली में मेट्रो 2002 में शुरू हुई थी। हालाँकि भारत में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत 1984 में कोलकाता में हुई थी। नमो भारत में सफर पड़ेगा महंगा, दिल्ली से मेरठ तक अनरिजर्व्ड ट्रेन के मुकाबले तीन गुने से ज्यादा किराया। मेट्रो ट्रेन अब सिर्फ दिल्ली और कोलकाता तक ही सीमित नहीं है। देश के कई राज्यों में इसका विस्तार हो गया है। मेट्रो ट्रेन अब देश के 11 राज्यों के 23 शहरों में चलती है। साल 2014 में यह ट्रेन मात्र 5 राज्यों और 5 शहरों में चलती थी। अभी मेट्रो ट्रेन का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसे चलाने की तैयारी है। भारत मेट्रो रेल नेटवर्क 1000 किलोमीटर का हो गया है। इतने बड़े नेटवर्क के साथ भारत का स्थान चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। साल 2014 में मेट्रो रेल नेटवर्क मात्र 248 किलोमीटर का था। ऐसे में पिछले 10 वर्षों में मेट्रो नेटवर्क में 3 गुना वृद्धि हुई है। पिछले साल एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि अगले दो-तीन साल में भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क होगा। देशभर में मेट्रो से आज रोजाना करीब एक करोड़ यात्री सफर करते हैं। पिछले 10 वर्षों में यात्रियों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि हुई है। यह संख्या और तेजी से बढ़ती जा रही है
मेट्रो भारत नेटवर्क शहरीकरण परिवहन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
वाह, सीधे इंडिया गेट पहुंचा देगी दिल्ली मेट्रो! जानिए कौन सा नया रूट बन रहा, कौन से होंगे स्टेशनदिल्ली मेट्रो का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है यह मेट्रो भारत की सबसे बड़ी और व्यस्त मेट्रो प्रणालियों में से एक है.
और पढो »
खाड़ी देशों से भारत में एफडीआई फ्लो 12 वर्षों में बढ़कर 24.54 बिलियन डॉलर हुआखाड़ी देशों से भारत में एफडीआई फ्लो 12 वर्षों में बढ़कर 24.54 बिलियन डॉलर हुआ
और पढो »
स्क्विड गेम 3 का ऐलान, 2025 में होगा रिलीजदुनिया की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' का तीसरा सीजन साल 2025 में रिलीज होगा।
और पढो »
लोकतंत्र की लचीलापन: 2024 में आशा की किरणेंदुनिया भर में लोकतंत्र की गिरावट की चिंता के बावजूद, 2024 में सेनेगल, दक्षिण कोरिया और भारत जैसे देशों में लोकतांत्रिक मूल्यों का दृढ़ प्रदर्शन हुआ है.
और पढो »
भारत का निर्यात नवंबर में बढ़कर 67.8 अरब डॉलर रहाभारत का निर्यात नवंबर में बढ़कर 67.8 अरब डॉलर रहा
और पढो »
भारत का कोयला उत्पादन दिसंबर 2024 में बढ़कर 97.94 मिलियन टन , 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्जभारत का कोयला उत्पादन दिसंबर 2024 में बढ़कर 97.94 मिलियन टन , 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
और पढो »