भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को दिल्ली के AIIMS में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
नई दिल्ली: आर्थिक सुधार ों के नायक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.
मनमोहन सिंह अब नहीं रहे। गुरुवार दिल्ली के AIIMS में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका कार्यकाल उपलब्धियों और विवादों दोनों से भरा रहा। 1991 में वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने भारत के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जब उनका नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया गया तो इस पर कई लोगों को हैरानी हुई। कई लोगों का मानना था कि सोनिया गांधी खुद प्रधानमंत्री बनेंगी। लेकिन सोनिया गांधी ने 2004 में खुद प्रधानमंत्री बनने के बजाय मनमोहन सिंह का नाम आगे बढ़ाया। यह फैसला कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक था। मुझे अपनी सीमाओं का पता था...सोनिया गांधी ने यह फैसला क्यों लिया इस पर उन्होंने लंबे वक्त तक चुप्पी साधे हुई थीं। 14 साल तक इस फैसले के बारे में सोनिया गांधी ने चुप्पी साधे रखी। 2014 में मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुझे अपनी सीमाओं का पता था... मुझे पता था कि मनमोहन सिंह एक बेहतर प्रधानमंत्री होंगे। इस फैसले के पीछे कई सवाल उठे। क्या सोनिया गांधी के विदेशी मूल के कारण उन्हें यह पद लेने में हिचकिचाहट हुई? क्या राजीव गांधी की हत्या न हुई होती तो क्या डॉ. सिंह प्रधानमंत्री बनते? क्या उनके बच्चों ने, जो अपनी मां को इस पद पर देखकर चिंतित थे, उन्हें ऐसा करने से रोका? क्या कांग्रेस के अंदर इस फैसले का विरोध हुआ? सभी सवालों को सोनिया गांधी ने नकारासोनिया गांधी ने इन सभी सवालों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने अंतरात्मा की आवाज और डॉ. मनमोहन सिंह पर भरोसा किया।
मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री निधन आर्थिक सुधार सोनिया गांधी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
'आईआईटी, 3 मेडिकल कॉलेज और...', मनमोहन सिंह के दिल के बेहद करीब था हिमाचल, प्रधानमंत्री रहते की थी खूब मददभारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह Dr.
और पढो »
चुपचाप अपना काम कर गए मनमोहन... इकॉनमी के 'डॉक्टर' को उद्योग जगत की श्रद्धांजलिManmohan Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। डॉ.
और पढो »
Manmohan Singh: जब दरवाजा खोलकर पीछे खड़े हो गए थे मनमोहन सिंह, देखकर सभी हो गए थे हैरानManmohan Singh पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूर्व सांसद डॉ.
और पढो »
मनमोहन सिंह का निधनभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें उनकी सादगी, नेतृत्व और व्यक्तित्व के लिए याद किया जाएगा।
और पढो »
Dr. Manmohan Singh के निधन पर पूर्व राष्ट्रपति Ramnath Kovind ने दिया भावुक बयानपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भावुक बयान दिया है।
और पढो »
मनमोहन सिंह का निधन: अनुपम खेर ने भावनाओं से भरा पोस्ट शेयर कियाभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, अनुपम खेर ने उनके जीवन और राजनीतिक करियर पर प्रकाश डाला।
और पढो »