भारत-बांग्लादेश में मछुआरों की अदला-बदली, रविवार को गंगासागर में होगा स्वागत

खबर समाचार

भारत-बांग्लादेश में मछुआरों की अदला-बदली, रविवार को गंगासागर में होगा स्वागत
मछुआरेभारत-बांग्लादेशअदला-बदली
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 59 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 53%

दोनों देशों के जेलों में बंद मछुआरे अपने देश लौटेंगे।

भारत-बांग्लादेश की जेलों में बंद मछुआरे आखिरकार अपने देश लौटेंगे। दोनों देश रविवार को बंगाल की खाड़ी यानी बीच समुद्र में गिरफ्तार मछुआरों की अदला-बदली करेंगे। पूरी प्रक्रिया की निगरानी भारत-बांग्लादेश के तटरक्षक बल करेंगे। बांग्लादेश से 95 मछुआरे भारत लौटेंगे, वहीं भारत बांग्लादेश को उनके 90 मछुआरे सौंपेगा। बांग्लादेश कोस्ट गार्ड को सौंप दिया जाएगा शनिवार सुबह 12 बांग्लादेशी मछुआरों को हल्दिया व पाराद्वीप से 78 मछुआरों को ले जाया गया। उन्हें बांग्लादेश कोस्ट गार्ड को सौंप दिया जाएगा। दूसरी ओर,

बांग्लादेश अपने जल सीमा क्षेत्र में हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों को सौंप देगा। बंधक बनाए गए अधिकांश भारतीय मछुआरे बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप और नामखाना के रहने वाले हैं। ममता बनर्जी रहेंगी मौजूद प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सोमवार को उन्हें गंगासागर ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उस वक्त गंगासागर में होंगी। लगभग ढाई महीने पहले बांग्लादेश तट रक्षक ने बांग्लादेश की जल सीमा में प्रवेश करने वाले छह ट्रालरों को जब्त किया था। उन ट्रालरों में 95 मछुआरे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल में बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के उप सचिव लुत्फुन नाहर ने घोषणा की कि अंतरिम सरकार ने उन 95 मछुआरों के खिलाफ मामला वापस लेने का फैसला किया है। बांग्लादेश ने जब्त ट्रालरों को भी लौटाने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया बांग्लादेश द्वारा काकद्वीप के मछुआरों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद राज्य की ओर से केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मछुआरों के परिवार के सदस्यों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए काकद्वीप से तृणमूल विधायक को बुलाया था। उधर, गृह मंत्रालय ने भारत में फंसे 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

मछुआरे भारत-बांग्लादेश अदला-बदली जल सीमा गंगासागर

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बांग्लादेश के सलाहकार भारत के साथ संबंधों में गतिरोध के समाधान को लेकर आशावादीबांग्लादेश के सलाहकार भारत के साथ संबंधों में गतिरोध के समाधान को लेकर आशावादीबांग्लादेश में आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद से भारत सरकार के किसी वरिष्ठ अधिकारी की बांग्लादेश की यह पहली यात्रा होगी.
और पढो »

बांग्लादेश संकट से भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभावबांग्लादेश संकट से भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभावबांग्लादेश में हालिया घटनाओं ने भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है, विशेष रूप से बांग्लादेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट के साथ।
और पढो »

बांग्लादेश, पाकिस्तान के सैन्य समझौते से भारत को चिंताबांग्लादेश, पाकिस्तान के सैन्य समझौते से भारत को चिंतापाकिस्तान की सेना बांग्लादेश को ट्रेनिंग देने के समझौते पर हस्ताक्षर करती है, जिससे भारत को चिंता है कि इससे बांग्लादेश में भारत विरोधी विचारधारा फिर से फैल सकती है।
और पढो »

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्‍यर्पण, भारत को विदेश मंत्रालय ने पत्र लिखकर मांग की हैबांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का प्रत्‍यर्पण, भारत को विदेश मंत्रालय ने पत्र लिखकर मांग की हैबांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रहने के कारण बांग्‍लादेश सरकार ने कर प्रत्‍यर्पण के लिए भारत को पत्र लिखकर मांग की है.
और पढो »

बांग्लादेश में तख्‍तापलट के बाद शेख हसीना भारत आईंबांग्लादेश में तख्‍तापलट के बाद शेख हसीना भारत आईंबांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने तख्‍तापलट के बाद भारत में शरण ली है। बांग्लादेश सरकार उनका प्रत्यावर्तन चाहती है, लेकिन भारत के साथ रिश्तों को लेकर सावधानी बरत रहा है।
और पढो »

ढाका में इंडियन हाई कमीशन के सामने भारत विरोधी रैली: BNP लीडर बोले- भारत को बांग्लादेशी पसंद नहीं, हमसे चटग...ढाका में इंडियन हाई कमीशन के सामने भारत विरोधी रैली: BNP लीडर बोले- भारत को बांग्लादेशी पसंद नहीं, हमसे चटग...Bangladesh BNP Indian High Commission Protest Rally बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने रविवार को इंडियन हाई कमीशन के सामने लॉन्ग मार्च निकाला
और पढो »



Render Time: 2025-02-19 11:44:32