भारत NCAP ने 2024 में क्रैश टेस्ट में 10 गाड़ियों की सुरक्षा रेटिंग जारी की है। इनमें महिंद्रा थार रॉक्स, महिंद्रा XUV 3XO, महिंद्रा XUV400 EV और हुंडई टक्सन शामिल हैं।
भारत में गाड़ियों में मिलने वाले सुरक्षा फीचर को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। अब लोग अधिक सुरक्षित गाड़ियां खरीदने पर ज़ोर दे रहे हैं, जिसके कारण कई ऑटोमेकर अपनी गाड़ियों में कई सुरक्षा फीचर्स दे रही हैं। इन गाड़ियों की सुरक्षा को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP में क्रैश टेस्ट के ज़रिए किया जाता है। साल 2024 में भारत NCAP ने 10 गाड़ियों का क्रैश टेस्ट किया है। आइए जानते हैं कि ये गाड़ियां कौन सी हैं और उन्हें कितनी सुरक्षा रेटिंग मिली है। महिंद्रा थार रॉक्स भारत NCAP क्रैश टेस्ट में अडल्ट और चिल्ड्रन
दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल कर चुकी है। यह भारत में भारत NCAP क्रैश टेस्ट में पहली बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV है, जिसने यह रेटिंग हासिल की है। भारत NCAP क्रैश टेस्ट में थार रॉक्स के दो वेरिएंट AX5L और MX3 का इस्तेमाल किया गया था। महिंद्रा XUV 3XO भारत NCAP के ज़रिए महिंद्रा थार रॉक्स के साथ XUV 3XO का भी क्रैश टेस्ट किया गया था। इस एसयूवी ने अडल्ट और चिल्ड्रन दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। इसने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.36 अंक और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43 अंक हासिल किए हैं। महिंद्रा XUV400 EV महिंद्रा थार रॉक्स और XUV 3XO के साथ XUV400 EV का भी भारत NCAP क्रैश टेस्ट किया गया। यह महिंद्रा की ऑल-इलेक्ट्रिक कार है। इसने थार रॉक्स और XUV 3XO की तरह ही अडल्ट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। इसने अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.38 अंक और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43 अंक हासिल किए हैं। Hyundai Tucson हाल ही में हुंडई टक्सन का भारत NCAP में क्रैश टेस्ट किया गया है। इसे अडल्ट और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। Hyundai Tucson को अडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30 अंक और चिल्ड्रन ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 43 अंक मिले हैं
भारत NCAP क्रैश टेस्ट सुरक्षा रेटिंग महिंद्रा थार रॉक्स महिंद्रा XUV 3XO महिंद्रा XUV400 EV हुंडई टक्सन गाड़ियां सुरक्षा ऑटोमोबाइल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत NCAP में टेस्ट हुई Hyundai की पहली कार! मिली इतनी सेफ्टी रेटिंगHyundai Tucson को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है.
और पढो »
Jasprit Bumrah: 'बुमराह को छोड़ देना चाहिए टेस्ट क्रिकेट...' पाकिस्तान वाले दे रहे बुमराह को ऐसी सलाहJasprit Bumrah: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पड़ोसी देश पाकिस्तान से सलाह मिली है कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए.
और पढो »
Hyundai Tucson ने Bharat NCAP में दिखाया दम, क्रैश सेफ्टी टेस्ट में मिले 5-स्टारHyundai Tucson Crash Test हुंडई की Hyundai Tucson 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली दूसरी कार बनी है। इसने Bharat NCAP क्रैस सेफ्टी टेस्ट में 5 स्टार हासिल किए हैं। क्रैश टेस्ट में हुंडई टक्सन के 2.0L पेट्रोल AT सिग्नेचर वेरिएंट को शामिल किया गया था। इसने टेस्ट में अडल्ट पैसेंजर सेफ्टी के लिए 30.
और पढो »
क्रैश टेस्ट में चारों खाने चित्त हुई ये SUV! मिली '0' स्टार सेफ्टी रेटिंगलैटिन NCAP क्रैश टेस्ट में C3 Aircross चारो खाने चित्त होती नज़र आई है. इस टेस्ट के दौरान इस कार को जीरो (0) स्टार रेटिंग मिली है.
और पढो »
ऑस्ट्रेलियन क्रैश टेस्ट में Maruti Swift हुई फेल, सेफ्टी में मिला केवल 1 स्टारनई जनरेशन Maruti Swift का ANCAP ऑस्ट्रेलियाई NCAP क्रैश टेस्ट किया गया है। इसमें स्विफ्ट को केवल 1 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसे अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 40 में से 18.88 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 29.
और पढो »
भारत और वियतनाम ने रणनीतिक साझेदारी को किया मजबूत, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमतिभारत और वियतनाम ने रणनीतिक साझेदारी को किया मजबूत, सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति
और पढो »