भूटान राष्ट्रीय दिवस: असम सीएम सरमा का निमंत्रण, नई आर्थिक संभावनाएं

राजनीति समाचार

भूटान राष्ट्रीय दिवस: असम सीएम सरमा का निमंत्रण, नई आर्थिक संभावनाएं
असमभूटानहिमंत बिस्वा सरमा
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भूटान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने गए। इस निमंत्रण को उन्होंने महत्वपूर्ण माना और व्यापार साझेदारी और क्षेत्रीय विकास के अवसरों को रेखांकित किया।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि भूटान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें जो निमंत्रण मिला, वह असम राज्य के लिए सम्मान और नई आर्थिक शक्ति के रूप में मान्यता है। कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरमा ने कहा कि भूटान राष्ट्रीय दिवस वहां के पहले राजा उग्येन वांगचुक के राज्याभिषेक का प्रतीक है और यह भूटान के पूर्वजों के बलिदानों को सम्मानित करने का अवसर है। बता दें कि सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा भूटान के राष्ट्रीय दिवस समारोह

में भाग लेने के लिए भूटान गए थे। जहां उनका स्वागत बड़े ही गर्मजशी के साथ हुआ। उन्होंने भूटान के प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से मुलाकात की और व्यापार साझेदारी मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। भूटान का निमंत्रण राज्य के लिए सम्मान- सरमा सीएम सरमा ने कहा कि यह असम के मुख्यमंत्री को दिया गया पहला निमंत्रण है, जो राज्य के लिए एक बड़ी सम्मान और मान्यता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा नई संभावनाओं के रास्ते खोलेगी, जिनका वे आगे अन्वेषण करेंगे। उन्होंने बिजली आपूर्ति, बाढ़ की पूर्व चेतावनी प्रणाली, सिंचाई के लिए जलमार्गों और पाइप से जलापूर्ति जैसी मुद्दों पर चर्चा की। गेलेफू शहर के विकास का बताया महत्व सरमा ने यह भी बताया कि भूटान असम सीमा के पास गेलेफू को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित कर रहा है, जो क्षेत्र में आर्थिक विकास लाएगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शिष्टाचार यात्रा थी, लेकिन भविष्य में यह और अधिक व्यावसायिक होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की कि असम भारत और भूटान के बीच संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीएम ने पहली यात्रा के लक्ष्य पर डाला प्रकाश असम के सीएम ने आगे कहा कि यह असम के मुख्यमंत्री की पहली यात्रा है और हमने बातचीत की है, लेकिन हम इसे आगे नहीं बढ़ा सकते। अब हमारी केंद्र सरकार और भूटान इस पर आगे चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली यात्रा शिष्टाचार यात्रा की तरह थी, लेकिन भविष्य में यह अधिक व्यावसायिक होगी, क्योंकि भूटान फरवरी में एडवांटेज असम निवेश शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाला है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

असम भूटान हिमंत बिस्वा सरमा राष्ट्रीय दिवस व्यापार साझेदारी अर्थिक विकास

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भूटान राष्ट्रीय दिवस में सीएम सरमा का सम्मान, नई आर्थिक संभावनाएंभूटान राष्ट्रीय दिवस में सीएम सरमा का सम्मान, नई आर्थिक संभावनाएंअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भूटान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुए, यह यात्रा असम के लिए सम्मान और आर्थिक संभावनाएं खोलती है।
और पढो »

Assam CM Bhutan Visit: हिमंत बोले- पहली बार असम के मुख्यमंत्री को बुलावा, यह आर्थिक ताकत की मान्यता का प्रतीकAssam CM Bhutan Visit: हिमंत बोले- पहली बार असम के मुख्यमंत्री को बुलावा, यह आर्थिक ताकत की मान्यता का प्रतीकअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि भूटान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें जो निमंत्रण मिला, वह असम राज्य के लिए सम्मान और नई आर्थिक
और पढो »

झारखंड विधानसभा चुनाव में NDA की हार पर असम के सीएम सरमा की प्रतिक्रियाझारखंड विधानसभा चुनाव में NDA की हार पर असम के सीएम सरमा की प्रतिक्रियाझारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA की हार के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जम,म और उसके सहयोगी दलों को जीत पर बधाई दी है। सीएम सरमा ने इस हार को व्यक्तिगत रूप से दुखद बताया है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और समर्पण की भी प्रशंसा की है।
और पढो »

असम सरकार का बड़ा फैसला, करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि रखा गयाअसम सरकार का बड़ा फैसला, करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि रखा गयाअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर के सम्मान में करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि रखा जाएगा.
और पढो »

हेमंत बनाम हिमंत: सोरेन के एलान के बाद, असम CM बोले- हम भी दो-तीन चीजों के अध्ययन के लिए टीमें झारखंड भेजेंगेहेमंत बनाम हिमंत: सोरेन के एलान के बाद, असम CM बोले- हम भी दो-तीन चीजों के अध्ययन के लिए टीमें झारखंड भेजेंगेझारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। अब असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है
और पढो »

Top Headlines: सुबह की बड़ी खबरेंTop Headlines: सुबह की बड़ी खबरेंMaharashtra New CM Update: महायुति में नई सरकार का फॉर्मूला तय. महाराष्ट्र में बीजेपी का होगा सीएम Watch video on ZeeNews Hindi
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 02:06:56