मकर संक्रांति पर खाने के विशेष व्यंजनों से रूबरू.
भारत त्योहारों का देश है और त्योहारों का मतलब तरह-तरह के स्वादिष्ट खाने। कल यानी 14 जनवरी को पूरे देश में मकर संक्रांति मनाया जाएगा। सारे त्योहारों की तरह मकर संक्रांति के दिन भी कई तरह के पकवान बनते हैं, जो कि स्वाद के साथ-साथ स्वाथ्य के लिए भी अच्छे होते हैं।\ भारत में मकर संक्रांति का अलग ही महत्व है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूरा भारत 14 जनवरी को अलग-अलग नामों से सेलिब्रेट करता है। राजस्थान में इसे संक्रांत कहते हैं, गुजरात में उत्तरायण तो केरल में इस त्योहार को पोंगल कहा जाता है। इस दिन
लोग पतंगे भी उड़ाते हैं। ये त्योहार मौसम बदलने का संकेत देता है। साथ ही नई फसलों की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। वहीं इस दिन तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं, जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों में ही अच्छे होते हैं।\ मकर संक्रांति पर लोग तिल का सेवन करते हैं। लोग इस दिन तिल से लड्डू और चक्की बनाते हैं। न्यूट्रिएंट्स से भरपूर तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक से लेकर विटामिन ई, ए, बी कॉम्पलेक्स पाया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही तिल दिल, दिमाग, बाल और स्किन को भी हेल्दी बनाती है।\ मिठे में चीनी की जगह गुड़ खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है। इस त्योहार में बनाए जाने वाले व्यंजनों में गुड़ का अधिकतम इस्तेमाल होता है। आज के दिन गुड़, मूंगफली, तिल और बाकी नट्स से बनाए जाने वाले लड्डू, चिक्की को लोग बड़े चाव से खाते हैं। मकर संक्रांति के दिन उत्तर भारत के कई हिस्सों में खिचड़ी खाई जाती है। खिचड़ी एक कंफर्ट फूड है। खिचड़ी कम मसाले और तेल से बनाई जाती है। इसलिए इसे खाने से पाचन दुरुस्त होता है।\ भारत के कुछ हिस्सों में मकर संक्रांति के दिन विशेष तौर पर दही-चिउड़ा खाया जाता है। यह काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है। इस खाने से गट हेल्थ अच्छा रहता है
मकर संक्रांति खिचड़ी लड्डू गुड़ तिल
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भुने लहसुन के साथ खाएं ये मसाला, शारीरिक ताकत के साथ ही मिलेंगे ये फायदेभुने लहसुन के साथ खाएं ये मसाला, शारीरिक ताकत के साथ ही मिलेंगे ये फायदे
और पढो »
मकर संक्रांति: ये 4 राशियाँ होंगी विशेष रूप से शुभसूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ मकर संक्रांति का पर्व आ रहा है। यह संक्रांति शनि-सूर्य की स्थिति के कारण खास होगी और 4 राशियों को लाभ देगी।
और पढो »
मकर संक्रांति 2025: 4 दुर्लभ शुभ योगों के साथ, अपने राशि के अनुसार करें ये चीजें का दानमकर संक्रांति 2025 की विशेषता 4 दुर्लभ शुभ योगों के साथ है. जानिए मकर संक्रांति पर दान करने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.
और पढो »
बढ़ते बच्चों के लिए वरदान है ये दाल, प्रोटीन के साथ-साथ मिलेंगे कई चमत्कारी फायदेबढ़ती उम्र के बच्चों को ज्यादा पोषक खाने की जरूरत होती है. ऐसे में माता-पिता बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना खिलाना चाहते हैं. मूंग दाल आपके बढ़ते बच्चों के लिए चमत्कारी साबित हो सकती है.
और पढो »
छतरपुर में मकर संक्रांति मनाई जाती है मिट्टी के घोड़ों की पूजा के साथमकर संक्रांति बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में मिट्टी के घोड़ों की पूजा के साथ अनोखे तरीके से मनाई जाती है।
और पढो »
मकर संक्रांति में करें ये उपाय, शनि दोष से मिलेगी राहतमकर संक्रांति 2025 : मकर संक्रांति पर न करें ये गलतियां, उल्टे पांव लौटेंगी धन की देवी
और पढो »