मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों तरह के कारण हैं। जानिए इसके बारे में विस्तार से.
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्रांति का त्योहार भारत के कई हिस्सों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार १४ जनवरी को मनाया जाएगा। इसे खिचड़ी और उत्तरायण जैसे नामों से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति का त्योहार फसल और सम्पन्नता से जुड़ा है। अलग-अलग जगहों पर इस त्योहार को अलग-अलग परंपरा ओं के साथ मनाया जाता है। इस दिन सूरज की पूजा की जाती है और गंगा स्नान का भी खास महत्व है। इस त्योहार एक खास बात और भी है और वह है पतंग उड़ाना । इस दिन पूरा आकाश रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है।
इन रंग-बिरंगी पतंगों को देखकर सभी मन खुशी से झूम उठता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा क्यों है? आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी।\भगवान राम ने उड़ाई थी पहली बार पतंग… मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की धार्मिक मान्यताएं हैं। तमिल रामायण के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन सबसे पहली बार पतंग भगवान श्रीराम ने उड़ाई थी। ऐसा कहा जाता है कि उनकी पतंग इतनी ऊंची उड़ रही थी कि वह इंद्रलोक तक पहुंच गई थी। तभी से मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू हो गई। पतंग उड़ाने को शुभता और खुशी का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए इस दिन बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई पतंग उड़ाने के लिए बेहद उत्सुक नजर आता है। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाकर लोग अपने जीवन में खुशहाली और सफलता की कामना करते हैं।\पतंग उड़ाने के वैज्ञानिक कारण भी हैं… मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के पीछे कुछ वैज्ञानिक कारण भी हैं। जैसा कि आप जानते हैं मकर संक्रांति का त्योहार सर्दी के मौसम में आता है। जनवरी का महीना कड़ाके की ठंड का होता है। ऐसे में सुबह के समय छत पर पतंग उड़ाने से शरीर को धूप मिलती है, जिससे विटामिन-डी की कमी पूरी करने में मदद मिलती है। विटामिन-डी शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी की वजह से हड्डियां और इम्युनिटी कमजोर हो सकती हैं। विटामिन-डी सबसे ज्यादा धूप से मिलती है, लेकिन सर्दी के मौसम में धूप कम निकलती है और आजकल लोग वैसे भी धूप में कम समय बिताते हैं। ऐसे में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने से उन्हें धूप मिलती है और विटामिन-डी मिलती है। दूसरा कारण यह है कि पतंग उड़ाते समय फिजिकल एक्टिविटी होती है, जिससे हमारी बॉडी एक्टिव रहती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। एक कारण यह भी है कि सर्दी के मौसम में धूप की कमी की वजह से मूड भी काफी डाउन रहता है। ऐसे में पतंग उड़ाने से मूड अच्छा होता है, जो हमारी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। सामाजिक महत्व भी है कारण मकर संक्रांति के दिन लोग एक साथ मिलकर पतंग उड़ाते हैं, जिससे सामाजिक एकता बढ़ती है। पतंग उड़ाना बच्चों के लिए एक मजेदार खेल है। इससे उनके बचपन में यादें बनती हैं और बड़ों की बचपन की यादें ताजा होती हैं। पतंग उड़ाते समय रहें सावधान सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। बिजली के तारों से दूर रहें और छत पर पतंग उड़ाते समय किनारे पर न जाएं। दूसरों का सम्मान करें- पतंग उड़ाते समय दूसरों का सम्मान करें और उनकी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। पर्यावरण का ख्याल रखें- पतंग उड़ाने के बाद पतंग के धागे को कहीं भी न फेंके। इसे सुरक्षित तरीके से डस्टबिन में डालें। बाहर सावधानी से निकलें- मकर संक्रांति के दिन कई सारे लोग पतंग उड़ा रहे होते हैं, जिनका मांजा कई बार इधर-उधर उलझ जाता है। इससे जान जाने तक का रिस्क भी रहता है। इसलिए बाहर सावधानी से निकलें
मकर संक्रांति पतंग उड़ाना परंपरा धार्मिक महत्व वैज्ञानिक कारण विटामिन डी मानसिक स्वास्थ्य
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मकर संक्रांति में पतंगबाज़ी के बीच चाइनीज मांझा से क्यों डर रहे लोग?मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा है लेकिन चाइनीज मांझे से मौत की घटनाएं बढ़ रही हैं।
और पढो »
मकर संक्रांति: खिचड़ी दान का क्या रहस्य है?मकर संक्रांति के महत्व, खिचड़ी दान की परंपरा और इस दिन होने वाले धार्मिक कार्यों के बारे में जानकारी.
और पढो »
मकर संक्रांति में करें ये उपाय, शनि दोष से मिलेगी राहतमकर संक्रांति 2025 : मकर संक्रांति पर न करें ये गलतियां, उल्टे पांव लौटेंगी धन की देवी
और पढो »
मकर संक्रांति: ये 4 राशियाँ होंगी विशेष रूप से शुभसूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ मकर संक्रांति का पर्व आ रहा है। यह संक्रांति शनि-सूर्य की स्थिति के कारण खास होगी और 4 राशियों को लाभ देगी।
और पढो »
मकर संक्रांति 2025 पर भूलकर भी न करें ये काम!मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या ना करें, जानें इसके बारे में
और पढो »
मकर संक्रांति पर भोपाल और इंदौर में लोकल हॉलीडेमंगलवार को मकर संक्रांति पर भोपाल और इंदौर में सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। सरकार ने मकर संक्रांति समेत चार स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं।
और पढो »