मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा मणिपुर में पिछले कई महीनों से जारी हिंसा के बीच आया है।
मणिपुर से एक बड़ी खबर आई है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और इसके बाद अपना त्याग पत्र उनको सौंप दिया। यह इस्तीफा मणिपुर में पिछले कई महीनों से जारी हिंसा के बीच आया है। बीरेन सिंह आज दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद वह इंफाल लौटे और अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया। बीरेन सिंह ने क्यों इस्तीफा दिया? माना जा रहा है कि सीएम बीरेन सिंह ने अपने नेतृत्व
के खिलाफ राज्य भाजपा में असंतोष को शांत करने के लिए इस्तीफे की पेशकश की है। कहा जा रहा है कि वर्तमान में राज्य की सरकार कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव और फ्लोर टेस्ट की संभावना का सामना कर रही है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि सहयोगी कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी अगर सरकार से अपना समर्थन वापस ले भी लेती है फिर भी बीजेपी के पास बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त संख्या है। बावजूद इसके इस बात की संभावना थी कि राज्य में नेतृत्व में बदलाव की मांग करने वाले विधायक फ्लोर टेस्ट की स्थिति में पार्टी व्हिप की अवहेलना कर सकते थे। बीरेन सिंह दिल्ली से लौटे थे और उन्होंने इंफाल में अपना इस्तीफा सौंप दिया
मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह इस्तीफा हिंसा भाजपा कांग्रेस
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफ़ारविवार शाम एन बीरेन सिंह ने राजभवन जाकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाक़ात की और उन्हें अपना इस्तीफ़ा सौंपा.
और पढो »
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दियामणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को राज्य में जातीय हिंसा के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इंफाल के राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना त्यागपत्र सौंपा। इस हिंसा की देशभर में आलोचना हुई है।
और पढो »
मणिपुर में राजनीतिक तूफान, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने किया इस्तीफामणिपुर में राजनीतिक हंगामा बढ़ गया है. राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. बीजेपी विधायकों में बीरेन सिंह को लेकर लंबे समय से नाराजगी चल रही थी, और 19 विधायकों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके हटाने की मांग की थी. इस बीच, मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा जारी है, जिससे सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हजारों को पलायन करना पड़ा है.
और पढो »
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफामणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जनतायिक हिंसा के कारण बीरेन सिंह भारी दबाव में थे और उन्हें पद से हटाने की मांग जोर पकड़ रही थी।
और पढो »
मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया: दिल्ली में शाह से मुलाकात के बाद फैसला; राज्य में 21 महीने से...Manipur CM N Biren Singh Resignation Update; मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.
और पढो »
मणिपुर: एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आज अमित शाह से की थी मुलाकातमणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार शाम मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पिछले साल के अंत में राज्य में जातीय हिंसा को लेकर
और पढो »