मणिपुर : एनपीपी विधायक एन. कायिसि का निधन
इंफाल, 18 जनवरी । मणिपुर में नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री एन. कायिसि का शनिवार को 59 साल की उम्र में निधन हो गया।नागा समुदाय के नेता कायिसि ताडुबी विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। नागालैंड की सीमा से सटे सेनापति जिले में उनका दबदबा था। वह मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली एनपीपी की मणिपुर राज्य इकाई के अध्यक्ष भी थे। साल 2017-2020 तक जनजातीय और पहाड़ी क्षेत्र विभाग के वह मंत्री थे।मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.
बीरेन सिंह ने दिवंगत विधायक के आवास पहुंचकर उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कायिसि ने 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार दो बार मणिपुर विधानसभा में ताडुबी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व किया।सिंह ने कहा कि उन्होंने जनजातीय मामलों और पर्वतीय एवं मत्स्य पालन विभाग के मंत्री के रूप में राज्य के लोगों की सेवा की थी। विधायक के रूप में कायिसि के कार्यकाल ने न केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी ईमानदार प्रतिबद्धता को दर्शाया, बल्कि...
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मणिपुर के पूर्व मंत्री एन काइसी का निधनमणिपुर के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता पार्टी (एनपीपी) के विधायक एन काइसी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे और शनिवार को 58 वर्ष की आयु में उनका देहांत हो गया।
और पढो »
आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौतमुंबई हमले के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान मक्की का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
और पढो »
मणिपुर में भाजपा सरकार ने विधानसभा सत्र न बुलाकर संवैधानिक प्रावधानों का किया उल्लंघन : कांग्रेसमणिपुर में भाजपा सरकार ने विधानसभा सत्र न बुलाकर संवैधानिक प्रावधानों का किया उल्लंघन : कांग्रेस
और पढो »
अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्तपूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
और पढो »
भारत में विभिन्न घटनाएंउत्तराखंड, राजस्थान, मणिपुर, राजस्थान और असम में हुई घटनाओं का सारांश.
और पढो »
मणिपुर का नया गवर्नरमणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान नियुक्त हुए आईएएस अधिकारी अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया गवर्नर बनाया गया है.
और पढो »