मध्य प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में बदलाव, चार चरणों में होगी परीक्षा

राज्य समाचार समाचार

मध्य प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा में बदलाव, चार चरणों में होगी परीक्षा
मध्यप्रदेशदरोगा भर्तीएसआई भर्ती
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

मध्य प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए चार चरणों में परीक्षा आयोजित होगी। इसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होगा। यह परीक्षा करीब 7 साल बाद आयोजित होगी और तकनीकी और गैर तकनीकी मिलाकर लगभग 500 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक खुशखबरी आई है। दरोगा यानि उप निरीक्षकों (एसआई) भर्ती की प्रक्रिया पर पहल शुरू हो गई है। कई वर्षों बाद होने जा रही सब इंस्पेक्टर की इस भर्ती परीक्षा में बदलाव की भी संभावना नजर आ रही है। यह परीक्षा तीन के बजाय चार चरणों में पूरी हो सकती है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( पीएससी ) की तरह ही एसआई भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा हो सकती है। इसमें पास होने के बाद मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी। इसमें न्यूनतम 30 प्रतिशत

अंक लाने पर ही अभ्यर्थी को आखिरी और चौथे चरण साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके पहले हुई एसआई भर्ती परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा का प्रावधान नहीं होता था। 7 साल बाद हो रही यह परीक्षा तकनीकी और गैर तकनीकी मिलाकर लगभग 500 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) आयोजित करेगा। हालांकि ईएसबी ने वर्ष 2025 के लिए भर्ती कैलेंडर जारी कर चुका है। भर्ती के बदले नियमों के साथ ही परीक्षा का पाठ्यक्रम वर्तमान अपराध के हिसाब से रहेगा। पुलिस के सामने नई चुनौतियां जैसे साइबर अपराध, संचार तकनीक के साथ आने वाली चुनौतियां, इंटरनेट मीडिया, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीआइएस, जीपीएस आदि के बारे में भी प्रश्न पूछे जाएंगे। लोकतंत्र और पुलिस, गरीबी और भूख, संगठित अपराध और आतंकवाद से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 100 अंक के वस्तुनिष्ठ 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ऋणात्मक मूल्यांकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगी। दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र में दो खंड होंगे। प्रत्येक खंड 150 अंकों का होगा। इस तरह कुल 600 अंक होंगे। इसके सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इसमें ऋणात्मक मूल्यांकन होगा। भर्ती में रिक्त पदों का 10 गुना उम्मीदवारों को द्वितीय चरण की परीक्षा में बुलाया जाएगा। फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा के कुल 100 अंक होंगे। 800 मीटर की दौड़ के 40 अंक, लंबी कूद के लिए 30 अंक और गोला फेंक के लिए 30 अंक रहेंगे। अंत में साक्षात्कार 50 अंक का होगा। इसके लिए रिक्त पद के तीन गुना उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

मध्यप्रदेश दरोगा भर्ती एसआई भर्ती परीक्षा भर्ती ईएसबी पीएससी साइबर अपराध तकनीकी चुनौतियाँ

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

बिहार में सीपीई रद्द नहीं होगीबिहार में सीपीई रद्द नहीं होगीबीपीएससी ने परीक्षा में हुई व्यवधान के कारण 13 दिसंबर को आयोजित हुई सीपीई को रद्द कर दिया है, लेकिन पुनः परीक्षा चार जनवरी को होगी.
और पढो »

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025: तिथियां, वैकेंसी, पैटर्न और चयन प्रक्रियाSSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025: तिथियां, वैकेंसी, पैटर्न और चयन प्रक्रियाSSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे परीक्षा तिथियां, वैकेंसी डिटेल, परीक्षा पैटर्न, और चयन प्रक्रिया इस लेख में दी गई हैं।
और पढो »

अयोध्या में सेना भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले गिरफ्तारअयोध्या में सेना भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले गिरफ्तारउत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अयोध्या में आयोजित प्रादेशिक सेना भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले सॉल्वर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
और पढो »

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ाबिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ाबिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है।
और पढो »

एमपीईएसबी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथिएमपीईएसबी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथिएमपीईएसबी ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी। परीक्षा 5 जुलाई 2025 को दो पालियों में आयोजित होगी।
और पढो »

महा सीईटी 2025 परीक्षा शेड्यूल में बदलावमहा सीईटी 2025 परीक्षा शेड्यूल में बदलावमहाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने महा सीईटी 2025 परीक्षा शेड्यूल में बदलाव किया है। अब परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के मध्य तक आयोजित की जाएंगी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-15 12:54:04