मध्य प्रदेश में लिव इन पार्टनर ने महिला की गला घोंटकर कर दी हत्या, 11 महीने बाद बदबू से पर्दा उठ

अपराध समाचार

मध्य प्रदेश में लिव इन पार्टनर ने महिला की गला घोंटकर कर दी हत्या, 11 महीने बाद बदबू से पर्दा उठ
हत्यालिव इन रिलेशनफ्रिज
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक लिव इन पार्टनर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

मध्य प्रदेश के देवास जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लिव इन में रह रहे पार्टनर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर लगभग 11 महीने पहले हत्या की और शव फ्रिज में छिपा दिया। इतने महीनों तक शव रखा रहा, पर जब आसपास बदबू फैलने लगी तक पुलिस तक मामला पहुंचा और दिल दहला देने वाले मामले से पर्दा उठ सका। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देवास पुलिस को सूचना मिली कि वृंदावन धाम कॉलोनी में एक घर से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने घर की जांच की तो फ्रिज से बदबू आने का अंदेशा हुआ, अंदर देखा

कि फ्रिज में लाश पड़ी है। घर खाली कर भागा आरोपी बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था। इसमें एक फ्रिज भी है। मौके पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी ने बताया कि महिला का शव काफी पुराना है। उज्जैन से धराया आरोपी पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला संजय पाटीदार के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। उसकी पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी संजय को भी उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने जो बताया, पुलिस को भी यकीन करना मुश्किल हो रहा था। मामूली विवाद में 11 महीने पहले कर दी हत्या आरोपी संजय ने बताया कि वह पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के साथ करीब पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में था। वह शादी का दबाव बना रही थी और इसे लेकर विवाद करती थी। इसी विवाद में बीते साल मार्च में पिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या में उसका एक साथी विनोद दवे भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि आरोपी संजय महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि उसका पिंकी से किसी बात पर विवाद हो गया था, गुस्से में उसने पिंकी की हत्या कर दी। शव पड़ चुका था काला पुलिस जब पहुंची और फ्रिज में शव देखा तो चौंक गई। शव पूरी तरह काला पड़ चुका था। मकान मालिक ने बताया कि संजय कमरे में ताला लगा कर गया था। किराया भी नहीं दे रहा था। बार-बार कहने पर बहाने बना देता था। कभी कहता मेरे ससुर को हार्टअटैक आ गया, तो कभी बताता कि मेरे चाचा का लड़का मर गया। लेकिन लौटा नहीं। साथी फरार पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद का कहना है कि हत्याकांड चौंकाने वाला है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी संजय पाटीदार उज्जैन जिले के इंगोरिया का रहने वाला है। उसे टीम भेजकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध करना कबूल कर लिया। पता चला है कि उसने अपने साथी विनोद दवे के साथ मिलकर पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। विनोद दवे राजस्थान के टोंक जिले की जेल में किसी अपराध में बंद है। राजस्थान पुलिस से संपर्क किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगा जाएगा ताकि और भी तथ्य सामने आ सकें। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में हत्या के कारणों का और स्पष्ट खुलासा हो सकेगा

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

हत्या लिव इन रिलेशन फ्रिज पुलिस मध्य प्रदेश

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

मुरादाबाद फुटबॉलर ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, OTT सीरीज से प्रेरित हुआमुरादाबाद फुटबॉलर ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, OTT सीरीज से प्रेरित हुआमुरादाबाद में एक फुटबॉलर ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड का उस्तरे से गला रेता और कहा कि उसे बहुत सुकून मिला।
और पढो »

पंजाब में लिव-इन पार्टनर ने मां-बेटे की की हत्यापंजाब में लिव-इन पार्टनर ने मां-बेटे की की हत्यालुधियाना में एक लिव-इन पार्टनर ने एक महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढो »

शाहुपुरा गांव में पत्नी की हत्या, पति फरारशाहुपुरा गांव में पत्नी की हत्या, पति फरारफरीदाबाद: शाहुपुरा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढो »

चार साल की बच्ची से बलात्कार और हत्याचार साल की बच्ची से बलात्कार और हत्यामुजफ्फरनगर जिले में छह साल की बच्ची को उसके पड़ोसी ने बलात्कार करने और गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढो »

पंजाब में Gay सीरियल किलर गिरफ्तारपंजाब में Gay सीरियल किलर गिरफ्तारपंजाब के एक Gay सेक्स वर्कर ने १८ महीने में ११ लोगों की हत्या कर दी।
और पढो »

लखनऊ में चार बहनों सहित मां की हत्या, आरोपी ने खुद किया खुलासालखनऊ में चार बहनों सहित मां की हत्या, आरोपी ने खुद किया खुलासाउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी। आरोपी ने एक होटल में अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी।
और पढो »



Render Time: 2025-02-12 22:54:48