मध्य प्रदेश में पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से 14 किलो सोना बरामद, छापेमारी के दौरान मगरमच्छ भी मिले

राजनीति समाचार

मध्य प्रदेश में पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से 14 किलो सोना बरामद, छापेमारी के दौरान मगरमच्छ भी मिले
राजनीतिभाजपामध्य प्रदेश
  • 📰 द वायर हिंदी
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 63%

मध्य प्रदेश के सागर जिले में आयकर विभाग ने पूर्व भाजपा विधायक हरवंश सिंह राठौर की संपत्ति पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनके आवास परिसर में मगरमच्छ मिले।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पूर्व भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) विधायक हरवंश सिंह राठौर की संपत्ति पर आयकर अधिकारियों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनके आवास परिसर में मगरमच्छ मिले जिन्हें बाद में वन विभाग द्वारा रेस्क्यू किया गया। यह छापेमारी राठौर के बिजनेस पार्टनर राजेश केसरवानी द्वारा संचालित बीड़ी और निर्माण व्यवसाय में कथित टैक्स चोरी से संबंधित थी। पूर्व पार्षद और ठेकेदार केसरवानी पर बड़ी आयकर चोरी करने का आरोप है। राठौर सागर जिले के दिग्गज नेता हैं, वे 2013 से 2018 तक बंडा विधानसभा

सीट से विधायक रहे। 2018 में बंडा से वे चुनाव हार गए थे और 2023 विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। इसके अलावा हरवंश सिंह राठौर 2 बार जिला पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पिता हरनाम सिंह राठौर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। आयकर अधिकारी रविवार (5 जनवरी) से केसरवानी और उनके सहयोगी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रहे हैं। इस संबंध में शुक्रवार (10 जनवरी) को छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने एक घर के अंदर तालाब में मगरमच्छों को देखा और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मध्य प्रदेश के वन अधिकारियों ने यहां मिले जीवों को रेस्क्यू किया। वन बल के प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने पीटीआई को बताया कि मगरमच्छों को बचा लिया गया और इस संबंध में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया, ‘मगरमच्छों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है. हम अदालत को उनके बारे में सूचित करेंगे और तदनुसार आगे बढ़ेंगे.’एनडीटीवीमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग को हरवंश सिंह राठौर के घर से 14 किलो सोना और जेवर बरामद किए हैं, जिसमें से टीम ने 9 किलो 800 ग्राम जब्त कर लिया है। साथ ही 3.80 करोड़ रुपये नकद भी मिले हैं। इतना ही नहीं छापेमारी के दौरान अधिकारियों को लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं। आयकर विभाग की छापेमारी में करीब 150 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। टीम को राठौर के भाई और परिजनों के यहां से भी बड़ी मात्रा में सोना और नकदी मिली थी। की मानें, तो राठौर के बंगले के अंदर सालों से कैलाश मंदिर बना हुआ है। इसी मंदिर परिसर में एक निजी चिडि़याघर भी बना है, जिसमें मगरमच्छ, हिरण, चीतल व कई प्रजाति के पक्षी भी थे। को यह भी बताया कि पूर्व भाजपा विधायक, जो एक निर्माण व्यवसाय से भी जुड़े हैं, ने अकेले 140 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस छापेमारी से अधिकारियों को महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिली है

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

द वायर हिंदी /  🏆 3. in İN

राजनीति भाजपा मध्य प्रदेश हरवंश सिंह राठौर आयकर विभाग छापेमारी मगरमच्छ

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ नकद बरामदपूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ नकद बरामदभारत में पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर से 14 किलो सोना और 3.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया है। इसके अलावा उनके घर से तीन मगरमच्छ भी मिले हैं। राठौर परिवार का कोई हिसाब नहीं दे पाया। 140 करोड़ के लेनदेन की जानकारी आइटी टीम को पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी के घर से मिली है।
और पढो »

सगर में छापेमारी में मगरमच्छ बरामदसगर में छापेमारी में मगरमच्छ बरामदमध्य प्रदेश के सागर जिले में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान एक घर से चार मगरमच्छ बरामद हुए हैं।
और पढो »

आयकर विभाग ने हरवंश राठौर के घर पर किया छापाआयकर विभाग ने हरवंश राठौर के घर पर किया छापामध्य प्रदेश के सागर जिले में भाजपा नेता हरवंश राठौर के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है।
और पढो »

हर तरफ हिरण की खोपड़ी, बाघ की खाल... घर में मगरमच्छ पालने वाले बीजेपी नेता हरवंश सिंह राठौर कौन?हर तरफ हिरण की खोपड़ी, बाघ की खाल... घर में मगरमच्छ पालने वाले बीजेपी नेता हरवंश सिंह राठौर कौन?Ex MLA Harvansh Singh Rathore: पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर छापेमारी में तीन मगरमच्छ मिले हैं। इसके साथ ही कई अन्य संपत्तियों का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि हरवंश सिंह राठौर पुराने रईस हैं। उनके घर की दीवारों की शोभा हिरण की खोपड़ी बढ़ाते हैं। हरवंश सिंह राठौर बंडा से एक बार विधायक रहे...
और पढो »

IT रेड पूर्व MLA हरवंश सिंह के घर, दो व्यापारियों के घरों पर भी दबिशIT रेड पूर्व MLA हरवंश सिंह के घर, दो व्यापारियों के घरों पर भी दबिशसागर शहर में आयकर विभाग ने पूर्व MLA हरवंश सिंह राठौर के घर सहित दो अन्य व्यापारियों के घरों पर रेड की।
और पढो »

भोपाल में बिल्डरों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 300 करोड़ रुपये का निवेशभोपाल में बिल्डरों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 300 करोड़ रुपये का निवेशमध्य प्रदेश के भोपाल में आयकर विभाग ने तीन बिल्डरों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान अघोषित निवेश की जानकारी मिली है। छापेमारी में बैंक लॉकर और नकदी बरामद हुआ है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 06:50:03