मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों और पशुपालकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने घोषणा की कि मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाया जाएगा और पशुपालकों को दूध के प्रति लीटर खरीद पर सरकार द्वारा बोनस दिया जाएगा। साथ ही, सिंचाई के रकबे को बढ़ाकर किसानों के फसल का उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव ने किसानों और पशुपालकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाया जाएगा। पशुपालकों को दूध के प्रति लीटर खरीद पर सरकार द्वारा बोनस दिया जाएगा। सिंचाई का रकबा बढ़ाकर किसानों के फसल का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। सीएम यादव ने कहा कि डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करेगी। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में अब डेयरी टेक्नोलॉजी के अकादमिक डिग्री कोर्स की शुरुआत हो रही है। सीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। खास बात यह है कि इसमें मध्य प्रदेश का 9% योगदान है। देश में, प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है। मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति दुग्ध उत्पादन का औसत 673 ग्राम है, जबकि राष्ट्रीय औसत 471 ग्राम है। यादव ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, जल संपदा और उर्वर भूमि को देखते हुए समेकित प्रयासों से मध्य प्रदेश डेयरी के क्षेत्र में देश का नंबर-1 राज्य बनेंगे। बता दें कि पिछले दिनों एक बैठक में सीएम ने कहा था कि प्रदेश के करीब चालीस हजार ग्रामों में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयास होंगे। वर्तमान में 10 से 15 हजार ग्रामों में दुग्ध उत्पादन की स्थिति संतोषजनक है। शेष ग्रामों में विभिन्न उपायों से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे
डेयरी किसान पशुपालक सरकारी योजना मध्य प्रदेश
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
केन-बेतवा लिंक परियोजना: मप्र और उत्तर प्रदेश को सिंचाई और पेयजल की सुविधाकेन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत मप्र और उत्तर प्रदेश को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से लगभग 7 लाख किसान परिवारों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और 65 लाख लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।
और पढो »
मध्य प्रदेश के बाघ अब राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा मेंमध्य प्रदेश की मोहन सरकार राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा को 15 बाघ देगी।
और पढो »
केन-बेतवा लिंक परियोजना: मध्य प्रदेश विकास की नई दिशाप्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र को सिंचाई और पेयजल की समस्या से मुक्ति दिलाएगी।
और पढो »
मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से धान की फसल और खरीदी केंद्र प्रभावितमध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से धान की फसल और खुले में रखी गई धान बर्बाद हो गई है। किसानों और खरीदी केंद्र प्रबंधकों को इस बारिश के कारण चिंता है।
और पढो »
PF खाता से ATM से पैसे निकालने की सुविधाईपीएफओ कर्मचारियों को पीएफ खाते से ATM से पैसे निकालने की सुविधा प्रदान करेगा। इस सुविधा से पीएफ खाताधारक को अपने पैसे को जल्दी और आसानी से प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
और पढो »
MP-Chhattisgarh News LIVE: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज क्या होगा खास? यहां जानें हर पल का अपडेटZee MPCG लाइव ब्लॉग के जरिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों को जानें।
और पढो »