केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है. गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी.
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दी गई. प्रेस रिलीज जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार सुबह सरकार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ. कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और स्वर्गीय डॉ.
मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी. इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं, क्योंकि एक ट्रस्ट का गठन किया जाना है और इसके लिए जगह आवंटित की जानी है. डॉ. मनमोहन सिंह, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के प्रमुख थे और आर्थिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं, का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 10 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया.कांग्रेस ने लगाए ये आरोपकांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान न तय करना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर अपमान है. कांग्रेस ने यह मुद्दा उस समय उठाया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11:45 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.जयराम रमेश ने लिखी थी X पर पोस्टबता दें कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने लिखा, "आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यह प्रस्ताव दिया कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए एक स्मारक बनाया जा सके." जयराम रमेश ने सवाल उठाते हुए कहा, "हमारे देश के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि भारत सरकार डॉ. मनमोहन सिंह के वैश्विक कद, उत्कृष्ट उपलब्धियों और दशकों तक राष्ट्र की सेवा के अनुरूप उनके अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए कोई स्थान क्यों नहीं तय कर पा
मनमोहन सिंह स्मारक सरकार कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मनमोहन सिंह स्मारक निर्माण पर केंद्र सरकार का फैसलाकेंद्र सरकार मनमोहन सिंह के लिए स्मारक बनाने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेता इस स्मारक के लिए जगह का चयन करने का आग्रह करते हैं।
और पढो »
Manmohan Singh Death: मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए Congress ने मांगी जगह, खरगे ने PM को लिखी चिट्ठीManmohan Singh Death News: मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए Congress ने मांगी जगह, खरगे ने PM को लिखी चिट्ठी
और पढो »
मनमोहन सिंह स्मारक के लिए सरकार का फैसला, कांग्रेस आरोप लगाती हैभारत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्मारक बनाने का फैसला किया है। कांग्रेस इस निर्णय पर राजनीति कर रही है और आरोप लगा रही है कि मनमोहन सिंह का अपमान किया गया है।
और पढो »
मनमोहन सिंह का निधन : देश शोक मेंभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। देश के आर्थिक सुधारों के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले सिंह ने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
और पढो »
Manmohan Singh: आज निगम बोध घाट पर होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, सरकार के फैसले से कांग्रेस नाराज; आखिर क्या है वजह?कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार स्थल के लिए राजधानी दिल्ली में एक जगह देने का केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि उनके इस अंतिम स्थल पर एक स्मारक का निर्माण कर देश के इस महान सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की...
और पढो »
लोकतंत्र को ताकत... : जब PM मोदी ने संसद में जमकर की थी मनमोहन सिंह की तारीफ, देखें VIDEOप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद सदन की कार्यवाही में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मनमोहन सिंह की सराहना की थी और उनके दीर्घायु होने की भी कामना की थी
और पढो »