भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस ने अंतिम संस्कार के लिए एक ऐसी जगह का माग किया जहां स्मारक बनाया जा सके, जबकि गृह मंत्रालय ने निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार और दिल्ली में स्मारक बनाने का ऐलान किया है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर विवाद हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी को पत्र लिखकर अंतिम संस्कार वहीं करने का निवेदन किया, जहां स्मारक बन सके। इस पर गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात कहा, ‘ अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट चुना गया है। पूर्व पीएम का स्मारक दिल्ली में बनेगा। इसके लिए उचित जगह तलाशी जाएगी और ट्रस्ट बनेगा। प्रक्रिया में समय लगेगा।’ कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि डॉ.
सिंह की पत्नी गुरशरण कौर चाहती थीं कि अंतिम संस्कार वहीं हो जहां स्मारक बनाया जा सके। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है। जगह की कमी की बात आने पर प्रियंका गांधी ने डॉ. सिंह का स्मारक शक्ति स्थल (इंदिरा गांधी का स्मारक) या वीरभूमि (राजीव गांधी का स्मारक) के पास बनाने का सुझाव दिया। कांग्रेस बोली- अंतिम संस्कार ऐसी जगह हो, जहां कभी कोई पूर्व PM का अंतिम संस्कार न हुआ हो। टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर भी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने कहा कि अंतिम संस्कार भी ऐसी जगह पर होना चाहिए, जहां कभी कोई पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार नहीं हुआ हो। क्योंकि कोई भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कद के बराबर नहीं है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि डॉ. सिंह को उचित सम्मान देने के लिए NDA सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कल कैबिनेट में फैसला लिया गया कि मनमोहन सिंह की स्मृति में एक स्मारक और समाधि बनाई जाएगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी को अवगत करा दिया गया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बताया है कि भूमि अधिग्रहण, ट्रस्ट के गठन जैसी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद जो भी समय लगेगा, वह काम उचित तरीके से और जल्द से जल्द किया जाएगा। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. सिंह को कभी सम्मान नहीं दिया। आज उनके निधन के बाद भी राजनीति कर रही है।
मनमोहन सिंह अंतिम संस्कार स्मारक विवाद कांग्रेस भाजपा निगमघाट दिल्ली
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर सियासी विवादसरकार के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार करने के फैसले से कांग्रेस नाराज है और स्मारक बनाने की मांग कर रही है।
और पढो »
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज, कोहली को लेकर विवादपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज होगा। कांग्रेस ने कहा कि उनके अंतिम संस्कार स्थल पर स्मारक बनाया जाना चाहिए। ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में कोहली को जोकर के रूप में दिखाए जाने पर विवाद हो रहा है।
और पढो »
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए जगह तय करने को लेकर राजनीति शुरूपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए जगह तय करने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि उनके अंतिम संस्कार वहीं हो जहाँ पर समाधि बनाई जाएगी। लेकिन संघ सरकार अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाई है।
और पढो »
मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा आज, बारिश का अलर्टयह खबर डॉ मनमोहन सिंह के निधन और अंतिम संस्कार, उत्तर भारत में बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बारे में है.
और पढो »
मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर विवाद शुरूमनमोहन सिंह के निधन के बाद सरकार ने स्मारक बनाने की घोषणा की है, लेकिन स्मारक का स्थान अभी तय नहीं हुआ है. इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व पर आरोप लगाया है.
और पढो »
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार स्थल को लेकर कांग्रेस का विरोधकांग्रेस ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट को चुना जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे जानबूझकर अपमान बताया है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मनमोहन सिंह के लिए एक स्मारक स्थापित करने का आग्रह किया है.
और पढो »