पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनकी अंतिम विदाई होगी। राहुल और प्रियंका गांधी ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार स्थल पर स्मारक बनाने की मांग करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में डॉ.
सिंह का पार्थिव शरीर AICC मुख्यालय लाया जाएगा, यहां 9:30 बजे तक लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। केसी वेणुगोपाल ने कहा- सरकार पूर्व पीएम का स्मारक बनाने के लिए जमीन तक नहीं तलाश पाई। ये देश के पहले सिख पीएम का अपमान है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी-शाह से मांग की थी कि मनमोहन सिंह का जहां अंतिम संस्कार हो, वहीं स्मारक बनाया जाए। डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे। उनके निधन पर केंद्र ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने X पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया। कांग्रेस ने 3 जनवरी तक अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं
मनमोहन सिंह अंतिम संस्कार कांग्रेस निगमबोध घाट राहुल गांधी प्रियंका गांधी
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
कांग्रेस का आरोप: सरकार ने मनमोहन सिंह को अपमानित कियाकांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपमानित कर रही है, क्योंकि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया।
और पढो »
मनमोहन सिंह का निधन : देश शोक मेंभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। देश के आर्थिक सुधारों के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले सिंह ने 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
और पढो »
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की जगह पर कांग्रेस परिवार का सरकार से अनुरोधकांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक की. अंतिम संस्कार वहां होने की मांग की जा रही है जहां उनके स्मारक का निर्माण हो सके.
और पढो »
Manmohan Singh: आज निगम बोध घाट पर होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, सरकार के फैसले से कांग्रेस नाराज; आखिर क्या है वजह?कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार स्थल के लिए राजधानी दिल्ली में एक जगह देने का केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि उनके इस अंतिम स्थल पर एक स्मारक का निर्माण कर देश के इस महान सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की...
और पढो »
कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कीजम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा आयोजित की और उन्हें एक महान राजनेता के रूप में याद किया.
और पढो »
लोकतंत्र को ताकत... : जब PM मोदी ने संसद में जमकर की थी मनमोहन सिंह की तारीफ, देखें VIDEOप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद सदन की कार्यवाही में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मनमोहन सिंह की सराहना की थी और उनके दीर्घायु होने की भी कामना की थी
और पढो »