दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विनम्रता और सहजता के बारे में डॉक्टरों की यादें.
दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का इलाज करने वाले चिकित्सक भी उनकी विनम्रता और सहजता के कायल थे। प्रधानमंत्री के चिकित्सा पैनल के अध्यक्ष रहे डॉ. श्रीनाथ रेड्डी बताते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद डॉ.
मनमोहन सिंह अभी अपने सफदरजंग लेन वाले आवास पर थे। हमारे वहां पहुंचने पर हमारी सुविधा के लिए एक छोटी मेज खुद लेकर आए, ताकि हम आराम से चाय पी सकें। इसके लिए उन्होंने अपने किसी घरेलू सहायक को बुलाना जरूरी नहीं समझा। रेड्डी कहते हैं कि यह लम्हा उनके जेहन में हमेशा के लिए बस गया। वे बताते हैं कि यह वाकया उनके 7 रेसकोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आधिकारिक आवास में जाने से कुछ ही दिन पहले का है। दिल्ली एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. रेड्डी ने मनमोहन को विद्वान होने के बाद भी बेहद ही विनम्र शख्स के तौर पर याद किया। वह कहते हैं कि मनमोहन सिंह ऐसे मरीज थे, जो हमेशा ही उनकी दी गई चिकित्सकीय सलाह को संजीदगी से लिया करते थे। जब तक हम चिकित्सा सलाह सही और पूरे तरीके से समझा नहीं लेते थे, सिंह कभी बीच में नहीं बोलते थे। सब्र के साथ बात सुनते और मानते थे। वे सुसंस्कृत शख्स और असाधारण शिष्टाचार के प्रतीक थे। डॉक्टरों की सलाह पर यकीन एम्स के पूर्व निदेशक और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रणदीप गुलेरिया ने उन्हें चिकित्सा निर्देशों का पूरी लगन से पालन करने वाला अनुशासित, मृदुभाषी, सरल और आज्ञाकारी मरीज कहा। दिल्ली एम्स के आरपी सेंटर प्रमुख डॉ. जीवन तितियाल ने 2008 में उनकी दोनों आंखों की मोतियाबिंद सर्जरी की थी। डॉ जीवन तितियाल कहते हैं कि वे जिज्ञासु थे, लेकिन पूरी तरह से डॉक्टरों पर यकीन करते थे। डॉक्टरों को कार तक जाते थे छोड़ने डॉ. रेड्डी बताते हैं कि जब भी वे उनके आवास पर जाते थे, तो वे हमें कार तक छोड़ने आते थे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2009 में जब उन्हें फिर कोरोनरी धमनी बाईपास ग्राफ्टिंग करवानी पड़ी, तो ड
मनमोहन सिंह चिकित्सा विनम्रता सहजता डॉक्टर एम्स
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मनमोहन सिंह: सादगी और विनम्रता का प्रतीकपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सादगी और विनम्रता की कहानियां लोगों को आज भी हैरान करती हैं. उनके सरल जीवन और कम शब्दों में बड़ी बात कहने की क्षमता उन्हें अद्वितीय बनाती है.
और पढो »
सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को बुद्धिमत्ता और विनम्रता का प्रतीक बतायापूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुद्धिमत्ता, कुलीनता और विनम्रता के प्रतीक बताया, जिन्होंने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की. कांग्रेस पार्टी के लिए एक प्रिय मार्गदर्शक, उनकी करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों के जीवन को बदला और उन्हें सशक्त बनाया.
और पढो »
मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी: सादगी और एक खास कहानीपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नीली पगड़ी उनकी सादगी और एक खास कहानी का प्रतीक थी। उनकी पगड़ी के पीछे एक खास वजह और एक खास कहानी थी।
और पढो »
डॉ मनमोहन सिंह को राजघाट में अंतिम संस्कार न मिलने पर विवादभारतीय राजनेता डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार का स्थान राजघाट न दिए जाने पर विवाद उठा है। कुछ राजनेताओं ने इसे भेदभाव और भाजपा की सोच का प्रतीक बताया है।
और पढो »
सायरा बानो मनमोहन सिंह के निधन पर भावुकफिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिलीप कुमार और मनमोहन सिंह से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है.
और पढो »
भारतीय अर्थव्यवस्था के आर्थिक और राजनीतिक पहलू समझा देंगी, मनमोहन सिंह की ये दो किताबेंभारतीय अर्थव्यवस्था के आर्थिक और राजनीतिक पहलू समझा देंगी, मनमोहन सिंह की ये दो किताबें
और पढो »