पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारत और पाकिस्तान में शोक की लहर है. मनमोहन सिंह का जन्म पाकिस्तान के गाह गांव में हुआ था और उनका निधन 26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की आयु में हुआ था. उनके गांव वालों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज हमारे बीच नहीं है. 26 दिसंबर 2024 को 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. पाकिस्तान में जन्मे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान स्थित उनके गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. जहां के लोग आज भी अपने लाड़ले को याद करते हैं. बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म ब्रिटिश कालीन भारत में पंजाब प्रांत के गाह गांव में हुआ था. ये स्थान अब पाकिस्तान में है. जब डॉ.
मनमोहन सिंह का निधन हुआ तो भारत ही नहीं बल्कि गाह गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. पूर्व पीएम को गांव वालों ने दी श्रद्धांजलि इस्लामाबाद से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित, गाह गांव में पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी. मंगलवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तमाम लोग शामिल हुए. डॉ. सिंह की के जीवन और उपलब्धियों से गांव के लोग आज भी खुद को गौरवान्वित करते हैं. बता दें कि पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 4 फरवरी, 1932 को गाह में हुआ था. वह 2004 से 2014 तक दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे. उन्होंने देश के आर्थिक विकास में अहम योगदान दिया. गाह में ही पाई शुरुआती शिक्षा गाह गांव ने पूर्व पीएम की विरासत को गहराई से संजोकर रखा है. बचपन में उन्हें प्यार से लोग "मोहना" करते थे. उनके पिता गुरमुख सिंह, एक कपड़ा व्यापारी थे जबकि उनकी मां अम्रत कौर गृहणी थी. डॉ मनमोहन सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा स्थानीय सरकारी स्कूल से ग्रहण की. जिसके चलते इस स्कूल को आज भी सम्मान मिलता है. जहां आज भी उनकी स्मृति को बहुत सम्मान दिया जाता है. एक रजिस्टर में उनकी प्रवेश संख्या, 187 और नामांकन की तारीख, 17 अप्रैल, 1937 लिखी हुई है.
MANMOHAN SINGH DEATH PAKISTAN INDIA TRIBUTE VILLAGE
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधनपूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से गमगीन है। मनमोहन सिंह का गुरुवार रात 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
और पढो »
मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा, कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश की शोक में डूबा हुआ है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
और पढो »
सायरा बानो मनमोहन सिंह के निधन पर भावुकफिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिलीप कुमार और मनमोहन सिंह से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है.
और पढो »
मनमोहन सिंह का निधन, देश में सात दिन का राजकीय शोकपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हुआ है। 92 साल की उम्र में उनका देहांत दिल्ली के एम्स में हुआ। उनके निधन पर देश में शोक है।
और पढो »
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत किसने क्या कहा?मनमोहन सिंह के निधन पर नेताओं ने शोक ज़ाहिर किया
और पढो »
मनमोहन सिंह का निधन: देश-विदेश में शोकभारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है. उनके निधन पर देश और दुनिया में शोक की लहर है.
और पढो »