पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। अब वे हर भारतीय की यादों में रहेंगे। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को आज सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 'जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा' मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से निगमबोध घाट के लिए निकली। पार्थिव शरीर के साथ मुख्य वाहन में राहुल गांधी भी बैठे नज़र आए। कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, तो इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता 'जब तक सूरज चांद रहेगा, मनमोहन आपका नाम रहेगा' और 'मनमोहन सिंह अमर रहें' नारे लगाते रहे। कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन अंतिम यात्रा से पहले सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय '24 अकबर रोड' में रखा गया था, जहां कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास से सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहले से ही इंतजार कर रहे थे। मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर रखे जाने के बाद सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी के कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। ड
मनमोहन सिंह अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान कांग्रेस राष्ट्रपति प्रधानमंत्री
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ निधनविश्व भर के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज सुबह कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया गया है जहाँ उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
और पढो »
Shyam Benegal Last Rites Live: राजकीय सम्मान के साथ बेनेगल को अंतिम विदाई, नसीर-बोमन सहित कई सेलेब्स पहुंचेमशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल के अंतिम संस्कार में नसीरुद्दीन शाह, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक सहित कई सेलेब्स पहुंचे हैं। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है।
और पढो »
मनमोहन सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाईपूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई VIP अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
और पढो »
Dausa News: CRPF इंस्पेक्टर समय सिंह गुर्जर का सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कारDausa News: CRPF इंस्पेक्टर समय सिंह गुर्जर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मंडावर थाना क्षेत्र के पैतृक गांव बनावड़ में अंतिम संस्कार हुआ.
और पढो »
सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीज़र 28 दिसंबर को रिलीज़ होगासलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का टीज़र डॉक्टर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद 28 दिसंबर को शाम 4:05 बजे रिलीज़ होगा.
और पढो »
Live Updates: राजकीय सम्मान के साथ होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार, 7 दिन का राष्ट्रीय शोकManmohan Singh Death And Funeral: मनमोहन सिंह अब यादों में ही रहेंगे. उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया. राजकीय सम्मान के साथ आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
और पढो »