मनिपुर: कुकी समुदाय के हमले में SP और पुलिसकर्मी घायल, सुरक्षाबल हटाने की मांग

खबर समाचार

मनिपुर: कुकी समुदाय के हमले में SP और पुलिसकर्मी घायल, सुरक्षाबल हटाने की मांग
मनिपुरकुकी समुदायSP ऑफिस
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 66 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 47%
  • Publisher: 51%

मनिपुर के कांगपोकपी जिले में कुकी समुदाय के लोगों ने SP ऑफिस पर हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज प्रभाकर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

मनिपुर के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार शाम को कुकी समुदाय के लोगों ने पुलिस अधीक्षक (SP) ऑफिस पर हमला कर दिया। हमले में SP मनोज प्रभाकर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कुकी लोगों की मांग इंफाल पूर्वी जिले के बॉर्डर पर मौजूद गांव सैबोल से सुरक्षाबलों को हटाने की है। समुदाय का आरोप है कि SP ने सेंट्रल फोर्स को गांव से बाहर नहीं निकाला है। अधिकारियों के ने कहा कि आदिवासी एकता समिति (CoTU) ने डिप्टी कमिश्नर ऑफिस भी बंद कराया। SP ऑफिस पर फायरिंग की गई और पत्थर फेंके गए। कई

वाहनों को नुकसान हुआ है। दरअसल, सैबोल गांव में 31 दिसंबर को सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर महिलाओं पर लाठीचार्ज किया था। इसके विरोध में कुकी संगठन के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। भीड़ ने SP ऑफिस पर पत्थरों से हमला किया। घटना थमनपोकपी के पास उयोकचिंग इलाके में हुई थी। भीड़ ने आर्मी, BSF और CRPF की तैनाती में बाधा पहुंचाई थी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा था। जिससे स्थिति कंट्रोल में आई। सुरक्षाबलों को पहाड़ी इलाकों में तैनात किया गया। घटना के विरोध में आदिवासी एकता समिति (CoTU) ने मांग की थी कि सेंट्रल फोर्सेस को गांव से वापस बुलाया जाए। इसके बाद CoTU ने अनिश्चितकाल के लिए नेशनल हाईवे 2 पर जाम लगा दिया है। CoTU प्रवक्ता ने कहा- निहत्थी महिलाओं पर बल का प्रयोग सहन नहीं करेंगे। घटना पर स्वदेशी आदिवासी नेता मंच (ITLF) की महिला शाखा ने दावा किया कि सुरक्षाकर्मियों के बल प्रयोग में कई महिलाएं घायल हुई हैं। क्रिसमस-नए साल के दौरान हुई ये घटना परेशान करने वाली है। सुरक्षाबलों की कार्रवाइयों ने लोगों ने भय पैदा किया है। कुकी महिला मानवाधिकार संगठन (KWOHR) ने आरोप लगाया कि सुरक्षाबलों ने कुकी महिलाओं को निशाना बनाया है। वे समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही थीं। संगठन ने कहा- सुरक्षाबल यहां 19 महीने से तैनात है। इसके बाद भी अगर मैतेई समुदाय हम (कुकी) पर हमला कर रहे हैं तो सुरक्षाबलों को बफर जोन छोड़ देना चाहिए। हमारे लोग सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे

हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

मनिपुर कुकी समुदाय SP ऑफिस हमला सुरक्षा बल

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

भाजपा ने कांग्रेस से मांगी माफी और राहुल गांधी का इस्तीफाभाजपा ने कांग्रेस से मांगी माफी और राहुल गांधी का इस्तीफाभाजपा ने संसद परिसर में भाजपा सांसदों पर हुए हमले और अभद्रता के आरोप में कांग्रेस से माफी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की है।
और पढो »

लेबनान के शहर पर इजरायली हवाई हमले में एक की मौत, दो घायललेबनान के शहर पर इजरायली हवाई हमले में एक की मौत, दो घायललेबनान के शहर पर इजरायली हवाई हमले में एक की मौत, दो घायल
और पढो »

सीरिया में नई सरकार पर हमलासीरिया में नई सरकार पर हमलाबशर अल-असद के वफादारों ने सीरिया की नई विद्रोही-नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया। इस हमले में आंतरिक मंत्रालय के कर्मचारियों की जान गई और कई घायल हुए।
और पढो »

मणिपुर में फिर जवाबी फायरिंग, एक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार घायलमणिपुर में फिर जवाबी फायरिंग, एक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार घायलमणिपुर में हथियारबंद उपद्रवियों और सुरक्षाबलों के बीच जवाबी फायरिंग में एक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार घायल हुए हैं।
और पढो »

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जनहित याचिका, मांग की पद से हटनायोगी आदित्यनाथ के खिलाफ जनहित याचिका, मांग की पद से हटनाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव के समर्थन में दिए गए बयान को लेकर जनहित याचिका में हटाने की मांग की है।
और पढो »

डॉक्टर के माता-पिता ने हाई कोर्ट में की सीबीआई जांच पर आपत्ति, मांगी अदालत का हस्तक्षेपडॉक्टर के माता-पिता ने हाई कोर्ट में की सीबीआई जांच पर आपत्ति, मांगी अदालत का हस्तक्षेपकोलकाता में हुई डॉक्टर की हत्या के मामले में, पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई की जांच पर आपत्ति जताई है और हाई कोर्ट में अदालत के हस्तक्षेप की मांग की है।
और पढो »



Render Time: 2025-02-13 07:01:18