कटिहार जिला प्रशासन ने मनिहारी-साहिबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा की बंदोबस्ती के लिए तीसरी बार 23 और 26 मई की तारीख तय की है। 46 दिनों से सेवा बंद होने के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है और निर्माण सामग्री महंगी हो गई है।
मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा के लिए 23 मई को फिर होगी डाक, 46 दिनों से बंद है परिचालन; सामान हुआ महंगा कटिहार जिला प्रशासन ने मनिहारी-साहिबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा घाट की बंदोबस्ती के लिए तीसरी बार 23 और 26 मई की तारीखें तय की हैं। पहले दो प्रयासों मेंमनिहारी-साहिबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा घाट के जहाजों के परिचालन को लेकर फिर से एक बार जिला प्रशासन द्वारा बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए अंतराज्यीय फेरी घाट बंदोबस्ती के लिए 23 मई को तिथि निर्धारित है। साथ ही इस तिथि को बंदोबस्ती नहीं हो पाने पर 26 मई को तिथि निर्धारित की गई है। विदित हो कि कटिहार जिला प्रशासन द्वारा फेरी सेवा घाट की बंदोबस्ती को लेकर दो-दो बार डाक की तिथियां निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथियों को कोई भी डाक वक्ता ने भाग नहीं लिया। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुनः तीसरी बार जिला प्रशासन ने फेरी घाट की बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित की है। जिसकी निर्धारित सुरक्षित जमा राशि प्रति वर्ष 11 करोड़ 26 लाख 77 हजार रुपए है। घाट की बंदोबस्ती में हो रही देरी के कारण लोग इस पार से उस पार जान जोखिम में डाल नाव से यात्रा करने को मजबूर है। इस पार से उस पार के लोगो के लिए यह लाइफ लाइन सरीखी है, जबकि व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी यह मार्ग काफी सुगम मानी जाती है।साहिबगंज के इलाकों से जलमार्ग द्वारा मालवाहक जहाजों से ट्रक के माध्यम से भवन निर्माण सामग्री गिट्टी, पत्थर, जिला सहित पूर्णिया,अररिया के अलावा अन्य इलाकों तक पहुंचती है। पूर्णिया से आटा, मैदा, चोकर भी जलमार्ग के माध्यम से साहिबगंज के विभिन्न क्षेत्रों में जाती है। इस मार्ग से कम लागत, समय की बचत होती है। दूसरी तरफ भागलपुर विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से व्यापक असर पड़ा है। भवन निर्माण सामग्री के दाम आसमान छूने लगे है। हालाकि आईडब्ल्यूएआई द्वारा भी बीते दिनों एक बड़ी जेट्टी लगाई गई है। फेरी सेवा घाट की बंदोबस्ती नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन काफी कठिनाई भरा हो गया है। विदित हो कि फेरी सेवा की बंदोबस्ती दो-दो साल के लिए कटिहार व साहिबगंज प्रशासन द्वारा किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए साहिबगंज प्रशासन द्वारा फेरी घाट की बंदोबस्ती की तिथि निकाली गई थी, लेकिन सुरक्षित जमा राशि अधिक होने के कारण किसी ने डाक नहीं लिया। जिसे लेकर यात्री हित में साहिबगंज प्रशासन की देखरेख में फेरी घाट का संचालन 31 मार्च 2026 तक हुआ। कटिहार जिला प्रशासन द्वारा डाक की तिथि निर्धारण के बाद भी डाक में किसी ने भाग नहीं लिया। जिससे एक अप्रैल से अब तक करीब 46 दिनों से फेरी सेवा का परिचालन बंद है। 15 साल पहले 'डेथ' घोषित हो चुका है गोड्डा का ये पुल, अभी तक हो रहा आवागमन; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गंगा पार करने में नहीं होगी परेशानी, रविवार को भागलपुर पहुंचेगी रोपैक्स वेसल; जल्द शुरू होगी फेरी सेवा.
मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा के लिए 23 मई को फिर होगी डाक, 46 दिनों से बंद है परिचालन; सामान हुआ महंगा कटिहार जिला प्रशासन ने मनिहारी-साहिबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा घाट की बंदोबस्ती के लिए तीसरी बार 23 और 26 मई की तारीखें तय की हैं। पहले दो प्रयासों मेंमनिहारी-साहिबगंज अंतरराज्यीय फेरी सेवा घाट के जहाजों के परिचालन को लेकर फिर से एक बार जिला प्रशासन द्वारा बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए अंतराज्यीय फेरी घाट बंदोबस्ती के लिए 23 मई को तिथि निर्धारित है। साथ ही इस तिथि को बंदोबस्ती नहीं हो पाने पर 26 मई को तिथि निर्धारित की गई है। विदित हो कि कटिहार जिला प्रशासन द्वारा फेरी सेवा घाट की बंदोबस्ती को लेकर दो-दो बार डाक की तिथियां निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथियों को कोई भी डाक वक्ता ने भाग नहीं लिया। ऐसी स्थिति को देखते हुए पुनः तीसरी बार जिला प्रशासन ने फेरी घाट की बंदोबस्ती की तिथि निर्धारित की है। जिसकी निर्धारित सुरक्षित जमा राशि प्रति वर्ष 11 करोड़ 26 लाख 77 हजार रुपए है। घाट की बंदोबस्ती में हो रही देरी के कारण लोग इस पार से उस पार जान जोखिम में डाल नाव से यात्रा करने को मजबूर है। इस पार से उस पार के लोगो के लिए यह लाइफ लाइन सरीखी है, जबकि व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी यह मार्ग काफी सुगम मानी जाती है।साहिबगंज के इलाकों से जलमार्ग द्वारा मालवाहक जहाजों से ट्रक के माध्यम से भवन निर्माण सामग्री गिट्टी, पत्थर, जिला सहित पूर्णिया,अररिया के अलावा अन्य इलाकों तक पहुंचती है। पूर्णिया से आटा, मैदा, चोकर भी जलमार्ग के माध्यम से साहिबगंज के विभिन्न क्षेत्रों में जाती है। इस मार्ग से कम लागत, समय की बचत होती है। दूसरी तरफ भागलपुर विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से व्यापक असर पड़ा है। भवन निर्माण सामग्री के दाम आसमान छूने लगे है। हालाकि आईडब्ल्यूएआई द्वारा भी बीते दिनों एक बड़ी जेट्टी लगाई गई है। फेरी सेवा घाट की बंदोबस्ती नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन काफी कठिनाई भरा हो गया है। विदित हो कि फेरी सेवा की बंदोबस्ती दो-दो साल के लिए कटिहार व साहिबगंज प्रशासन द्वारा किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए साहिबगंज प्रशासन द्वारा फेरी घाट की बंदोबस्ती की तिथि निकाली गई थी, लेकिन सुरक्षित जमा राशि अधिक होने के कारण किसी ने डाक नहीं लिया। जिसे लेकर यात्री हित में साहिबगंज प्रशासन की देखरेख में फेरी घाट का संचालन 31 मार्च 2026 तक हुआ। कटिहार जिला प्रशासन द्वारा डाक की तिथि निर्धारण के बाद भी डाक में किसी ने भाग नहीं लिया। जिससे एक अप्रैल से अब तक करीब 46 दिनों से फेरी सेवा का परिचालन बंद है। 15 साल पहले 'डेथ' घोषित हो चुका है गोड्डा का ये पुल, अभी तक हो रहा आवागमन; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गंगा पार करने में नहीं होगी परेशानी, रविवार को भागलपुर पहुंचेगी रोपैक्स वेसल; जल्द शुरू होगी फेरी सेवा
मनिहारी-साहिबगंज फेरी कटिहार जिला प्रशासन बंदोबस्ती जलमार्ग परिवहन
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News: आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
सोने पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी से भारत के चालू खाते घाटे में आ सकती है 23 आधार अंक तक की कमी: रिपोर्टसोने पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी से भारत के चालू खाते घाटे में आ सकती है 23 आधार अंक तक की कमी: रिपोर्ट
और पढो »
Password Leak: 60 सेकंड में हैक हो जाएगा पासवर्ड अगर ऐसे बनाया, 23 करोड़ लीक पासवर्ड से खुलासा, जानें कौन खतरे में?Password Leak Report: Kaspersky की लेटेस्ट रिपोर्ट ने पता चला हैकि 2023 से 2026 के बीच 23.
और पढो »
Saptahik Rashifal 17-23 मई 2026: बुधादित्य राजयोग से मेष-कर्क समेत 6 राशियों को लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलताSaptahik Rashifal 17 May To 23 May 2026 : साप्ताहिक राशिफल 17-23 मई 2026: बुधादित्य, गजलक्ष्मी और रूचक राजयोग से मेष, कर्क समेत कई राशियों को करियर, धन और प्रेम में मिलेगा फायदा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह।
और पढो »
UP के दोनों उपमुख्यमंत्री 23 जून को शेषावतार लक्ष्मण मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगेशेषावतार लक्ष्मण मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण में यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे। इसके अलावा, 1000 से अधिक अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा।
और पढो »
यूपी के 23 रामलीला मैदानों की बदलेगी सूरत, सौंदर्यीकरण और डेवलपमेंट के लिए बजट को मिली मंजूरी - up ramleela grounds makeover 23 sites approved for developmentउत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत 23 रामलीला मैदानों के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण को मंजूरी मिली है। इस पहल से स्थानीय धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों का विकास होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।
और पढो »
Weekly Rashifal 17-23 May 2026: साप्ताहिक राशिफल 17-23 मई 2026 के बारे में जानना चाहते हैं - धन लाभ, करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का भविष्यइस साप्ताहिक राशिफल में, 17 से 23 मई 2026 तक बनने वाले गजलक्ष्मी राजयोग कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और रिश्तों में मजबूती दे सकता है, जबकि कुछ लोगों को खर्च और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
और पढो »




