मनोज कुमार साहू को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारी मनोज कुमार साहू को मुख्यमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। 2006 बैच के आइएएस अधिकारी साहू को अरिंदम डाकुआ के स्थान पर नियुक्त किया गया है। अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर मौजूद मनोज साहू अब मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं। सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग ने शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। मनोज साहू 17 नवंबर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ओडिशा कैडर में हैं। वह तीन साल के लिए अंतर-कैडेट प्रतिनियुक्ति पर थे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से
मनोज को ओडिशा कैडर में नियुक्त करने का अनुरोध किया था। यहां उल्लेखनीय है कि साहू 2016 से 2019 तक करीबन तीन वर्ष तक केन्द्र आदिवासी व्यापार मंत्री जुएल ओराम के व्यक्तिगत सचिव के तौर पर कार्य कर रहे थे। अब इन्हें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का व्यक्तिगत सचिव नियुक्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों का हुआ था तबादला गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले ओडिशा में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ था। एक बार में 208 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला हुआ था। सभी 208 पुलिस निरीक्षकों को ओडिशा के विभिन्न जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया। कुछ अधिकारियों को अपराध शाखा, सतर्कता, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), खूफिया और अनुगुल में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही 25 पुलिस कर्मियों को कमिश्नरेट पुलिस से कार्यमुक्त कर दिया गया है। ओसीए अध्यक्ष पद से प्रणव प्रकाश दास का इस्तीफा बता दें कि कुछ ही दिनों पहले पूर्व विधायक प्रणव प्रकाश दास ने ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ओसीए सचिव संजय बेहरा ने प्रणव के इस्तीफे की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि ओसीए की आमसभा की बैठक में प्रणव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। संजय ने बताया कि उन्होंने किसी निजी कारण से इस्तीफा दिया है। अगले 45 दिनों में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव होने की संभावना है। प्रणव प्रकाश दास ने 2022 में ओसीए के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।प्रणव ने ओसीए अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीता था। इससे पहले संजय बेहरा इस पद पर थे। हालांकि प्रणव के अध्यक्ष बनने के बाद ओसीए के कार्यढांचे में बदलाव आया।इसका असर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी पड़ने की ब
ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मनोज कुमार साहू प्रशासनिक सेवा निजी सचिव
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
रघुवर दास ने दिया ओडिशा राज्यपाल पद से इस्तीफाओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल हरिबाबू गरडिया को ओडिशा का राज्पाल बनाया गया है।
और पढो »
बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादलाबिहार के 62 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है। कई जिलों के एसपी का भी तबादला किया गया है। अवकाश कुमार को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है।
और पढो »
अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्तपूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
और पढो »
भारत में राज्यपालों की बदलावराष्ट्रपति भवन से जारी एक अधिसूचना के अनुसार जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया गवर्नर बनाया गया है. पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम के राज्यपाल से ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है.
और पढो »
भारत सरकार में शीर्ष नौकरशाही में कई परिवर्तनभारत सरकार ने बुधवार को शीर्ष नौकरशाही में कई परिवर्तन किए हैं। अरुणीश चावला को राजस्व विभाग का सचिव और विनीत जोशी को उच्च शिक्षा का सचिव बनाया गया है।
और पढो »
केंद्र सरकार ने शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल कियाभारत सरकार ने बुधवार को शीर्ष नौकरशाही में कई फेरबदल किए हैं, जिसमें अरुणीश चावला को राजस्व विभाग का सचिव और विनीत जोशी को उच्च शिक्षा का सचिव बनाया गया है।
और पढो »