Beyond the Breaking News

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी

मनोरंजन समाचार

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी
ममता कुलकर्णीमहाकुंभ 2025बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। उन्होंने अपने आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखते हुए महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। 24 जनवरी की शाम ममता संगम पर पिंडदान करेंगी। वहीं शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम होगा। ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की। इस मुलाकात की फोटोज भी सामने आई हैं।\24 साल बाद भारत आईं ममता एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत वापस लौटी हैं। एक्ट्रेस को दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। उन्हें सालों बाद भारत में देख सभी हैरान हो गए थे। तो वहीं एक्ट्रेस के फैंस के बीच खुशी थी। माना जा रहा था कि ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड में वापसी या बिग बॉस 18 में एंट्री के लिए भारत आई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों और कयासों को खारिज करते हुए बताया था कि वो महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए आई हैं।\महाकुंभ 2025 में ममता कुलकर्णी साल 2000 में ममता कुलकर्णी ने मुंबई के साथ-साथ भारत को अलविदा कहा था। वापस आकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भारत की सर-जमीन पर कदम करने की खुशी जताई थी। एक्ट्रेस ने कहा था, 'हाय सभी को, मैं ममता कुलकर्णी हूं और मैं भारत, बॉम्बे, मुंबई, आमची मुंबई में 25 साल बाद लौटी हूं। मैं साल 2000 में भारत छोड़कर गई थी और 2024 में वापस आई हूं। मैं यहां हूं और बहुत भावुक हो रही हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे इसे एक्सप्रेस करूं।' Advertisementउन्होंने ये भी कहा था, 'मैं इमोशनल हो रही हूं। जब फ्लाइट ने लैंड किया बल्कि लैंडिंग से पहले ही मैं अपने दाएं-बाएं देखने लगी थी। मैं अपने देश को 24 सालों के बाद देख रही थी और मैं इमोशनल हो गई। मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने जैसे ही मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर कदम रखा मैं फिर से भावुक हो गई थी।' ममता कुलकर्णी को 'करण अर्जुन', 'छुपा रुस्तम', ''बाजी' समेत अन्य फिल्मों के लिए जाना जाता है। साल 2016 में एक्ट्रेस का नाम एक बड़े ड्रग्स केस में आया था। ड्रग्स केस में दुबई के जेल में सजा काट रहे विक्की गोस्वामी के साथ भी ममता कुलकर्णी का नाम जुड़ा था। भारत वापस आने के बाद एक्ट्रेस ने इस रिश्ते को झुठला दिया है। उनका कहना है कि वो आध्यात्मिक की राह पर चल रही हैं।

GooglePlease follow us on Google to support us
हमने इस समाचार को संक्षेप में प्रस्तुत किया है ताकि आप इसे तुरंत पढ़ सकें। यदि आप समाचार में रुचि रखते हैं, तो आप पूरा पाठ यहां पढ़ सकते हैं। और पढो:

AajTak /  🏆 5. in İN

ममता कुलकर्णी महाकुंभ 2025 बॉलीवुड किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर

 

इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें

Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।

एनवायरमेंटल बाबा अरुण गिरि महाराज सड़क हादसे में घायलएनवायरमेंटल बाबा अरुण गिरि महाराज सड़क हादसे में घायलआवाहन अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरि महाराज लखनऊ से प्रयागराज लौटते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
और पढो »

प्रयागराज में किन्नर अखाड़े में अघोरा काली पूजाप्रयागराज में किन्नर अखाड़े में अघोरा काली पूजामहाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े में अघोरा काली की पूजा की गई, जिसमें नए साधकों को दीक्षा दी गई. तमिलनाडु से आए महामंडलेश्वर मणि कान्तन ने इस पूजा को संपन्न कराया.
और पढो »

मॉडल हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ में किया दौरा, शांभवी पीठाधीश्वर ने कैलाशानंद पर लगाया आरोपमॉडल हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ में किया दौरा, शांभवी पीठाधीश्वर ने कैलाशानंद पर लगाया आरोपनिर्जानी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद पर भगवा चोला ओड़कर संन्यासिनी बनने का ढोंग फैलाने के आरोपों के बाद, मॉडल हर्षा रिछारिया महाकुंभ मेले में घूमती नजर आईं।
और पढो »

किननर अखाड़े में नई महामंडलेश्वर ममता वशिष्ठकिननर अखाड़े में नई महामंडलेश्वर ममता वशिष्ठममता वशिष्ठ को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजा गया है। उनका पट्‌टाभिषेक प्रयागराज के महाकुंभ में किया गया था। ममता वशिष्ठ की शादी लगभग 2 महीने पहले ही हुई थी, लेकिन सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था उन्हें किन्नर अखाड़े तक पहुंचाती है।
और पढो »

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वरबॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वरममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं. प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचा हुआ है. यह अखाड़ा 2015 में उज्जैन में स्थापित किया गया था. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी 'टीना मां' के अनुसार, अन्य अखाड़ों की तरह ही किन्नर अखाड़ा भी संचालित होता है.
और पढो »

Actress Mamta Kulkarni became Sadhvi: भगवा वस्त्र, गले में रुद्राक्ष... महाकुंभ में कुछ यूं नजर आईं ममता कुलकर्णी, देखें तस्वीरेंActress Mamta Kulkarni became Sadhvi: भगवा वस्त्र, गले में रुद्राक्ष... महाकुंभ में कुछ यूं नजर आईं ममता कुलकर्णी, देखें तस्वीरेंप्रयागराज महाकुंभ में 90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का आगमन हुआ है. वे साध्वी के रूप में दिखाई दीं, भगवा वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहने हुए. किन्नर अखाड़े में पहुंचीं ममता आज शाम महामंडलेश्वर बनेंगी. उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और कहा कि वे माता-पिता के पितृ तर्पण के लिए आई हैं. देखें वीडियो.
और पढो »



Render Time: 2026-07-21 09:50:03