मनोरंजन | बॉलीवुड: ममता कुलकर्णी 90 के दशक में फैंस के दिलों की रानी थीं. उस जमाने में हर कोई उनके हुस्न का दीवाना था. इसी बीच अब ममता को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर कहलाएंगी.
Mamta Kulkarni become mahamandaleshwar: 90 के दशक में ममता कुलकर्णी का नाम उन अभिनेत्रियों में शुमार था, जो सबसे बोल्ड हुआ करती थीं. ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री को 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'आंदोलन' और 'बाजी' जैसी सफल फिल्में दी हैं.
हालांकि फिर वह अचानक फिल्में छोड़कर केन्या में शिफ्ट हो गई थीं. इसके बाद ममता कुलकर्णी का नाम 2016 में ड्रग्स केस में भी सामने आया था. हालांकि, इस साल अगस्त में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए मामले में क्लीन चिट दे दी थी. वहीं इन आरोपों से मुक्त हो चुकी ममता कुलकर्णी 24 साल के बाद भारत लौटीं और यहां आकर वह किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गईं. ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास जी हां, मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी खुद को साध्वी कहते-कहते अब महामंडलेश्वर बन गई हैं. उन्होंने आज शाम को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि ले ली है. उन्होंने संगम तट पर पिंडदान किया, अब वह ममता नंद गिरि कहलाएंगी. उनका सिर्फ पट्टाभिषेक रह गया है. इसी बीच ममता की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह महाकुंभ में किन्नर आखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज और जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी से मुलाकात करती नजर आ रही हैं. इस दौरान वह भगवा गेटअप में नजर आईं. साथ ही माथे पर चंदन, गले में रुद्राक्ष माला और कंधे पर झोला टांगे वह किन्नर अखाड़ा पहुंची थीं. अब होगा एक्ट्रेस का ये नाम वहीं इस बारे में बात करते हुए ममता ने कहा कि उनका जन्म भगवान के लिए हुआ है. वह अब दोबारा एक्टिंग फील्ड में नजर नहीं आएंगी. इतना ही नहीं कभी ग्लैमर की दुनिया में नाम कमा चुकीं ममता ने अब मेकअप करना तक छोड़ दिया है. अब ममता फिल्मों से दूर होकर आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित हैं. बता दें कि ममता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं. फिलहाल ममता महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा में हैं. ये भी पढ़ें- Mahakumbh में माला बेचने वाली मोनालिसा को ऑफर हुई फिल्म, इस रोल में आएंगी नजर
Mamta Kulkarni Mahamandaleshwar Entertainment News In Hindi Mamta Kulkarni Maha Kumbh 2025 मनोरंजन की खबरें Mamta Kulkarni Mamta Kulkarni Exclusive News Mamta Kulkarni Latest News हिंदी में मनोरंजन की खबरें Mamta Kulkarni News
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
"ऐसा सब विराट की वजह से है", अश्विन का यह भी खुलासा कि क्यों 5 विकेट लेने के बाद पत्नी प्रीति को...Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन ने अब जबकि संन्यास ले लिया है, तो वह पर्दे के पीछे की बातें भी सार्वजनिक कर रहे हैं
और पढो »
किन्नर अखाड़ा क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई? पवित्रा नंद गिरी ने बताई पूरी कहानीमहाकुंभ से पहले आजतक ने प्रयागराज में धर्म संसद का आयोजन किया जिसमें श्री सिद्धमठ की महामंडलेश्वर साध्वी विश्वरूपा, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर मां पवित्रा नंद गिरी, महानिर्वाणी अखाड़ा की महामंडलेश्वर साध्वी दिव्य गिरी जी और कामाख्यापीठ की महामंडलेश्वर साध्वी गायत्रीनंद गिरि ने शिरकत की.
और पढो »
अमेरिका से योगाचार्य व्यासानंद गिरि को निरंजनी अखाड़ा ने दिया महामंडलेश्वर की उपाधि76 वर्षीय व्यासानंद गिरि को महाराष्ट्र के महाकुंभ मेले में श्रीनिरंजनी अखाड़ा ने महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की। व्यासानंद अमेरिका में योग, ध्यान और संस्कृत का प्रचार प्रसार करते थे।
और पढो »
2 महीने पहले हुई ममता की शादी, अब बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर...कौशल्या नंदगिरी ने बताया कैसे मिलती है उपाधि, घर-परिवार का करना पड़ता है त्यागकिन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी जी ने कहा कि अन्य अखाड़ों की तरह ही किन्नर अखाड़ा संचालित होता है. सन्यास आदि दिलाने की प्रक्रिया भी एक जैसी होती है. महामंडलेश्वर या अन्य उपाधि लेने वाले लोगों के आचार, विचार को परखते हैं. इस चीज का भी ध्यान रखते हैं कि वह वर्तमान में अपने गुरु के पास रहता है की नहीं. परिवार को त्याग चुका है या नहीं.
और पढो »
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बनेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वरममता कुलकर्णी शुक्रवार को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं. प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा भी पहुंचा हुआ है. यह अखाड़ा 2015 में उज्जैन में स्थापित किया गया था. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी 'टीना मां' के अनुसार, अन्य अखाड़ों की तरह ही किन्नर अखाड़ा भी संचालित होता है.
और पढो »
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगीबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। उन्होंने अपने आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखते हुए महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई हैं।
और पढो »




