पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज के महाकुंभ में सांसारिक जीवन त्याग दिया और संन्यास लिया. ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की. ममता कुलकर्णी ने संगम के तट पर अपना पिंडदान भी किया और भगवा वस्त्र धारण किए हैं. उनके नए नाम श्री यमाई ममता नंद गिरि हैं.
ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक जमाने में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार ममता लंबे समय से विदेश में थीं. उस दौरान उनका नाम कई विवादों से जुड़ा. पिछले महीने भारत लौटने के बाद ममता कुलकर्णी ने शुक्रवार 24 जनवरी को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होकर सांसारिक जीवन त्याग दिया. संन्यास की दीक्षा लेते ही ममता को महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई. ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा महाकुंभ में ली. उन्होंने संगम के तट पर अपने हाथों से अपना पिंडदान भी किया.
शुक्रवार की शाम को प्रयागराज में ममता कुलकर्णी का पट्टाभिषेक किया गया. संन्यास लेने के बाद उन्होंने भगवा वस्त्र भी धारण कर लिए हैं. संन्यास लेने के बाद अब उन्हें नया नाम भी मिला है. ममता कुलकर्णी का नया नाम होगा- श्री यमाई ममता नंद गिरि. ममता को संन्यास की दीक्षा किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी है. 2015 में बना था किन्नर अखाड़ा पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री को दीक्षा देने के पहले किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा, “ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया जा रहा है. जब मैं यह बात आपको बता रही हूं, तब सभी अनुष्ठान चल रहे हैं. ममता पिछले डेढ़-दो साल से किन्नर अखाड़े और मेरे संपर्क में थीं.” 2015 में स्थापित किन्नर अखाड़ा एक हिंदू धार्मिक संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्रों में समानता और मान्यता देना है. अब, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त करके अखाड़ा अपने संदेश और प्रभाव को और अधिक फैलाने की कोशिश कर रहा है. ममता ने कहा, ‘यह मेरे गुरु का आदेश था’ जबकि ममता कुलकर्णी ने कहा, “यह महादेव, महाकाली का आदेश था. यह मेरे गुरु का आदेश था. उन्होंने यह दिन चुना. मैंने कुछ नहीं किया.” भगवा वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहने ममता कुलकर्णी की प्रयागराज के संगम घाट पर पारंपरिक ‘पिंडदान’ अनुष्ठान करते हुए तस्वीरें सामने आईं हैं. ममता कुलकर्णी ने कहा कि उन्होंने कुपोली आश्रम में जूना अखाड़ा के चैतन्य गगन गिरि महाराज से 23 साल पूर्व दीक्षा ली थी और वह दो साल से लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के संपर्क में हैं. महामंडलेश्वर बनाये जाने से खुद भी हैरान एक जमाने में शाहरुख खान, सलमान खान जैसे दिग्गज स्टार एक्टर्स के साथ काम कर चुकी ममता कुलकर्णी ने कहा कि आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मेरी 23 साल की तपस्या को सम्मान दिया. स्वामी महेंद्रानंद गिरि महाराज ने मेरी परीक्षा ली जिसमें मैं पास हुई. ममता ने बताया कि मुझे नहीं पता था कि पिछले तीन दिनों से मेरी परीक्षा ली जा रही है. जब एक दिन पहले मालूम चला कि मुझे महामंडलेश्वर बनाने का फैसला लिया गया है तो ये मेरे लिए भी हैरान करने वाला क्षण था. ममता ने कहा कि क्योंकि किन्नर अखाड़ा सभी अखाड़ों में मध्य मार्गी है, इसलिए मैंने इसमें शामिल होने का निर्णय लिया.
ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर संन्यास महाकुंभ प्रयागराज भगवा वस्त्र पिंडदान
इंडिया ताज़ा खबर, इंडिया मुख्य बातें
Similar News:आप इससे मिलती-जुलती खबरें भी पढ़ सकते हैं जिन्हें हमने अन्य समाचार स्रोतों से एकत्र किया है।
ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनींममता कुलकर्णी ने शुक्रवार को संगम पर पिंडदान किया और किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनीं। उन्हें महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने दीक्षा दी। उनके नाम अब श्री यामिनी ममता नंद गिरि हो जाएगा।
और पढो »
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वरबॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में महाकुंभ में संन्यास लिया और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई.
और पढो »
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने स्वीकार किया किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधिममता कुलकर्णी, जिन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों में काम किया, अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में जानी जाएंगी। उन्होंने महाकुंभ के दौरान संन्यास लिया और अपना पिंडदान किया।
और पढो »
आज की प्रमुख खबरें: दिल्ली में तेज धूप, प्रयागराज में महाकुंभ, अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर सख्तीभारत में दिल्ली में धूप और ठंड, प्रयागराज में महाकुंभ का 13वां दिन, अमेरिका में अवैध प्रवासियों के निर्वासन शुरू, ममता कुलकर्णी ने संन्यास ले लिया
और पढो »
ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर, पिंडदान कर लिया संन्यासपूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने जीवन के मोह-माया त्याग कर संन्यास लिया है। उन्होंने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि प्राप्त की है। उनका नया नाम श्री यामाई ममता नंद गिरि रखा गया है।
और पढो »
ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, महामंडलेश्वर बनींफिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास ग्रहण कर लिया है। उन्होंने किन्नर अखाड़े में संन्यास लिया और उनका पट्टाभिषेक संपन्न हुआ है। अब ममता कुलकर्णी का नया नाम होगा, श्री यमाई ममता नंद गिरि।
और पढो »